NSP Login: राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल, आवेदन, National Scholarship 2023

NSP Login: National Scholarship 2023 पोर्टल को भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया है इसके माध्यम से देश के कमजोर एवं असंगठित परिवार के होनहार छात्रों को स्कॉलरशिप दी जाती है जिसके माध्यम से वे अपनी आगे की पढ़ाई को बिना किसी पर निर्भर हुए पूरा एवं आत्मनिर्भर बन सकते है। आज हम आपको इस आर्टिकल में National Scholarship 2023 में आवेदन करने की प्रक्रिया से सम्बंधित सपूर्ण जानकारी प्रदान करने वाले है इसलिए आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल

आपको बता दे देश के गरीब परिवार के छात्रों के लिए भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल को जारी किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से बच्चों को आगे की पढ़ाई के लिए छात्रवृति प्रदान की जाएगी। छात्रवृति का लाभ प्रदान करने के लिए सरकार द्वारा ऑफिसियल वेबसाइट को शुरू किया गया है जिसके माध्यम से आप घर बैठे ऑनलाइन प्रक्रिया से छात्रवृति के लिए आवेदन कर सकते है।

NSP पोर्टल Login हेतु पात्रता

यदि आप राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल का लाभ लेना चाहते है तो इसके लिए आपके पास नीचे बताई हुई पात्रता का होना आवश्यक है। NSP पोर्टल Login हेतु पात्रता निम्नलिखित है।

  • पोर्टल पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार छात्र भारत देश का स्थायी मूल निवासी होना जरुरी है।
  • स्कॉलरशिप में रजिस्ट्रेशन करने के लिए छात्र के पास सभी जरुरी डाक्यूमेंट्स उपलब्ध होने आवश्यक है।

आवश्यक दस्तावेज

राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर आवेदन करने के लिए आवेदक के पास कुछ आवश्यक दस्तावेजों का होना जरुरी है इनके बिना आप पोर्टल पर अप्लाई नहीं कर सकते है। आवश्यक दस्तावेज नीचे निम्न प्रकार से विस्तार से दिए हुए है।

  • आधार कार्ड
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • ईमेल आईडी
  • बैंक पासबुक विवरण
  • बैंक अकाउंट नंबर तथा आईएफसी कोड
  • डोमिसाइल सर्टिफिकेट
  • मोबाइल नंबर
  • विकलांग प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • आय प्रमाण पत्र
  • वोटर आईडी कार्ड

National Scholarship Portal 2023 पर रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया

जो भी छात्र स्कॉलरशिप के लिए पंजीकरण करना चाहते है जिससे उनको इसका बेनिफिट प्राप्त हो सके। इसके लिए आपको पोर्टल पर आवेदन करना है इसके लिए आपको नीचे बताई हुई ऑनलाइन प्रक्रिया के स्टेप को ध्यान पूर्वक पढ़ना है।

  • सर्वप्रथम उम्मीदवार को नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट scholarships.gov.in पर विजिट करना है।
  • अब आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज ओपन होगा।
  • होम पेज पर आपको New Registration का एक विकल्प दिखेगा उस पर आपको क्लिक करना है।
  • क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुलकर आएगा।
  • नए पेज में आपको कुछ दिशा-निर्देश दिए हुए है जिनको आपको ध्यानपूर्वक पढ़ना है आपको नीचे दिए गए 3 विकल्प पर सही टिक लगाना है और कंटिन्यू के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करते ही तुरंत नए पेज में आपकी स्क्रीन पर आवेदन फॉर्म खुलकर आएगा।
  • अब आवेदन फॉर्म में आपसे जो भी जानकारी पूछी गई है जैसे- डोमिसाइल, छात्र का नाम, जन्मतिथि, स्कॉलरशिप, स्कीम टाइप, बैंक खाता नंबर, लिंग, IFSC कोड तथा कैप्चा कोड आदि जानकारी को दर्ज करना है।
  • जानकारी को सही से दर्ज करने के बाद आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
  • क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर रजिस्ट्रेशन नंबर आ जाएगा आप देख सकते है।
  • इसके पश्चात आपको लॉगिन के सेक्शन पर जाना है।
  • यहां पर आपको application id, password तथा कैप्चा कोड को दर्ज करना है।
  • और login के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
  • क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर एप्लीकेशन फॉर्म खुलकर आएगा।
  • इसमें आपसे कुछ डिटेल्स पूछी गई है जैसे- छात्र का नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, बैंक विवरण, जन्मतिथि तथा स्कॉलरशिप केटेगरी आदि को दर्ज करना है।
  • इसके बाद आपको फॉर्म में मांगे गए सभी जरुरी डाक्यूमेंट्स को अपलोड करना है।
  • इसके बाद आपको नीचे सबमिट का ऑप्शन दिखेगा उस पर क्लिक कर दें।
  • इस तरह से आपको आवेदन प्रक्रिया पूर्ण सफल हो जाएगी।

ये ख़बरें भी देखें –

Leave a Comment