NEET Answer Key 2022: NTA ने जारी किया नीट आंसर की घोषित करने की डेट, इस दिन होगी ऑफिसियल आंसर की जारी

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर नीट यूजी 2022 की आंसर-की (NEET Answer Key) को किसी भी समय सार्वजानिक करने की उम्मीद है। मिडिया ख़बरों के मुताबित यूजी 2022 आंसर-की को एक दो दिन में जारी किया जा सकता है। उम्मीदवारों को एक बार अंसार-की जारी होने पर ऑब्जेक्शन उठाने का भी अधिकार रहेगा। यद्यपि NTA की ओर से इस सम्बन्ध में कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं आयी है। यदि कोई उम्मीदवार नीट अंसार-की के सम्बन्ध में ऑब्जेक्शन करना चाहता हो तो उसे एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
एक वेबसाइट को नीट के अधिकारी ने बताया – नीट यूजी 2022 आंसर की इसी सप्ताह घोषित हो जाएगी। इसकी रिलीज़ डेट को लेकर कोई भी अंतिम फैसला नहीं किया गया है। इसके बारे में आपको जल्द ही बता देंगे। नीट अंसार-की के साथ OMR अंसार की और रिकार्डेड रिस्पांस की स्कैन कॉपी भी प्रदान होने वाली है। OMR उत्तर पुस्तिका की स्कैन प्रति सम्बंधित उमीदवार की ईमेल आईडी पर पहुँचा दी जाएगी।
अभी के लिए तो सभी उम्मीदवारों को ध्यान रखना होगा कि वे अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड से आंसर की डाउनलोड कर सकेंगे।
यह भी पढ़ें :- डाक विभाग में 98083 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जल्द
विषय | NEET Answer Key 2022 |
सम्बंधित विभाग | स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय |
लाभार्थी | नीट परीक्षा उम्मीदवार |
माध्यम | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://neet.nta.nic.in/ |
नीट अंसार-की डाउनलोड करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले उम्मीदवार नीट की आधिकारिक वेबसाइट https://neet.nta.nic.in/ ओपन कर लें।
- लिंक के उपस्थित होने पर नीट आंसर की 2022 लिंक को चुन लें।
- आपको सम्बंधित बॉक्स में अपना आवेदन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करना है।
- आपको अपनी नीट अंसार-की दिखाई देगी।
- आपको अपने प्रश्न पत्र कोड़े के अनुसार अंसार-की को डाउनलोड करना है।
- अपने संभावित स्कोर को अंसार-की के माध्यम से कैलकुलेट कर लें।
ऑब्जेक्शन करने की प्रक्रिया जानकारी
यदि एनटीए की ओर से जारी की गयी यूजी अंसार सीट के सम्बन्ध में किसी उम्मीदवार को कोई शंका हो तो वह ऑब्जेक्शन ले सकते है। इसके लिए ऐसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएंगे। नीट अंसार-की पर ऑब्जेक्शन लेने के लिए उम्मीदवार को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा। लॉगिन करने के लिए आवेदन संख्या और जन्म-तिथि का प्रयोग कर सकते है।
उम्मीदवार को यह ध्यान रखना है कि प्रत्येक ऑब्जेक्शन के लिए उनको 200 रुपय शुल्क अदा करना है। ऐसे में ऑब्जेक्शन करने वाले छात्र आंसर की को सही प्रकार से जांचने के बाद ही ऑब्जेक्शन की प्रक्रिया करें।
नीट 2022 स्कोर का कैलकुलेशन करना
मेडिकल के उम्मीदवार को अपने स्कोर की गणना करने के लिए आधिकारिक एवं अनौपचारिक नीट 2022 अंसार-की की सहायता ले सकेंगे। सभी उम्मीदवार नीचे बताये गए चरणो को फॉलो करें –
- सबसे पहले नीट 2022 की आधिकारिक अंसार-की जारी होने पर उम्मीदवार ध्यानपूर्वक इसमें अपने उत्तरों (ओएमआर शीट में) की जाँच करके मिलान कर लें।
- उम्मीदवार को मिलान करते समय नीट प्रश्न पत्र एवं नीट अंसार-की 2022 के कोड पर गौर करना है।
- नीट स्कोर को जानने के लिए सही और गलत उत्तरों की संख्या की गणना करनी होगी। यदि एक ही प्रश्न के लिए एक से अधिक उत्तर मार्क किये है तो उम्मीदवार इसमें कोई उत्तर न गिने।
मार्किंग स्कीम नीट 2022
नीचे बताई गयी मार्किंग स्कीम सूची के अनुसार उम्मीदवार अंकों की गणना कर सकते है –
उत्तर की प्रकृति | अंक |
सही उत्तर | +4 अंक |
गलत उत्तर | -1 अंक |
अनुत्तरित | 0 |
एक से अधिक उत्तर | 0 |
उम्मीदवार एक बार सही और गलत उत्तर की जाँच करने के बाद संभावित स्कोर पाने हेतु निम्न सूत्र (formula) का इस्तेमाल करेंगे।
नीट स्कोर 2022 = सही उत्तरों की संख्या x 4 – गलत उत्तरों की संख्या x 1