न्यूज़

पीएम मोदी ने बंगलुरु का दौरा किया, चंद्रयान 3 के वैज्ञानिको और शीर्ष अधिकारी ख़ुश हुए

शनिवार की सुबह पीएम मोदी बंगलुरु में इसरो के वैज्ञानिको से मिलने पहुँचे। पीएम के आने से चंद्रयान 3 के वैज्ञानिक और शीर्ष अधिकारी ख़ुश हुए और पीएम ने अपने भाषण में 23 अगस्त के दिन को 'राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस' के रूप में मनाने की बात कही।

पीएम नरेंद्र मोदी ने चंद्रयान 3 मिशन के कामयाब होने के बाद इसरो की प्रसंशा की है। PM Modi ग्रीस की राजधानी एथेंस से अपनी विदेश यात्रा के बाद सुबह 6 बजे सीधे ही इसरो के विज्ञानिको के मिलने बंगलुरु पहुंचे।

26 अगस्त में पीएम मोदी ने कहा, चंद्रयान 3 लैंडर चन्द्रमा की जमीन पर जिस जगह पर उतरा है उसका नाम ‘शिव-शक्ति पॉइंट’ होगा। चंद्रयान 2 मिशन में जिस साइट पर यान की लैंडिंग करके पदचिन्ह छोड़े थे, उसको ‘तिरंगा पॉइंट’ कहेंगे। पीएम के मुताबिक अब से 23 अगस्त एक दिन ‘राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस’ के रूप में मनाया जायेगा।

इससे अधिक क्या उम्मीद करें – इसरो CBPO

इसरो के सीबीपीओ निदेशक सुधीर कुमार एन. ने कहा है कि पीएम मोदी इण्डिया आते ही व्यक्तिगत रूप से यहाँ आये है। वे शीघ्रता से हमसे मिलना चाहते थे। अब हम इससे ज्यादा की क्या आशा कर सकते है। उनका 23 अगस्त का दिन ‘राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस’ के रूप में मनाने का निर्णय इस कामयाबी की ख़ुशी मनाने और भविष्य की पीढ़ियों के इसको याद रखने के लिए है।

मुख्यमंत्री और राज्यपाल एयरपोर्ट आने का कष्ट न करें – पीएम मोदी

पीएम मोदी ने बताया कि उन्होंने कर्णाटक के सीएम, डिप्टी सीएम और राज्यपाल से एयरपोर्ट न आने के लिए भी कहा था। उनके अनुसार ऐसा कहने की मुख्य वजह थी कि उनका यहाँ आने का समय तय नहीं था। वे नहीं चाहते थे कि वे लोग जल्दी सुबह उठकर परेशान हो।

विज्ञानिको से मिलकर भावुक हुए पीएम

पीएम ने सीधे ही ISRO बंगलुरु में पहुँचकर चंद्रयान 3 मिशन के वैज्ञानिको के मीटिंग की और वे इस दौरान थोड़े भावुक भी हुए। पीएम ने कहा – “मैं सुबह-सुबह यहाँ आ गया, मुझको पता है आपको परेशानी हुई होगी। लेकिन मैं आपको परेशानी नहीं देना चाहता था, बस आप लोगो का दर्शन करने की बेताबी थी। आप सभी को सल्यूट करता हूँ और आपकी मेहनत और कामयाबी को सेल्यूट करता हूँ।

पीएम मोदी ने भावुक होकर कहा, ‘आपके बीच आकर एक अलग ही प्रसन्नता मिल रही है। ऐसी ख़ुशी कुछ विशेष मौको पर ही मिलती है। ऐसी घटना होने पर बेसब्री होती है और मेरे साथ भी ऐसा ही हुआ है। मैं दक्षिण अफ्रीका में और ग्रीस में था किन्तु मेरा मन एकदम आपके साथ ही था।

वैज्ञानिको को मोदी जैसे नेता की जरूरत

नेविगेटर सिस्टम एरिया के उप-महाप्रबंधक एफबी सिंह ने बताया – यह अद्भुत था। उन्होंने हमारे वैज्ञानिको को काफी प्रेरणा दी है। हमको उनके जैसे नेता की जरूरत है। इसरो के पास प्रतिभा की कुछ भी कमी नहीं है और हमें प्रेरणा देने वाले नेता की जरूरत है।

प्रज्ञान रोवर टीम की सदस्य रीमा घोष कहती है, ‘पीएम ने हम सभी के प्रयास की सराहना की। मैं प्रज्ञान टीम में थी और मेरे लिए प्रज्ञान बच्चे जैसा है। ये एक अद्भुत अनुभव है। पीएम ने कहा जैसे आकाश की कोई सीमा नहीं है वैसे ही हम और मिशन लेकर आएंगे।

PM_Modi_in_Bengaluru_today
PM_Modi_in_Bengaluru_today

कैबिनेट मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा

केंद्र सरकार ने मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी चंद्रयान 3 को लेकर कहा है कि चंद्रयान (Chandrayaan 3) की धूम देशभर में है और ये हमारे देश और यूथ के समर्थ को दर्शाता है। ये नए इण्डिया की पहचान है और अभी तो बस शुरुआत है। पहले मंगलयान, फिर चंद्रयान, अब सूर्य और शुक्र पर जाने की तैयारी है।

विपक्षी नेता जयराम रमेश ने प्रतिक्रिया दी

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने पीएम मोदी के इसरो आने से पहले ही आरोप लगाया था कि पीएम ने सिद्धरमैया और शिवकुमार को एयरपोर्ट पर स्वागत करने के लिए आने से रोका। रमेश (Jairam Ramesh) के अनुसार, पीएम को इस बात से परेशानी हुई कि उनसे पहले इन दोनों ने इसरो के वैज्ञानिको को सम्मानित कर दिया। उनके अनुसार पीएम मोदी कर्णाटक के मुख्यमंत्री एवं उप-मुख्यमंत्री को रोककर औछी राजनीति कर रहे है।

सम्बंधित खबर

Leave a Reply

Back to top button
लहसुन दिलाएगा आपको फैट से राहत, तेजी से घटेगी पेट की चर्बी सोफिया अंसारी कौन है – Sofia Ansari Short Bio खाली पेट न करे इन 7 चीजों का सेवन, वरना हो सकती है आपकी सेहत ख़राब ज्यादा चीनी खाने से शरीर को हो सकते हैं ये 7 नुकसान बच्चे-बच्चे को पता होनी चाहिए अपने देश के बारे में ये 10 बाते