न्यूज़

आखिर कब ब्रिटेन से भारत वापस आएगा कोहिनूर? केंद्र सरकार ने दिया ये जवाब

सोशल मिडिया पर दावा किया जा रहा है कि साल 1950 में भारत ने कोहिनूर हिरा रानी विक्टोरिया को दिया था। इसके बाद से कोहिनूर हीरे को राजशाही ताज में जड़वा दिया गया था। यह मुकुट को टावर ऑफ लंदन में रखा हुआ है।

केंद्र सरकार की ओर से यह संकेत मिल रहे है कि वे विश्व के सबसे बड़े हीरे कोहिनूर की देश में वापसी के रास्ते तलाशते रहेंगे। पिछले दिनों ब्रिटेन की महारानी एलिज़ाबेथ (Queen Elizabeth) के देहांत के बाद से ही देश में कोहिनूर को लाने की चर्चा जोर पकड़ चुकी थी। इसके सम्बन्ध में प्रश्न करने पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची (Arindam Bagchi) ने बताया – ‘भारत सरकार ने इसको लेकर कुछ साल पहले संसद में जवाब दिया था। इसमें कहा गया था कि हम समय-समय पर ब्रिटेन सरकार से बात करते रहे है।’

कोहिनूर हीरे को देश वापिस लाने को लेकर उठ यही माँग और अन्य सवालों के लिए सरकार ने अपना रुख साफ़ किया है। विदेश मंत्रालय ने इशारा किया है कि वह यूनाइटेड किंगडम से विश्व के सबसे बड़े हीरे (कोहिनूर) को देश वापिस लाने के तरीकों का पता लगाते रहेंगे।

क्वीन एलिज़ाबेथ-2 के देहांत के बाद वापसी की माँग

साल 1849 में महाराजा दलीप सिंह ने 108 कैरेट के कोहिनूर हीरे को महारानी विक्टोरिया को दिया था। सीके बाद साल 1937 में महारानी ने इसको अपने मुकुट में पहन लिया था। ब्रिटेन की मीडिया में खबरे है कि अगले साल की 6 मई को वेस्टमिंस्टर एब्बे में किंग चार्ल्स तृतीय की ताजपोशी में कैमिला को ये क्वीन कंसोर्ट ताज पहना दिया जायेगा। तो दूसरी तरह भारत में रानी की मृत्यु के बाद ट्वीटर पर कोहिनूर हीरे की वापसी (Kohinoor Return) को लेकर ट्रेंड चलाये जा रहे है।

ब्रिटेन के राजसी मुकुट में जड़ा है कोहिनूर

सोशल मिडिया पर दावा किया जा रहा है कि साल 1950 में भारत ने कोहिनूर हिरा रानी विक्टोरिया को दिया था। इसके बाद से कोहिनूर हीरे को राजशाही ताज में जड़वा दिया गया था। यह मुकुट को टावर ऑफ लंदन में रखा हुआ है।

इस समय बकिंघम पैलेस में अपनी योजना को लेकर विचार का दौर चल रहा है। वे पुनर्विचार कर रहे है कि कैमिला को कोहिनूर हीरे वाला क्रॉउन पहनाया जाए अथवा नहीं। बता दें इस बेमिशाल और कीमती मुकुट में 2,800 कीमती हीरे सुसज्जित है। इन्ही हीरों में से 105 कैरेट का विश्व प्रसिद्ध कोहिनूर हीरा भी है। यह दुनिया के तराशे गए कीमती हीरो में से एक है।

यह भी पढ़ें :- मालदीव समेत ये 5 देश समुद्र में डूब जाएंगे? जानें कौन कौन से हैं ये देश, क्या होगा फिर

टीपू सुल्तान की अँगूठी भी ब्रिटेन में

टीपु सुल्तान के पास एक कीमती अँगूठी थी। इस अँगूठी को लेकर कहानी है कि अंग्रेजी सेना से लड़ाई के दौरान टीपू सुल्तान की मृत्यु हो गयी। सीके बाद उनके शव से अँगूठी को निकाल कर चुराया गया। कुछ मिडिया खबरोंके अनुसार टीपू सुल्तान की इस अँगूठी को ब्रिटेन में एक नीलामी में बेचा भी गया है। लेकिन अभी तक इसके खरीदार का कुछ भी पता नहीं है।

अन्य देशों की चीजे भी चुराई गयी

अपने स्वर्मिण काल में ब्रिटेन दुनिया के बहुत से देशों पर राज करता था। इसी दौरान दुनिया की बहुत सी कीमती वस्तुएँ ब्रिटेन पहुँच गयी। अब दावा किया जा रहा है कि ब्रिटेन में कोहिनूर हीरे के अलावा भी बहुत सी अन्य कीमती वस्तुएँ है। यह कीमती चीजे दुनिया भर से चुराकर लायी गयी है। भारत के अतिरिक्त यह देश है – मिस्र, ग्रीस, अफ्रीकन देश।

सम्बंधित खबर

Leave a Reply

Back to top button
सिंगर जुबिन नौटियाल का हुआ एक्सीडेंट, पसली और सिर में आई गंभीर आई Jubin Nautiyal Accident Salman Khan Ex-Girlfriend Somy Ali :- Salman Khan पर Ex गर्लफ्रेंड सोमी अली ने लगाए गंभीर आरोप इन गलतियों की वजह से अटक जाती है PM Kisan Yojana की राशि, घर बैठें कराएं सही Mia Khalifa होंगी Bigg Boss की पहली वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट Facebook पर ये पोस्ट करना पहुंचा देगा सीधे जेल!