जॉब्स

OSSC CTSRE Recruitment 2022: जूनियर इंजीनियरिंग के पदों पर निकली नौकरी, इस दिन से शुरू है आवेदन, जाने पात्रता एवं चयन प्रक्रिया

ओडिशा राज्य कर्मचारी चयन आयोग (OSSC) ने जूनियर इंजीनियरिंग के कुल 1225 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं, इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 11 नवंबर, 2022 से लेकर 10 दिसंबर, 2022 निर्धारित हैं।

OSSC CTSRE Recruitment 2022: ओडिशा राज्य कर्मचारी चयन आयोग (OSSC) ने विभिन्न ग्रुप बी स्टेट कैडर के लिए संयुक्त तकनीकी सेवा भर्ती 2022 (CTSRE) के लिए नोटिस प्रकाशित कर दिया है, ये पद ओडिशा सरकार के तहत विभिन्न कार्यालयों में उपलब्ध है। ओडिशा में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए राज्य कर्मचारी चयन आयोग के तहत ग्रुप बी के विभिन्न पदों पर नौकरी पाने का सुनहरा अवसर सामने आया है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से आयोग ने राज्य के विभिन्न विभागों में कुल 1225 जूनियर इंजीनियर पद जारी किए हैं, जिसके लिए जल्द ही आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

ओएसएससी CTSRE भर्ती 2022

ओएसएससी की तरफ से विभिन्न ग्रुप बी स्टेट कैडर के CTSRE भर्ती के लिए नोटीस जारी कर दिया है, इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की प्रक्रिया 11 नवंबर, 2022 से शुरू की जाएगी, जिसमे आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार भर्ती के लिए योग्यता की जांच करके ऑफिसियल वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकेंगे। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 10 दिसंबर, 2022 निर्धारित की गई है।

OSSC JE भर्ती 2022 वैकेंसी विवरण

  • जूनियर इंजीनियर (सिविल) (ईआईसी पब्लिक हेल्थ) – 101
  • जूनियर इंजीनियर (सिविल) (नगर प्रशासन निदेशक) – 30
  • जूनियर इंजीनियर (सिविल) (कपड़ा निदेशक) – 01
  • जूनियर इंजीनियर (सिविल) (पंचायत राज एवं पेयजल विभाग) – 421
  • जूनियर इंजीनियर (सिविल) (जल संशाधन विभाग) – 451
  • जूनियर इंजीनियर (सिविल) (मत्सय पालन निदेशक) – 04
  • सहायक प्रशिक्षा अधिकारी (तकनीकी शिक्षा एवं प्रशिक्षण निदेशक) – 217

PM Kisan Updates: 12 वीं किस्त जारी होने के बाद अब योजना में हुए बड़े बदलाव! जान लीजिए, वरना रुक सकती है अगली किस्त

ओएसएससी CTSRE भर्ती 2022 योग्यता मानदंड

शैक्षणिक योग्यता – जूनियर इंजीनियर (सिविल) (ईआईसी पब्लिक हेल्थ) – सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा
जूनियर इंजीनियर (सिविल) (नगर प्रशासन के निदेशक) – कंप्यूटर के प्रयाप्त ज्ञान के साथ सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा
ओएएसएससी जेई भर्ती 2022 नौकरी नोटिफिकेशन के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को पदों की शैक्षणिक योग्यता की डिटेल जानकारी के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन चेक करने की सलाह दी जाती है।

आयु सीमा – भर्ती के लिए 01 जनवरी, 2022 को उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए और अधिकतम आयु 38 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया

  • प्रारंभिक परीक्षा
  • मुख्य लिखित परीक्षा
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

सम्बंधित खबर

Leave a Reply

Back to top button
लहसुन दिलाएगा आपको फैट से राहत, तेजी से घटेगी पेट की चर्बी सोफिया अंसारी कौन है – Sofia Ansari Short Bio खाली पेट न करे इन 7 चीजों का सेवन, वरना हो सकती है आपकी सेहत ख़राब ज्यादा चीनी खाने से शरीर को हो सकते हैं ये 7 नुकसान बच्चे-बच्चे को पता होनी चाहिए अपने देश के बारे में ये 10 बाते