Miss Diva Universe 2022 : कौन है भारत की नई मिस डीवा यूनिवर्स 2022 दिविता राय ? जाने उनसे जुड़े सभी फैक्ट्स

Miss Diva Universe 2022 : दिविता राय ने हाल ही में रविवार शाम 28 अगस्त, 2022 मुंबई में आयोजित शानदार समाहरो में मिस डीवा यूनिवर्स का खिताब जीता है। कर्नाटक में जन्मी 23 वर्षीया दिविता राय को पेजेंट की 10 वीं वर्षगांठ पर मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज संधू द्वारा ताज पहनाया गया। ऐसे में मिस डीवा यूनिवर्स 2022 दिविता राय अब 71 वें मिस यूनिवर्स 2022 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी, जहाँ मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज संधू अगली नई मिस यूनिवर्स 2022 को ताज पहनाएँगी।
मुंबई के फेमस स्टूडियो महालक्ष्मी में आयोजित मिस डीवा यूनिवर्स 2022 में जहाँ मुंबई के रहने वाली दिविता राय को मिस डीवा यूनिवर्स 2022 का ताज पहनाया गया वहीं LIVA मिस डीवा सुपरनैशनल 2022 का ताज तेलंगाना की प्रज्ञा अय्यागरी को सौंपा गया, जबकि प्रज्ञा को मिस सुपरनैशनल एशिया 2022 का ताज रितिका खतनानी ने पहनाया और मिस पॉपुलर च्वाइस का ताज ओजस्वी शर्मा को पहनाया गया।
कौन है ? दिविता राय, जन्म, पेशा व योग्यता
मिस डीवा यूनिवर्स 2022 दिविता राय मुंबई की रहने वाली हैं, हालांकि उनका जन्म कर्नाटक के मैंगलोर में हुआ था। दिविता राय में सर जॉर्ज कॉलेज ऑफ़ आर्किटेक्चर, मुंबई से अपनी पढ़ाई पूरी की है, यह पेशे से आर्किटेक्चर और मॉडल है। दिविता को बैडमिंटन, बास्केटबॉल, सिंगिंग, पेंटिंग, पढ़ने और संगीत सुनने में काफी पसंद है।
पिछले साल दिविता ने मिस डीवा यूनिवर्स में लिया था भाग
दिविता राय ने पिछले साल मिस डीवा यूनिवर्स 2021 में भाग लिया था, जहाँ हरनाज संधू विजेता बनी थी और मिस यूनिवर्स 2022 में भाग लेकर 70 वें मिस यूनिवर्स पेजंट का ताज अपने नाम किया। वहीं मिस डीवा यूनिवर्स 2021 में दिविता राय सेकंड रनरअप चुनी गई थी और उन्हें इस प्रतिष्ठित खिताब को जीतने के लिए इस वर्ष इसमें एक बार फिर से भाग लिया।
मिस डीवा यूनिवर्स का आदर्श वाक्य
एक प्रकाशन साक्षात्कार देते हुए दिविता ने कहा की उनके पास एक बहुत ही अनुकूली व्यक्तिव है, वह कहती है की उनके पिता की जॉब ट्रांसफर के कारण उन्होंने छोटे में से छह स्कूल बदले और देश के कई शहरों में यात्रा की उन्होंने यह भी बताया की वह अनुकूली होने को अपनी सबसे बड़ी ताकत इसलिए भी मानती हैं क्योंकि उन्होंने बड़े होने के दैरान बदलावों और चुनौतियों का सामना बिना डरे किया हुए जिंदगी को गले लगाकर हर एक लम्हे को खुलकर जिया है।
दिविता ने आगे यह भी बताया की वह शिक्षा को हर वर्ग के लिए सुलभ बनाना चाहती है, जिसकी प्रेरणा उन्हें अपने पिता से मिली है, पिता के बारे में बताते हुए उन्होंने यह भी कहा की मैंने अपने पिता को सबसे खराब परिस्थितियों में खुद को सशक्त बनाने के लिए शिक्षा का उपयोग एक उपकरण के रूप में करते देखा है, जिसके लिए उन्होंने खुद को सशक्त बनाकर परिवार को आर्थिक स्थिति से बाहर निकलने और सहयोग करने में मदद की है।
सुष्मिता सेन को मानती है अपना आदर्श
मिस डीवा यूनिवर्स दिविता राय ने अपने बारे में बताते हुए यह भी बताया की वह मिस यूनिवर्स 1994 और अभिनेत्री सुष्मिता सेन को अपने आदर्श व सबसे बड़ी प्रेरणा मानती है।