एजुकेशन

ONGC Scholarship 2023: ओएनजीसी दे रही 48,000 रुपयो की स्कॉलरशिप, ऐसे करें आवेदन

ONGC Scholarship 2023: जैसा की आप सभी जानते है कि देश में कई ऐसे छात्र है जो आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण और गरीबी के कारण अपनी उच्च शिक्षा बीच में ही छोड़ देते है। ऐसे ही छात्रों के लिए ONGC (ऑइल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरशन लिमिटेड) द्वारा ONGC Scholarship 2023 को शुरू किया गया है। बता दें, हर साल आर्थिक स्थिति से कमजोर जनरल श्रेणी के छात्रों के लिए, OBC केटेगरी के छात्रों के लिए एवं SC व ST छात्रों के लिए छात्रवृति का लाभ दिया जाता है। देश के जो भी छात्र इस योजना का आवेदन करना चाहते है वह अपने मोबाइल और कंप्यूटर के जरिए ONGC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते है।

चलिए आज हम आपको इससे जुडी जानकारी जैसे: ONGC छात्रवृत्ति के लिए ऑफलाइन व ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, ONGC Scholarships 2023 Online Apply? स्कॉलरशिप हेतु आवश्यक दस्तावेज, पात्रता आदि के बारे में बताने जा रहे है। जानकारी जानने के लिए आप हमारे द्वारा लिखे गए लेख को अंत तक अवश्य पढ़े।

ONGC Scholarship 2023

ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा छात्रवृति योजना को शुरू किया गया है। इस योजना का लाभ देश के आर्थिक स्थिति से कमजोर नागरिक जो ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त करना चाहते है उन्हें ओएनजीसी द्वारा 48,000 रुपयो की स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी। यह छात्रवृति लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाएगी। इसके लिए आवेदक का बैंक खाता होना आवश्यक है।

बता दें, देश के कुल 2000 छात्रों को छात्रवृति हेतु सेलेक्ट किया जायेगा इसमें 50 जनरल केटेगरी, 500 OBC केटेगरी, 1000 SC/ST केटेगरी के छात्रों को शामिल किया जायेगा। इसी के साथ 50% स्कालरशिप रिजर्व्ड लड़कियों के लिए भी रखी जाएगी।

पोर्टल ONGC Scholarship
साल 2023
के द्वारा ONGC द्वारा
लाभ लेने वाले देश के आर्थिक स्थिति से कमजोर छात्र व छात्राएं
छात्रवृति राशि 48000 रुपये सालाना
उदेश्य छात्रों को उच्च शिक्षा हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करना
आधिकारिक वेबसाइट www.ongcscholar.org

ओएनजीसी छात्रवृति को शुरू करने का उदेश्य

छात्रवृति को शुरू करने का उदेश्य देश के गरीब छात्रों को उनकी आगे की पढाई जारी रखने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है। ये तो आप जानते ही होंगे कि देश में कई ऐसे बच्चे होते है जो अपनी स्कूल व कॉलेज की फीस नहीं दे पाते है जिसके कारण उनकी पढाई बीच में ही छूट जाती है। इन सभी समस्या को देखते हुए ONGC फाउंडेशन द्वारा छात्रवृति को शुरू किया गया है। स्कालरशिप का लाभ देश के उन छात्र को प्रदान किया जायेगा जो एमबीबीएस (MBBS), ग्रेजुएट इंजीनियरिंग कोर्स, MBA में मास्टर डिग्री और भू-विज्ञान / भू-भौतिकी या एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटी/MCI /AICTE / UGC / स्टेट गवर्नमेंट/ सेंट्रल गवर्नमेंट द्वारा रेगुलर कोर्स करने वाले छात्र होंगे।

ONGC Scholarship हेतु पात्रता

जो भी छात्र स्कालरशिप हेतु आवेदन करना चाहते है तो आपको उसकी पात्रता का पता होना जरुरी है। पात्रता जानने के लिए आप हमारे द्वारा दिए गए पॉइंट्स को पढ़े।

