हमारे देश में नवंबर का महीना विभिन्न जगहों पर हल्की-हल्की सर्दियों की छाप छोड़ने वाला होता हैं। इसी महीने में महाराष्ट्र के सुन्दरतम स्थानों में अपने साथी के साथ ट्रिप की प्लानिंग कर सकते है। चूँकि पार्टनर के संग महाराष्ट्र की इन खूबसूरत और रोमांटिक जगहों पर टाइम बिताना काफी अच्छा रहेगा।
जो लोग भी नवंबर के महीने में अपने साथी के साथ मुंबई या फिर महाराष्ट्र की दूसरी खूबसूरत जगहों पर घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उनको कुछ खास रोमांटिक जगहों (Maharashtra Travel) की जानकारी लेना जरुरी हो जाता है जिससे वे पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सके।
लवासा (Lavasa tourist places)
महाराष्ट्र में लवासा एक बहुत खूबसूरत हिल स्टेशन की तरह से प्रसिद्ध है जोकि बीते कुछ दिनों से देशी-विदेशी टूरिस्टों में बहुत पसंद किया गया है। बहुत से लोग तो लवासा को महाराष्ट्र का छिपा हुआ खजाना कहते हैं। लवासा का फैलाव तकरीबन 7 सुन्दरतम पहाड़ियों में मिलता है जिसे ये जगह कपल्स में भी काफी लोकप्रिय हुई है।
नवंबर के महीने में सुबह-सुबह ओस पड़ने पर लवासा की खूबसूरती देखने ही बनती है। यहाँ के लाजवाब होटल और रिसॉर्ट्स भी काफी फेमस है जिसमे कपल्स रूम बुक करते हैं। लवासा टूरिस्टों को वाटर स्पोर्ट्स, ट्रेकिंग और बोटिंग आदि करने का भी मौका मिलता हैं।
माथेरान (Matheran places to visit)
महाराष्ट्र का माथेरान कपल्स के लिए स्वर्ग जैसा ही है जिसकी सुंदरता इतनी फेमस है कि यहाँ साल के सभी दिनों में कपल्स का आना होता हैं। माथेरान एक सुन्दर हिल स्टेशन होने के साथ ही रोमांटिक हिल स्टेशन भी कहलाता है। महाराष्ट्र के पश्चिमी घाट में स्थिति यह माथेरान प्रकृति के चाहने वालो में स्वर्ग जैसा माना जाता है।
यहाँ पर ऊंचे-ऊंचे पहाड़ और चारो ओर हरियाली यहाँ की सुंदरता में चार चांद लगाती हैं। इस जगह (Matheran) को पूरे महाराष्ट्र में शांतिप्रिय हिल स्टेशन की तरह से प्रसिद्धि मिली है। माथेरान में लुइसा पॉइंट, चार्लोट झील, मंकी पॉइंट और इको पॉइंट आदि जगहों पर को अपने साथी को ले जा सकते हैं।
औरंगाबाद (Aurangabad)
औरंगाबाद भी महाराष्ट्र में एक खूबसूरत और ऐतिहासिक जगह के रूप में नामचीन है। यह सिटी (Aurangabad) महाराष्ट्र के पर्यटन राजधानी की तरह से भी काफी फेमस हो गई है। यह जगह ऐतिहासिक स्थल जैसे अजंता-एलोरा की गुफाएँ एवं दौलताबाद के किले को लेकर दुनियाभर में प्रसिद्ध है। साथ ही औरंगाबाद को कपल्स के बीच भी बहुत प्रसिद्धि मिल गई है।
औरंगाबाद के आसपास की हरियाली, अजंता की गुफाएं और रोमांटिक व्यू कपल्स को काफी आकर्षित करते हैं। यहाँ का सिद्धार्थ गार्डन और बेगम गार्डन भी हर एक दिन दर्जनों कपल्स के लिए अच्छा समय बिताने का स्थान बना हुआ हैं। औरंगाबाद में आगंतुक बीबी का मकबरा, दौलताबाद किला और अली झील आदि लाजवाब जगहों पर अपने साथी के साथ देखने आ सकते हैं।
खंडाला (Khandala)
महाराष्ट्र के पुणे जिले में लोनावला के निकट ही खंडाला हिल स्टेशन पड़ता है जोकि सह्याद्रि की तलहटी में मौजूद एक बहुत सुन्दर और रोमांटिक स्पॉट है। ये स्थान (Khandala) अपनी सुंदर घाटियों, हरे-भरे घासी मैदान, मनमोहक पहाड़ एवं रोमांटिक झीलों के कारण से कपल्स में बहुत लोकप्रिय है।
मुंबई जैसी आबादी वाली जगह के पास एक शांतिप्रिय जगह होने के कारण यहाँ पर कपल्स भी भारी संख्या में आते हैं। खंडाला का रोमानी मौसम भी जोड़ो के आकर्षण की प्रमुख वजह है। नवंबर के महीने में इस जगह की खूबसूरती देखते ही बनती है। खंडाला के आसपास में राजमाची पॉइंट, भाजा गुफाएं, कर्नाला पक्षी अभयारण्य और लायंस पॉइंट आदि देखने योग्य जगहे भी है।
इन सभी जगहों पर अपने साथी के साथ महाराष्ट्र की अन्य बहुत सी अच्छी जगहों पर क्वालिटी टाइम बीता सकते हैं। यह काम महाबलेश्वर, कोल्हापुर, पंचगनी और टेबल लैंड आदि खूबसूरत जगहों पर हो सकता हैं।

यह भी पढ़ें :- दिल्ली-एनसीआर धुआं-धुआं, कुछ घंटों की दूरी पर ये हिल स्टेशन राहत भरी साँस देंगे
महाराष्ट्र अपने कुछ खूबसूरत और रोमांटिक स्थानों के लिए देश ही नहीं विदेशो में भी काफी फेमस है। इन जगहों पर घूमने के साथ ही एडवेंचर कामो एवं यादगार फोटोग्राफी के भी मजे ले सकते हैं।