एजुकेशन

MHT CET Result 2022: आज जारी होगा महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का रिजल्ट, ऐसे देखें PCB और PCM का स्कोर

MHT CET Result 2022: स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, महाराष्ट्र द्वारा आज यानी 15 सितंबर को महाराष्ट्र कॉमन टेस्ट 2022 फिजिक्स, कैमिस्ट्री और बायोलॉजी (पीसीबी) व फिजिक्स, कैमिस्ट्री और मैथ्स (पीसीएम) ग्रुप के परिणाम शाम 5 बजे तक जारी करेगा। MHT कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2022 में शामिल होने छात्र जो परीक्षा के परिणाम जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, वह अब इसकी ऑफिसियल वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाकर अपना रिजल्ट देख व डाउनलोड कर सकते हैं।

आज जारी होगा महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का रिजल्ट

महाराष्ट्र कॉमन टेस्ट 2022 परीक्षा में शामिल होने वाले पीसीबी और पीसीएम ग्रुप के छात्रों का रिजल्ट आज शाम 5 बजे तक SCETC, मुंबई की ऑफिसियल वेबसाइट पर जारी हो जाएगा, जिसे छात्र अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ को दर्ज करके डाउनलोड कर सकेंगे। बता दें MHT CET 2022 पीसीएम ग्रुप के लिए परीक्षा का आयोजन 5 अगस्त से 11 अगस्त 2022 तक किया गया था, वहीं पीसीबी ग्रुप के लिए परीक्षा का आयोजन 12 अगस्त से 20 अगस्त 2022 तक किया गया था।

स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, महाराष्ट्र द्वारा पीसीएम और पीसीबी ग्रुप के छात्रों के लिए 28 अगस्त 2022, को दोबारा परीक्षा का आयोजन किया गया था। बता दें यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट के रूप में ऑनलाइन मोड में आयोजित की गई थी, जिसमें कुल 4,14,968 छात्र उपस्थित हुए थे।

CUET UG Result 2022: NTA की तरफ से इस तरह किए जाएँगे आपके मार्क्स का कैलकुलेशन, यूजीसी अध्यक्ष ने समझाया

MHT CET Result 2022 ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड

महाराष्ट्र कॉमन टेस्ट 2022 में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपनी परीक्षा का स्कोरकार्ड यहाँ बताए गए स्टेप्स को पढ़कर डाउनलोड कर सकते हैं।

  • इसके लिए सबसे पहले छात्र ऑफिसियल वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर विजिट करें।
  • अब होम पेज पर आपको MHT CET Result 2022 के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब अगले पेज पर आपको लॉगिन क्रेडेंशियल एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एमएचटी सीईटी रिजल्ट 2022 खुलकर आ जाएगा।
  • यहाँ आप अपना एमएचटी सीईटी स्कोरकार्ड डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख सकते हैं।
  • इस तरह आपके स्कोरकार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

CUET UG Result 2022: 15 सितंबर को जारी होगा CUET यूजी का रिजल्ट, ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड

MHT CET 2022 काउंसलिंग प्रक्रिया

महाराष्ट्र एंट्रेंस टेस्ट 2022 के परिणाम जारी होने के बाद इसकी काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी, इसके लिए अधिकारी जल्द ही योग्य छात्रों के लिए ऑनलाइन एमएचटी सीईटी काउंसलिंग 2022 को आयोजित करेंगे। एमएचटी सीईटी 2022 के रिजल्ट के आधार पर ही छात्रों को विभिन्न संस्थानों में प्रवेश दिया जाएगा, इस काउंसलिंग में सरकारी कॉलेज, विश्वविद्यालय, सरकारी सहायता प्राप्त निजी कॉलेज, निजी गैर सहायता प्राप्त कॉलेज शामिल हैं। काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होने और इससे जुडी जानकारी के लिए परीक्षा परिणाम चेक करने के बाद छात्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, महाराष्ट्र की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करते रहें।

सम्बंधित खबर

Leave a Reply

Back to top button
सिंगर जुबिन नौटियाल का हुआ एक्सीडेंट, पसली और सिर में आई गंभीर आई Jubin Nautiyal Accident Salman Khan Ex-Girlfriend Somy Ali :- Salman Khan पर Ex गर्लफ्रेंड सोमी अली ने लगाए गंभीर आरोप इन गलतियों की वजह से अटक जाती है PM Kisan Yojana की राशि, घर बैठें कराएं सही Mia Khalifa होंगी Bigg Boss की पहली वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट Facebook पर ये पोस्ट करना पहुंचा देगा सीधे जेल!