  • भारत राज्य के मूलनिवासी नागरिक ही इस छात्रवृति हेतु आवेदन कर सकते है।
  • जो भी छात्र MBBS, ग्रेजुएट इंजीनियरिंग, भू-विज्ञान, MBA आदि कोर्सेस में फर्स्ट ईयर के छात्र होंगे वही इसका लाभ प्राप्त कर सकते है।
  • रेगुलर कोर्स करने वाले छात्र ही छात्रवृति हेतु पात्र समझे जायेंगे।
  • छात्र 10वी व 12वी में 60% मार्क्स के साथ पास होना जरुरी है।
  • छात्र के परिवार की सालाना आय 2 लाख से कम होनी चाहिए।
  • छात्र की आयु 1 जनवरी 2021 को 30 साल से अधिक नहीं होना चाहिए

ओएनजीसी स्कॉलरशिप हेतु आवश्यक दस्तावेज

जो भी इच्छुक छात्र इस छात्रवृति हेतु आवेदन करना चाहते है तो उन्हें इसमें मांगे गए आवश्यक दस्तावेज की जानकारी होनी जरुरी है। आवश्यक दस्तावेज की जानकारी जानने के लिए आप हमारे द्वारा दी गयी टेबल को पूरा पढ़े।

आधार कार्ड मूल निवास प्रमाणपत्र जाति प्रमाणपत्र
पासपोर्ट साइज फोटो आयु प्रमाणपत्र आय प्रमाणपत्र
शैक्षिक योग्यता प्रमाणपत्र पहचान पत्र : वोटर ID कार्ड, पैन कार्ड आदि बैंक अकाउंट डिटेल्स
कोर्सेस पीरियड परीक्षा परसेंटेज स्कालरशिप राशि (हर महीने )स्कालरशिप सँख्या
MBA 2 सालग्रेजुएशन 60%  4000 रुपये महीने 100
भू-भौतिकी /भू-विज्ञान2 सालग्रेजुएशन 60% 4000 रुपये महीने 200
इंजीनियरिंग4 सालदसवीं/बारहवीं60% 4000 रुपये महीने 600
MBBS4 सालदसवीं/बारहवीं60% 4000 रुपये महीने 100

आरक्षित छात्राओं के लिए सीटों की डिटेल्स

जोन सीट राज्य
नार्थ जोन की छात्राओं 100 यूपी, पंजाब, दिल्ली, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, चंडीगढ़ हिमाचल प्रदेश
वेस्ट जोन की छात्राओं 100 गोवा, दादर नागर हवेली, गुजरात, महाराष्ट्र, दमन एवं दिउ, राजस्थान
नार्थ-ईस्ट जोन की छात्राओं 100 मेघालय, मणिपुर, असम, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मिजोरम, त्रिपुरा, नागालैंड
ईस्ट जोन की छात्राओं100 ओड़िसा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, बिहार, छत्तीसगढ़
साउथ जोन की छात्राओं100  केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, लक्षद्वीप, अंडमान निकोबार, पांडिचेरी

ONGC Scholarship 2023 का ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

जो भी छात्र स्कालरशिप का ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो हम आपको इसकी आवेदन प्रकिया के बारे में बताने जा रहे है। ऑनलाइन प्रकिया जानने के लिए आप हमारे द्वारा दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

