जॉब्स

MP Vyapam (MPPEB) Recruitment 2022: व्यापम में भर्ती के लिए 1200 से अधिक पदों पर निकली नौकरी, जाने योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

एमपी व्यावसायिक परीक्षा मंडल के ग्रुप 5 के पैरामेडिकल और नर्सिंग के कुल 1248 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 अक्टूबर 2022 से शुरू होकर 28 अक्टूबर 2022 तक समाप्त होगी।

MP Vyapam (MPPEB) Recruitment 2022: मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (MPPEB) ने ग्रुप 5 पैरामेडिकल और नर्सिंग के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई। भर्ती के लिए जारी अधिसूचना के मुताबिक एमपीपीईबी 2022 के लिए 1248 नर्सिंग पदों पर रिक्तियां भरी जाएगी, एमपीपीईबी ग्रुप 5 भर्ती अभियान के तहत कुछ शैक्षणिक योग्यता उम्मीदवार सहायक पशु चिकित्सा अधिकारी, पुरुष स्टाफ नर्स, आयुर्वेद कंपाउंडर, फेर्मेसिस्ट, पैथोलॉजी तकनीशियन, लैब तकनीशियन, रेडियोग्राफर, पंचकर्म सहायक, प्रयोगशाला सहायक/लैब सहायक और अन्य सहित विभिन्न पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

एमपीपीईबी भर्ती 2022

मध्य प्रदेश पीआईबी की और से ग्रुप 5 पैरामेडिकल और नर्सिंग के 1200 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किए हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 अक्टूबर 2022 से शुरू होंगी, जिसमे आवेदन के इच्छुक व योग्य उम्मीदवार अधिसूचना में भर्ती की योग्यता शर्तों की जाँच करके योग्यतानुसार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर 2022 निर्धारित है, जिसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि से पहले-पहले उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन जमा करना होगा।

MP Vyapam (MPPEB) भर्ती 2022 वैकेंसी डिटेल्स

  • सहायक पशु चिकिस्ता अधिकारी – 194
  • पुरुष स्टाफ नर्स – 445
  • पुरुष नर्स – 36
  • फार्मासिस्ट ग्रेड- II – 6
  • टेक्नीशियन – 29
  • आयुर्वेद कंपाउंडर – 174
  • होम्योपैथी कंपाउंडर – 3
  • यूनानी कंपाउंडर – 37
  • स्टाफ नर्स – 123
  • फार्मासिस्ट (आयुर्वेद) – 28
  • फार्मासिस्ट (यूनानी) – 2
  • पैथोलॉजी तकनीशियन – 1
  • लैब तकनीशियन – 32
  • ओटी (OT) तकनीशियन – 6
  • ऑडियो मेस्ट्रिस्ट – 4
  • अल्कलॉइड तकनीशियन – 7
  • एक्स-रे तकनीशियन – 4
  • भैषज्य कल्पक – 1
  • रेडियोग्राफर – 1
  • रिफ्रेशनिस्ट – 3
  • पंचकर्म तकनीशियन – 11
  • असिस्टेंट लैब तकनीशियन – 1
  • पंचकर्म तकनीशियन (एम/पी) – 43
  • लेबोरेटरी असिस्टेंट/लेब असिस्टेंट – 35
  • ड्रेसर – 13
  • कंपाउंडर (आयुर्वेद) – 2
  • कंपाउंडर (यूनानी) – 3
  • डार्करूम अटेंडेंट – 4

एमपीपीईबी भर्ती 2022 शैक्षणिक योग्यता

एमपीपीईबी भर्ती के तहत सहायक पशु चिकित्सा अधिकारी – उम्मीदवारों को साइंस/गणित के साथ हायर सेकेंडरी यानी 12 वीं पास होना चाहिए।
संबंधित विज्ञान में दो साल का डिप्लोमा, पदों के लिए उम्मीदवार शैक्षणिक योग्यता/अनुभव और अन्य डिटेल के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

JNU Admission 2022: जेएनयू के पीजी कोर्स में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

भर्ती के लिए आयु सीमा संबंधी मानदंड

भर्ती के लिए समस्त पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। हालाकिं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, विभाग/निगम/मंडल/आयोग/स्वायत्तशासी निकाय/होम गार्ड आदि में कार्यरत शासकीय सेवक तथा महिला अभियार्थियों के लिए आयु सीमा 45 वर्ष होगी। अधिकतम आयु सीमा के संबंध में सामान्य शासन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी संशोधन लागू समझे जाएँगे। आयु सीमा की गणना भर्ती के चालू वर्ष से यानी की एक जनवरी, 2022 के आधार पर की जाएगी।

वेतन स्तर एमपी व्यापाम (MPPEB) ग्रुप 5 भर्ती 2022

  • सहायक पशु चिकित्सा अधियकारी – 28,700 से 91,300 रूपये महीना तक (स्तर- 7)
  • पुरुष स्टाफ नर्स – 28,700 से 91,300 रूपये महीना तक (स्तर- 7)
  • पुरुष नर्स – 28,700 से 91,300 रूपये महीना तक (स्तर- 7)
  • फार्मासिस्ट ग्रेड-II के पद पर – 52,00 से 20,200 रूपये महीना तक

ऐसे करें एमपी व्यापम (एमपीपीईबी) ग्रुप 5 भर्ती के लिए अप्लाई

एमपीपीईबी ग्रुप 5 भर्ती के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार इसकी ऑफिसियल वेबसाइट के माध्यम से आवेदन की आखरी तारीख यानी 28 अक्टूबर तक या इससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 14 अक्टूबर 2022 से शुरू होंगी, अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिसियल नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

सम्बंधित खबर

Leave a Reply

Back to top button
सिंगर जुबिन नौटियाल का हुआ एक्सीडेंट, पसली और सिर में आई गंभीर आई Jubin Nautiyal Accident Salman Khan Ex-Girlfriend Somy Ali :- Salman Khan पर Ex गर्लफ्रेंड सोमी अली ने लगाए गंभीर आरोप इन गलतियों की वजह से अटक जाती है PM Kisan Yojana की राशि, घर बैठें कराएं सही Mia Khalifa होंगी Bigg Boss की पहली वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट Facebook पर ये पोस्ट करना पहुंचा देगा सीधे जेल!