Britain में नए प्रधानमंत्री के नाम का ऐलान, Liz Truss होंगी नई PM; हारे भारतीय मूल के ऋषि सुनक

5 सितम्बर के दिन ब्रिटेन (Britain) में नए प्रधानमंत्री की घोषणा हो गयी। इस बार लिज ट्रस (Liz Truss) को चुना गया है जो 46 वर्षीय महिला दावेदार थी। भारतीय समयनासुर शाम 5 बजे ब्रिटेन में प्रधानमन्त्री के नाम की आधिकारिक घोषणा हुई। अब UK में लिज़ एक दक्षिणपंथी पीएम के रूप में बोरिस जॉनसन (Boris Johnson) की जगह लेने जा रही है।
भारतीय मूल के पूर्व चांसलर ऋषि सुनक (Rishi Sunak) और विदेश सचिव लिज ट्रस (Liz Truss) के बीच पद के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा थी। ध्यान रखे पहले 5 राउंड की प्रतिस्पर्धा में ऋषि को काफी बढ़त मिली थी। इसके बाद कंजर्वेटिव पार्टी के मेंबर्स ने अंतिम वोटिंग के समय लिज़ को बढ़त प्रदान कर दी।
कौन है Liz Truss?
अभी तक लिज़ ब्रिटेन की विदेश मंत्री रही है। उनकी शिक्षा गवर्नमेंट स्कूल में हुई और इनके पिता गणित के प्रोफेसर एवं माँ नर्स थी। उनका परिवार लेबर पार्टी का समर्थक रहा है। ट्रस ने ऑक्सफोर्ड में दर्शन, राजनीति और अर्थशास्त्र विषयों की पढ़ाई की है। कॉलेज से निकलकर वे कुछ समय के लिए अकाउंटेंट के रूप में कार्य कर चुकी है। इसके तुरंत बाद वे राजनीति में सक्रीय हो गयी।
यह भी पढ़ें :- Nithyanand: कैलासा- पहले अपना खुद का देश बनाया, अब मांग रहा है शरण
सबसे पहले ऊर्जा संकट पर कार्यवाही – लिज़
गुरुवार को उनकी योजना में ऊर्जा बिलों पर रोक के शामिल होने की उम्मीदे है। अपने विजयी भाषण में सुश्री लिज ट्रस ने फ्लैगिंग इकॉनमी का विकास करने और ब्रिटैन को मंडी की तरफ जाने से रोकने के लिए टैक्स डिडक्शन में कमी के “साहसिक” कार्यक्रम का भरोसा दिया है।