न्यूज़

Mammootty Birthday: वकील से एक्टर बने ममूटी का आज जन्मदिन, साउथ के अम्बानी भी कहे जाते है ममूटी

पिछले 5 दशकों से अभी तक साउथ फिल्म इंडस्ट्री पर अपनी एक्टिंग से जबरदस्त छाप छोड़ने वाले मलयालम मूवी के सुपरस्टार ममूटी का आज जन्मदिन है। ममूटी ने वकालत का काम छोड़कर फिल्मो में अभिनय की शुरुआत की थी।

आज यानी 7 सितम्बर को मलयाली मूवी के सुपरस्टार ममूटी (Mammootty) का 72वां जन्मदिन है। ममूटी ने 50 वर्षों के अपने फ़िल्मी करियर में 100 से भी अधिक हिट फिल्मे दी है। अपनी इंडस्ट्री में पावर हाउस के नाम से मशहूर सुपरस्टार लोगो के बीच काफी लोकप्रिय रहे है। इसके साथ ही उनके असाधारण अभिनय के कारण उन्हें ‘पद्म श्री’ का भी सम्मान मिल चुका है।

ममूटी का जन्म 7 सितम्बर 1951 में केरल राज्य के चांदीरुर में हुआ था। ममूटी ने सिर्फ 20 वर्ष की कम आयु में ही अभिनय शुरू कर दिया था किन्तु ये सफर कभी भी आसान नहीं था। किन्तु बाद के 5 दशकों में ममूटी ने साउथ की फिल्म इंडस्टी पर अच्छे से राज कायम करके दिखाया है। सबसे बड़ी बात ये है कि वे अभी भी फिल्मो में एक्टिव है और उनके पुत्र दुलकर सलमान भी मशहूर एक्टर है।

कुछ खास रिकॉर्ड ममूटी के नाम

अभी तक ममूटी ने 400 से अधिक मूवी में अभिनय किया है और दर्शको को अपनी धमाकेदार एक्टिंग से दीवाना बनाया है। इसके साथ ही उन्होंने एक ही वर्ष में लगभग 35 मूवी में एक्टिंग करने का विश्व कीर्तिमान भी अपने नाम किया है। उनके (Mammootty) नाम फिल्म में सबसे अधिक बार डबल रोल (15 बार) करके का भी खास रिकॉर्ड है।

वकील से एक्टर बने ममूटी

अभी तक पूरे 5 दशकों तक अभिनय कर चुके ममूटी ने साल 1971 मे किशोर आयु में ही मलयाली मूवी अनुभवंगल पालिचकल में एक्टिंग शुरू की। किन्तु इस मूवी को करने के बाद वे दुबारा अपनी पढ़ाई करने लगे और एर्नाकुलम महाविद्यालय से एलएलबी की डिग्री लेने के बाद 2 वर्षो तक वकालत भी की। किन्तु इसके बाद फिर से उनका मन एक्टिंग की ओर ले गया।

ममूटी को मिले बहुत से अवार्ड

ममूटी ने मार-धाड़ से लेकर संजीता अभिनय से दर्शको के दिलो पर राज किया है। उनकी एक्टिंग के कारण ही बहुत से खास अवार्ड ममूटी को मिले है। ममूटी को 3 बार राष्ट्रीय पुरस्कार, पद्मश्री अवार्ड मिल चुका है। ममूटी ने अपने इतने लम्बे फ़िल्मी करियर में एक बार भी साउथ के सुपरस्टार कमल के साथ स्क्रीन शेयर नहीं किया है।

वे साऊथ के अम्बानी के नाम से भी प्रसिद्ध है। ममूटी 1 साल में 50 करोड़ की इनकम करते है और अपनी एक मूवी के लिए 10 करोड़ लेते है।

राजनेताओं ने भी बधाईयाँ दी

केरल के सीएम पिनाराई विजयन ने भी फेसबुक और एक्स जैसे सोशल मिडिया मंच से एक्टर ममूटी को जन्मदिन की बधाई दी है। राज्य की विधानसभा के विपक्षी नेता वीडी सतीशन ने भी एक्स पर ममूटी को जन्मदिन की बधाई दी है और कहा – वे एक अच्छे एक्टर होने के साथ ही अच्छे इंसान भी है और भारतीय फिल्मो के गौरव है।

ममूटी ने बहुत सी सुपरहिट मूवी दी

वैसे तो ममूटी की मूवी का हर सीन दर्शको को दीवाना बनता रहा है। दक्षिण भारत में तो उनकी ऐसी दीवागनी है कि लोग उनकी मूवी को देखने के लिए रात-रात भर लाइनों में खड़े रहते है। उन्होंने मोहनलाल के साथ मिलकर बहुत सी मशहूर मूवी मन एक्टिंग की है। इस प्रकार से ममूटी ने अपने नाम बहुत सी हिट फिल्मे की है।

जीते है शानदार लाइफ

उम्दा अभिनय के साथ ही ममूटी के फैन्स उनको लग्जरी जीवनशैली के लिए जानते है। वे साउथ के पहले स्टार थे जिन्होंने ऑडी गाड़ी खरीदी थी। इसके साथ ही वे मलयालम कम्युनिकेशन के चेयरपर्सन भी है जोकि कैराली टीवी, कैराली न्यूज एवं कैराली वी टीवी का कारोबार करते है। ममूटी ने अपनी कारों के लिए खास गैराज भी बनवाया है जहाँ उनकी सैकड़ो गाड़ियाँ है।

सम्बंधित खबर

Leave a Reply

Back to top button
लहसुन दिलाएगा आपको फैट से राहत, तेजी से घटेगी पेट की चर्बी सोफिया अंसारी कौन है – Sofia Ansari Short Bio खाली पेट न करे इन 7 चीजों का सेवन, वरना हो सकती है आपकी सेहत ख़राब ज्यादा चीनी खाने से शरीर को हो सकते हैं ये 7 नुकसान बच्चे-बच्चे को पता होनी चाहिए अपने देश के बारे में ये 10 बाते