PM YASASVI 2022: एडवांस्ड एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप yet.nta.ac.in पर जारी, ऐसे करें डाउनलोड

PM YASASVI 2022: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने प्राइमरी मिनिस्टर यंग अचीवर्स स्कॉलरशिप अवार्ड स्कीम वाइब्रेंट इंडिया (PM YASASVI) प्रवेश परीक्षा 2022 के लिए एडवांस सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र के लिए एनटीए द्वारा इस परीक्षा का आयोजन 25 सितंबर 2022 को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। इसके लिए छात्र अपने शहरों की जांच के लिए NTA YET की ऑफिसियल वेबसाइट yet.nta.ac.in पर जाकर इन्फॉर्मेशन स्लिप को चेक कर सकेंगे।
पीएम यसस्वी एग्जाम एडवांस सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी
बता दें कक्षा 9 वीं और कक्षा 11 वीं में पढ़ने वाले छात्रों के लिए इस स्कॉलरशिप परीक्षा का आयोजना किया जा रहा है, जिसके लिए इस स्कॉलरशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप एनटीए की और से ऑफिसियल वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। छात्र वेबसाइट पर अपने एप्लिकेशन नंबर और जन्म तिथि को दर्ज करके इसे चेक कर सकेंगे, इस स्कॉलरशिप परीक्षा के माध्यम से छात्रों को दो स्तरों पर छात्रवृत्ति दी जाएगी, छात्रों का चयन YASASVI एंट्रेंस टेस्ट (YET) के जरिए किया जाएगा।
PM YASASVI ऐसे करें सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड
छात्र यहाँ बताए गए स्टेप्स को पढ़कर सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकेंगे।
- इसके लिए सबसे पहले छात्र इसकी ऑफिसियल वेबसाइट yet.nta.ac.in पर विजिट करें।
- अब होम पेज पर आप डाउनलोड सिटी इंटिमेशन स्लिप के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप यहाँ लॉगिन क्रेडेंशियल्स जैसे एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज कर दें।
- जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर आपकी सिटी इंटिमेशन स्लिप खुलकर आ जाएगी।
- यहाँ आप इस स्लिप को डाउनलोड कर इसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
PM YASASVI 2022 परीक्षा
PM YASASVI परीक्षा 2022 की बात करें तो इस परीक्षा का आयोजन ऑनलाइन सीबीटी (कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट) माध्यम से किया जाएगा। इस परीक्षा में छात्रों को ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न पूछे जाएँगे, यह परीक्षा पूरे तीन घंटे की होगी। जिसका आयोजन 25 सितंबर 2022 को किया जाएगा, इस परीक्षा में चार विषय शामिल होंगे, जिनके आधार पर छात्रों का मूल्यांकन किया जाएगा। इसमें गणित विषय में कुल 30 प्रश्न पूछे जाएँगे, जो 120 मार्क्स के होंगे, इसके अलावा साइंस विषय के 20 प्रश्न होंगे, जो पूरे 80 मार्क्स के होंगे, वहीं सोशल साइंस और सामान्य ज्ञान विषय में 25-25 प्रश्न पूछे जाएँगे, जो कुल 200 मार्क्स के होंगे, ऐसे में परीक्षा में 400 मार्क्स के लिए कुल 100 प्रश्न पूछे जाएँगे।