  • आवेदक को सबसे पहले आयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरशन फाउंडेशन की आधिकारिक वेबसाइट www.ongcscholar.org पर जाना होगा।
  • जिसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
  • होम पेज पर आपको अप्लाई स्कालरशिप के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक कर लेना है। ओएनजीसी-स्कॉलरशिप
  • क्लिक करते ही आपके सामने फॉर्म खुल कर आजायेगा।
  • इसके बाद आपको अगले पेज पर पर अपनी श्रेणी के अनुसार एक ऑप्शन को चुन लेना है।
  • अगले पेज पर आपको सभी जानकारी पढ़ कर डिक्लेरेशन पर टिक कर लेना है।
  • इसके बाद आपको इसी के सामने अप्लाई के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करते ही आपको अगले पेज पर फॉर्म में पूछी गयी जानकारी जैसे: नाम, लिंग, केटेगरी, सिटीजनशिप, मोबाइल नंबर, जन्मतिथि, फादर नेम आदि को भर लेना है।
  • इसके बाद आपको इसमें मांगे गए दस्तावेजों को अपलोड कर लेना है।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको सबमिट बटन पर क्लिक कर लेना है।
  • क्लिक करते ही आपकी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

ONGC Scholarship 2022 ऑफलाइन आवेदन करने की प्रकिया

जो छात्र ऑनलाइन माध्यम से स्कालरशिप हेतु आवेदन नहीं करना चाहते है वह ऑफलाइन माध्यम से छात्रवृति हेतु आवेदन कर सकते है। ऑफलाइन आवेदन करने के लिए आप हमारे द्वारा दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

ऑफलाइन आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले ओएनजीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करना है। फॉर्म डाउनलोड कर लेना के बाद आपको फॉर्म का प्रिंटआउट कर लेना है। अब आपको फॉर्म में पूछी गयी जानकारी को भर लेना है। इसके बाद आपको इसमें मांगे गए दस्तावेजों को अटैच कर लेना है। सभी जानकारी भरने के बाद आपको फॉर्म को अच्छे से पढ़ लेना है इसके बाद आपको फॉर्म को ONGC भवन में जमा कर लेना है।

ONGC Scholarship 2023 से जुड़े प्रश्न/उत्तर

ONGC Scholarship 2023 का आवेदन करने की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

ONGC Scholarship 2023 का आवेदन करने की आधिकारिक वेबसाइट www.ongcscholar.org है।

ONGC की फुल फॉर्म क्या है?

ONGC की फुल फॉर्म ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन लिमिटेड है।

ओएनजीसी छात्रवृति 2023 का लाभ देश के किन छात्रों को प्रदान किया जायेगा?

ओएनजीसी छात्रवृति 2023 का लाभ देश के आर्थिक स्थिति से कमजोर जनरल श्रेणी के छात्रों के लिए, OBC केटेगरी के छात्रों के लिए एवं SC व ST छात्रों को प्रदान किया जायेगा .

ONGC Scholarship 2023 का आवेदन करने की आवेदन प्रकिया क्या है?

ONGC Scholarship 2023 का आवेदन करने की आवेदन प्रकिया हमने आपको ऊपर आर्टिकल में बता दी है। जानकारी जानने के लिए आप हमारे द्वारा दिए गए लेख को पूरा पढ़े।

छात्रों को कितने रुपये की स्कालरशिप प्रदान की जाएगी?

छात्रों को 48000 रुपये की स्कालरशिप प्रदान की जाएगी।

हमने आपको अपने आर्टिकल के माध्यम से ONGC Scholarship 2023 से जुडी जानकारी विस्तारपूर्वक बता दी है। यदि आपको ONGC Scholarship 2023 से सम्बंधित जानकारी पसंद आयी हो तो आप हमे कमेंट करके बता सकते है। इससे सम्बंधित जानकारी अगर आपको पूछनी होगी तो आप कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूछ सकते है। हम आपके सभी सवालो का जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे।

सम्बंधित खबर

Leave a Reply

Back to top button
लहसुन दिलाएगा आपको फैट से राहत, तेजी से घटेगी पेट की चर्बी सोफिया अंसारी कौन है – Sofia Ansari Short Bio खाली पेट न करे इन 7 चीजों का सेवन, वरना हो सकती है आपकी सेहत ख़राब ज्यादा चीनी खाने से शरीर को हो सकते हैं ये 7 नुकसान बच्चे-बच्चे को पता होनी चाहिए अपने देश के बारे में ये 10 बाते