न्यूज़

Mahesh Babu Mother Passes Away: बीमार होने के चलते महेश बाबू की मां इंदिरा देवी का निधन, फैंस ने जताया दुख

साउथ के साथ देश भर में पसंद किये जाने वाले तेलगु सुपरस्टार महेश बाबू की माता (Mahesh Babu Mother) का देहांत हो गया है। उनकी माता घट्टामनेनी इंदिरा देवी का स्वास्थ्य बहुत दिनों से खराब था। अभिनेता की माँ (Indira Devi) पिछले कुछ दिनों से आयु से सम्बंधित स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित थी। उनको हैदराबाद के AIG हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था। महेश बाबू की माता के पार्थिव शरीर को सुबह 9 से दिन के 12 बजे तक अंतिम दर्शनों के लिए पद्मालय स्टूडियो में रखा जायेगा। इसके बाद दिन के समय में महाप्रस्थानम में उनके अंतिम संस्कार को किया जाना है।

mahesh babu mother passes away
Mahesh Babu Mother Passes Away: बीमार होने के चलते महेश बाबू की मां इंदिरा देवी का निधन

बुधवार सुबह 4 बजे देहांत हुआ

पिछले कुछ दिनों से स्थिति नाजुक हॉस्पिटल में भर्ती होने के बाद से ही अभिनेता की 70 वर्षीय माता स्वास्थ्य की समस्याओं के कारण वेंटिलेटर पर थी। लेकिन बुधवार की सुबह में ही उन्होंने शरीर त्याग दिया। खबरे आने के बाद से ही महेश बाबू के प्रशंसक अपने स्तर पर दुःख और संवेदना प्रकट करने में लगे है। खबरे थी कि अस्पताल में भर्ती होने के बाद से ही अभिनेता अपनी माता से मिलने प्रतिदिन हैदराबाद के AIG अस्पताल जाया करते थे।

माँ के काफी करीब थे महेश बाबू

अभिनेता महेश बाबू को अपनी माँ से बहुत लगाव था। उनके पिताजी (सुपरस्टार कृष्णा गारू) ने विजया निर्मल से दूसरी शादी कर ली थी। इसके बाद से इंदिरा अपने पति कृष्णा गारू से अलग होकर अकेली रह गयी थी। लेकिन अभिनेता महेश बाबू और परिवार के अन्य लोग अक्सर अपने पिता से मिलने चले जाते थे। लेकिन महेश बाबू को अपनी माता से बहुत करीब रहे है। वे समय-समय पर अपनी माँ के साथ फोटो को ट्वीट पर शेयर करते रहते थे।

महेश अपने पिता कृष्णा गारू और माता इंदिरा की चौथी संतान थे। इसी साल महेश में अपने भाई रमेश बाबू को स्वास्थ्य के कारण गवा दिया था।

अभिनेता चिरंजीवी ने सोशल मीडिया पर दुःख जताया

पिछले दिनों से बीमार रहने की खबरों के बाद महेश बाबू की माँ के देहांत की खबरे आने के बाद आम एवं ख़ास लोगों ने प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी है। इस संकट की घडी में महेश बाबू के फैंस सोशल मीडिया पर अपनी संवेदना प्रकट करने में लगे हुए है। सभी स्टार अभिनेता को मुश्किल समय में मजबूत बने रहने के लिए कह रहे है। इसी बीच साउथ के मेगास्टार चिरंजीवी ने ट्विटर पर महेश बाबू की माता के देहांत पर श्रद्धांजलि दी है।

अभिनेता ने तमिल भाषा में ट्वीट किया है जिसका अर्थ है – “श्रीमती इंदिरा देवी के असामयिक निधन की खबर सुनकर दुःख हुआ। उनकी माँ की आत्मा को शांति मिले। मैं सुपरस्टार कृष्णा, भाई महेश और पुरे परिवार के लिए अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ।”

यह भी पढ़े:- Sunny Deol ने अपनी अपकमिंग फिल्मों के रिलीज से पहले लिया बड़ा रिस्क, भुगतना पड़ सकता इसका अंजाम

मेरे लिए माँ भगवान है

एक प्रसंशक ने सोशल मिडिया पर महेश बाबू का एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में महेश अपनी माता के लिए कहते है कि वे अपनी माँ को भगवान मानते है।

सम्बंधित खबर

Leave a Reply

Back to top button
Sports News: नीरज चोपड़ा ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता गोल्ड इन गलतियों की वजह से अटक जाती है PM Kisan Yojana की क़िस्त Facebook पर ये पोस्ट करना पहुंचा देगा सीधे जेल! सिंगर जुबिन नौटियाल का हुआ एक्सीडेंट, पसली और सिर में आई गंभीर आई Jubin Nautiyal Accident Salman Khan Ex-Girlfriend Somy Ali :- Salman Khan पर Ex गर्लफ्रेंड सोमी अली ने लगाए गंभीर आरोप