Navratri Colours 2023 :- नवरात्रि हिन्दू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। नवरात्रि वर्ष में दो बार आती है पहले चैत्र(मार्च-अप्रैल) और दूसरी शारद(सितम्बर-अक्टूबर) महीने में। नवऱात्रि में रंगो का भी अपना एक अलग महत्त्व होता है। मान्यता है कि माँ दुर्गा की नौ रूपों की अलग अलग रंगो से पूजा करने का माँ का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इन्ही रंगो को ध्यान में रखते हुए पूजा की सम्पूर्ण विधि को पूरा किया जाता है। नवरात्रि के नौ दी नौ रंगो के वस्त्र धारण कर के माँ दुर्गा की पूजा अर्चना करे। तो चलिए जानते है Navratri Colours
Navratri Colours 2023 : घर-परिवार को मिलेगा माँ का आशीर्वाद नवरात्रि के 9 दिन पहने नौ रंग के कपड़े
नवरात्रि के 9 दिनों को हिंदी धर्म में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। और इस त्यौहार पर आप हर दिन विशेष रंग के वस्त्र धारण करके माँ की पूजा-अर्चना कर सकते हो जिससे देवी माँ आशीर्वाद आपको मिलेगा।
नवरात्रि का पहला दिन :- नवरात्रि के पहले दिन माँ शैलपुत्री की पूजा की जाती है। माँ शैलपुत्री को सुख समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। नवरात्री के पहले दिन आप नारंगी रंग(Orange color) के वस्त्र धारण कर सकते हो और अपने घर एवं मंदिर को भी नारंगी रंग से सजा सकते हो।
नवरात्रि का दूसरा दिन :- नवरात्रि के दूसरे दिन माँ ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है। माँ ब्रह्मचारिणी प्यार और वफ़ादारी का प्रतीक होती है। इस दिन आप सफ़ेद रंग(White Colour) के वस्त्र धारण कर के माँ की उपासना कर सकते हो।
नवरात्रि का तीसरा दिन :- नवरात्रि के तीसरे दिन माँ चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। माँ चंद्रघंटा को उत्साह और साहस का प्रतीक माना जाता है। इस दिन आप लाल रंग(Red Colour) के वस्त्र धारण कर सकते है।
नवरात्रि का चौथा दिन :- नवरात्रि के चौथे दिन माँ कुष्मांडा की पूजा की जाती है। कुष्मांडा देवी के आठ हाथ होते है जिनकी वजह से इन्हे अष्ठभुजा देवी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन आप रॉयल ब्लू रंग(Royal Blue colour) के वस्त्र धारण कर सकते हो।
नवरात्रि का पांचवा दिन :- नवरात्रि के पांचवे दिन माँ स्कंदमाता की पूजा की जाती है। माँ स्कंदमाता को पवित्रा और आध्यात्मिकता का प्रतीक माना जाता है। इस दिन आप पीले रंग(Yellow Colour) के वस्त्र धारण करके देवी को प्रसन्न कर सकते हो।
नवरात्रि का छठा दिन :- नवरात्रि के छठे दिन माँ कात्यायिनी की पूजा की जाती है। इस दिन हरे रंग(Green Colour) के वस्त्र धारण करके माँ की पूजा की जाती है।
नवरात्रि का सातवा दिन :- नवरात्रि के सातवे दिन माँ दुर्गा के कालरात्रि रूप की पूजा की जाती है। इस दिन भूरे रंग(Brown colour) के वस्त्र धारण करके देवी माँ की पूजा करना मंगलकारी माना जाता है।
नवरात्रि का आठवा दिन :- नवरात्रि के आठवे दिन महागौरी की पूजा की जाती है। इस दिन आप बैंगनी रंग(Purple Colour) के वस्त्र धारण करके माँ महागौरी की पूजा करके माँ को प्रसन्न कर सकते हो जिसे आपको देवी का भरपूर आशीर्वाद मिलेगा।
नवरात्रि का नौवा दिन :- नवरात्रि के नौवे दिन माँ सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। इस दिन आप पीकॉक ग्रीन(Peacock Green) रंग के वस्त्र धारण कर सकते हो और देवी की पूजा करके उनको प्रसन्न कर सकते है साथ ही उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकते है।