आप नेता संजय सिंह के घर ईडी की छापेमारी, शराब घोटाले के मामले में रेड की गई

आज सुबह ही आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह के घर पर ईडी विभाग ने छापेमारी की है। अभी दल उनके (Sanjay Singh) घर पर रेड की कार्यवाही करने लगी है। खबरों के अनुसार ये छापा शराब घोटाले से सम्बंधित धन संशोधन केस से जुड़ा है।

इससे पूर्व भी उनसे जुड़े लोगो के घर पर भी छापेमारी की कार्यवाही हो चुकी है और शराब घोटाले की चार्टशीट में भी संजय सिंह का नाम आ गया है। इसी केस के सिलसिले में आज सुबह ही ED की टीम ने सर्च अभियान के तहत उनके घर पहुँची है।

वित्त सचिव को लेटर भेजा

इसी वर्ष के मई महीने में आप पार्टी के नेता और राजयसभा सदस्य संजय सचिव टीवी सोमनाथन (TV Somanathan) को एक पत्र भेजा था। इस चिट्टी में उन्होंने लिखा था कि ईडी के डायरेक्टर और डिप्टी डायरेक्टर ने जानकार ही आधारहीन तरीके से इस शराब के घोटाले में उनको आरोपित किया है। इन लोगो ने उनकी सामाजिक छवि बिगाड़ते हुए उनको बदनामी दी है।

संजय सिंह के अनुसार उनके नाम को सिर्फ दिनेश अरोड़ा (Dinesh Arora)के बयान से ही जोड़ दिया गया है। इस प्रकार से ये अपने पद का गलत इस्तेमाल करके उनकी छवि धूमिल कर रहे है और गलत केस भी चलाने की माँगे कर रहे है। सिंह के अनुसार उन्होंने इन अधिकारीयों को पहले ही खुली एवं पब्लिक माफ़ी प्रकाशित करने का क़ानूनी नोटिस भेजा है।

खबरों के अनुसार इस चार्टशीट में संजय सिंह का नाम 4 बार दिया गया है और इनमे से एक बात पर गलती से टाइप हुआ था। वहाँ राहुल सिंह के स्थान पर संजय सिंह का नाम आ गया था जोकि तत्कालीन एक्साइज़ कमिश्नर हुआ करते थे। अभी तो विभाग संजय सिंह के घर को सर्च करने में लगा है।

शराब घोटाले का मामला

दिल्ली सरकार की नयी शराब नीति 2021-22 से ही इस शराब घोटाले का सम्बन्ध है। दिल्ली सरकार की ओर से 17 नवम्बर 2021 के दिन दिल्ली की नयी शराब पालिसी लाई गई थी। इस पॉलिसी में शराब के व्यवसाय को एकदम प्राइवेट कर दिया गया था। इस नयी नीति से माफिया युग के अंत की भी दलील दी गई थी किन्तु इसका विपरीत हो रहा है।

संजय सिंह के कर्मचारियों से भी पूछताछ

छापेमारी कर रहे अधिकारीयों के अनुसार सिंह से सम्बंधित कुछ दूसरे लोगो के परिसरों पर भी कार्यवाही हो रही है। इस केस को लेकर संजय के स्टाफ कर्मचारियों एवं उनसे सम्बंधित लोगो से भी ईडी ने पूछताछ की है।

उन पर ये आरोप तय किये है कि शराब के व्यापारियों को लाइसेंस प्रदान करने में दिल्ली की सरकार ने 2021-22 की शराब नीति ने गुटबंदी की स्वीकृति देकर कुछ डीलरों का हित किया। इस काम के लिए उन्होंने रिश्वत भी ली थी और इस बात के लिए इंकार भी किया है।

इसके बाद नीति को कैंसिल करने के बाद दिल्ली के उपराज्यपाल ने CBI से केस की तफ्तीश की सिफारिश की और फिर ED ने पीएमएलए के अंतर्गत ये केस दायर कर दिया।

यह भी पढ़ें :- जातिगत जनगणना को लेकर राजनीति गर्म, गणना को लेकर सभी दलों की अपनी-अपनी माँगे

सत्येंद्र जैन एवं सिसोदिया के यहाँ भी ईडी छापे

इससे पहले भी ईडी ने आप पार्टी के नेताओं पर रेड की है। केंद्रीय एजेंसी ने पहले भी आप के नेताओं पर मनी लॉन्ड्रिंग केस में इस समय के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन को अरेस्ट किया था। अभी वो मेडिकल आधार पर अंतरिम बेल पर है।

इसी वर्ष फरवरी में ही इस समय के उप मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी शराब नीति के घोटाले में हुई है। सिसोदिया अरेस्ट होने के बाद से ही जेल काट रहे है हालाँकि आप पार्टी के मुखिया अरविन्द केजरीवाल उनको एकदम ईमानदार ही कहते है।

Leave a Comment

आप भी प्रोफेशनल की तरह फोटो खींच सकते हैं, ये 5 एप्स को आजमा कर देखें। यदि आपको भी अपना पासपोर्ट जल्दी चाहिए, तो ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई, और जानें कि इसमें कितना आएगा खर्च। इन ऐप्स के जरिए आप अपनी बीमारी के बारे में डॉक्टर से मुफ्त में सलाह ले सकते हैं। यहां जानें पूरी जानकारी. क्या आप भी इस प्रक्रिया के जरिए अपने फोन में Emergency SOS सेट करना चाहते हैं, तो यहां जानें पूरी जानकारी। अमीर बनने का आसान तरीका! जानें इंस्टाग्राम से कैसे कमाएं लाखों। अगर आप भी नए साल पर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इन बुकिंग साइट्स पर डिस्काउंट पा सकते हैं। जानिए पूरी जानकारी।