PM Kisan Yojana: ऐसे करें प्रधानमत्री किसान सम्मान निधि योजना में रजिस्ट्रेशन, साल में मिलेंगे 6000 रुपये
पीएम किसान योजना के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से पंजीकरण किया जा सकता है। हम आपको दोनों माध्यम से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की जानकारी दे रहे है।

पीएम किसान योजना देश के किसानों से जुडी केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना है। देशभर के निर्धन एवं सीमान्त किसानों सहायता देने के लिए यह योजना तैयार एवं शुरू की गयी है। देश के करोडो किसानों को केंद्र की पीएम किसान पहुँचा है। PM Kisan Yojana की विशेषता यह है कि इसमें लाभार्थी किसान को प्रत्येक वर्ष 6,000 रुपयों की धनराशि तीन किस्तों में मिलती है। अभी तक इस योजना के माध्यम से किसानों के खातों में 2,000 रुपयों की 11 किस्ते पहुँचाई जा चुकी है। पीएम मोदी ने योजना की 11वीं क़िस्त को 31 मई के दिन जारी किया था।
योजना में पंजीकरण करने के बाद ग्रामीण किसान के साथ शहरी कृषि करने वाले किसान भी लाभ ले सकते है। इस लेख में आपको पीएम किसान योजना में रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है। पीएम किसान योजना के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से पंजीकरण किया जा सकता है। हम आपको दोनों माध्यम से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की जानकारी दे रहे है।
पीएम किसान योजना में रजिस्ट्रेशन के लिए आवश्यक प्रमाण-पत्र
- किसान का आधार कार्ड
- बैंक खाते की जानकारी
- किसान के खाते का विवरण
- मोबाइल नंबर और नवीनतम रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो
पीएम किसान योजना की ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
- सबसे पहले अपने ब्राउज़र पर पीएम किसान योजना का आधिकारिक वेबपोर्टल http://pmkisan.gov.in ओपन कर लें।
- वेबपोर्टल के होमपेज के दायी ओर “Farmer Corner” सेक्शन पर जाए।
- इसके बाद इस सेक्शन के अंतर्गत “New Farmer Registration” टैब को चुने।
- अब उम्मीदवार किसान को अपना आधार नंबर डालना होगा।
- इसके बार कैप्चा कोड को टाइप करके अपने राज्य को चुन लें।
- अब आपको एक फॉर्म दिखेगा, इसमें पूछी जा रही जानकारियों को दर्ज़ कर दें।
- किसान को अपने बैंक खाते और खेत की जानकारी भी दर्ज़ करनी होगी।
- इतना सब कुछ सही प्रकार से कर लेने के बाद आपको “सब्मिट” बटन को दबा देना है।
पीएम किसान योजना की ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
यदि किसान किसी कारण से ऑनलाइन (Online) रजिस्ट्रेशन करने में असर्मथ है तो उनके लिए ऑफलाइन (Offline) रजिस्ट्रेशन का भी विकल्प है। इसके लिए किसान उम्मीदवार को CSC (कॉमन सर्विस सेंटर) जाना होगा। यहाँ पर पंजीकरण से सम्बंधित प्रमाण-पत्रों के माध्यम से आपका रजिस्ट्रशन बड़ी आसानी से कर दिया जाता है।
यह भी पढ़ें :- PM Kisan Update: पीएम किसान के नियमों में 12 वीं किस्त से पहले हुआ बड़ा बदलाव! जमा करने होंगे ये डॉक्यूमेंट
मोबाइल ऐप से रजिस्ट्रेशन पर अतिरिक्त लाभ
यदि आप अपने मोबाइल पर ऐप इनस्टॉल करने के बाद रजिस्ट्रेशन करते है तो आपको अतिरक्त लाभ के साथ बहुत आसानी भी होगी। आपको गूगल प्ले स्टोर पर जाकर PM kisan Gol मोबाइल ऐप को डाउनलोड करना है। इस ऐप की सहायता से आप किसी भी समय पर रजिस्ट्रेशन और पैसे भुगतान की स्थिति सम्बंधित जानकारी से अपडेट हो सकते है। आधार कार्ड के अनुसार अपने नाम में सुधार कर सकते है। आप योजना के बारे में और ज्यादा जानकारी पा सकते है और किसी प्रकार की समस्या-शंका होने पर हेल्पलाइन से संपर्क कर सकते है।