Nobel Prize 2022: ये है नोबेल पुरस्कार विजेताओं की संभावित लिस्ट, देखें नाम
रायटर्स के मुताबिक इस साल के नोबल प्राइज विजेता लोगो की सूची में जिन लोगो के नाम शीर्ष पर है उनमें भारत के प्रतिक सिन्हा और मो. जुबैर के नाम भी है। ये भारत की फैक्ट चेकिंग वेबसाइट ऑल्ट न्यूज़ के संस्थापक है।

साल 2022 के लिए नोबल पुरस्कार दिए जाने है। रसायन विज्ञान (केमिस्ट्री) वर्ग से सम्बंधित 3 लोगों को नोबल प्राइज दिया जाना है। केरोलिन के बेर्तोज़ी (Cayrolyn Bertozzi), मोर्टन मेल्डाल (Morten Meldal) और के बैरी शार्पलेस (K. Barry Sharpless) को केमिस्ट्री के क्षेत्र में योगदान के लिए Nobel Prize 2022 मिलने वाला है। इनको “क्लिक केमिस्ट्री और बायोओर्थोगोनल केमिस्ट्री के विकास के लिए” नोबल प्राइज मिलने वाला है। रसायन विज्ञान में जटिल प्रक्रियाओं को सरल बनाने के काम के लिए इनका नाम चुना गया है। जिस प्रकार से क्लिक केमिस्ट्री एवं बायोऑर्थोगोनल में हुआ, यह केमिस्ट्री को फंक्शनलिज़्म युग में लेकर गया।
सूची में भारत के दो लोगो के नाम
विश्व के सर्वाधिक सम्माननीय नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा 7 अक्टूबर के दिन नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में होगी। रायटर्स के मुताबिक इस साल के नोबल प्राइज विजेता लोगो की सूची में जिन लोगो के नाम शीर्ष पर है उनमें भारत के प्रतिक सिन्हा और मो. जुबैर के नाम भी है। ये भारत की फैक्ट चेकिंग वेबसाइट ऑल्ट न्यूज़ के संस्थापक है।
सूची में विश्व के व्यक्ति और संघठन
नॉर्वे की नोबल समिति के 5 सदस्य इस बार नोबेल शांति पुरस्कार के विजेताओं के नामों का चयन कर रहे है। इन सभी लोगों को नॉर्वे की संसद ने नियुक्त किया है। इस साल नोबेल शांति पुरस्कार के दावेदारों में 251 लोग और 92 संघठन सम्मिलित है। इनमें यूक्रेनी राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की, विश्व स्वास्थ्य संघठन (WHO), म्यामार की राष्ट्रीय एकता सरकार, बेलारूस नेता की स्वितलाना (विपक्षी) के नाम है।
BREAKING NEWS:
— The Nobel Prize (@NobelPrize) October 5, 2022
The Royal Swedish Academy of Sciences has decided to award the 2022 #NobelPrize in Chemistry to Carolyn R. Bertozzi, Morten Meldal and K. Barry Sharpless “for the development of click chemistry and bioorthogonal chemistry.” pic.twitter.com/5tu6aOedy4
नोबेल पुरस्कार के बारे में जाने
साल 1985 में सर अल्फ्रेड नोबेल की याद में नोबेल पुरस्कार की शुरुआत की गयी थी। सर नोबेल का जन्म सन 1833 में हुआ था। यह स्वीडन देश के रसायन शास्त्री एवं इंजीनियर थे। साल 1896 में इनकी मृत्यु हो गयी थी। अपने शोध कार्य से भरे जीवन में इन्होने विश्व प्रसिद्ध और एक समय के सबसे खतरनाक विस्फोटक डायनामाइट का आविष्कार कर दिया था। विश्वभर में प्रतिष्ठित नोबेल शांति पुरस्कार को सामान्यतया फिजिक्स, केमिस्ट्री, शरीर विज्ञान, शांति, लिटरेचर, इकोनॉमिक्स इत्यादि के क्षेत्रों में विशिष्ठ योगदान करने वाले व्यक्ति/ व्यक्तियों को देते है।
यह भी पढ़ें :- क्या है PFI? क्या है इसका काम, क्यों बदनाम? जानिए पॉपुलर फ्रंट के बारे में सबकुछ
साल 2022 के नोबल पुरस्कार की सूची
- भौतिकी में नोबेल पुरस्कार 2022 – एलेन एस्पेक्ट, जॉन एफ क्लॉसर और एंटोन ज़िलिंगर को “उलझे हुए फोटॉनों के साथ प्रयोगों के लिए, बेल असमानताओं के उल्लंघन की स्थापना और क्वांटम सूचना विज्ञान में अग्रणी” के लिए।
- रसायन विज्ञान में नोबेल पुरस्कार 2022 – कैरोलिन आर बर्टोज़ी, मोर्टन मेल्डल और के बैरी शार्पलेस को “क्लिक केमिस्ट्री और बायोऑर्थोगोनल केमिस्ट्री के विकास” के लिए।
- फिजियोलॉजी या मेडिसिन में नोबेल पुरस्कार 2022 – सेवंता पाबो (Svante Pääbo) को “विलुप्त होमिनिन और मानव विकास के जीनोम से संबंधित उनकी खोजों” के लिए।