भारत के सर्वाधिक पॉपुलर हिल स्टेशनो के बारे में जाने

महाराष्ट्र के सतारा जिले में मौजूद महाबलेश्वर में आपको हरियाली का ही वातावरण देखने को मिलेगा। इस प्रकृति की गोद में समाये स्थान (Mahabaleshwar) पर देश के साथ ही विदेशो से भी टूरिस्ट आते रहते है।

महाबलेश्वर यात्रा: एक आकर्षक हिल स्टेशन

महाराष्ट्र के महाबलेश्वर को देश के मुख्य हिल स्टेशनों में से माना जाता है जोकि सतारा जिले में बसा हुआ है। इस जगह (Mahabaleshwar) में हरियाली और शांतिमय माहौल बहुत से सैलानियों को प्रसन्नता प्रदान करता है। ये टूरिस्ट प्लेस सालभर ही देशी एवं विदेशी सैलानियों को आकर्षित करता रहता है।

महाबलेश्वर का शिव मंदिर

महाबलेश्वर को देश में काफी लोकप्रिय हिल स्टेशनो में स्थान मिला हुआ है। महाबलेश्वर में बहुत से लोग प्रसिद्ध शिव मंदिर में भी जाना पसंद करते है जोकि महाबलेश्वर से मात्र 67 किमी ही दूर है। शिवजी को समर्पित यह मंदिर धार्मिकता एवं शिल्पकला का महत्व रखता है। मंदिर में मराठा कलाकृतियों की झलक भी देखी जाती है।

महाबलेश्वर का प्रतापगढ़ किला

महाबलेश्वर में काफी ऊँची जगह पर मौजूद प्रतापगढ़ किले में काफी संख्या में सैलानी देखे जाते है। प्रतापगढ़ किला अपने ऐतिहासिक महत्व और मराठा साम्राज्य की विरासत को लेकर प्रसिद्ध है। यह किला (Pratapgarh Fort) आज भी मराठा साम्राज्य के समय की विरासत के रूप में पर्यटकों को इतिहास के पन्नों में ले जाता है।

महाबलेश्वर का आर्थर सीट

इस खूबसूरत टूरिस्ट प्लेस में सर्वाधिक फेमस व्यू प्वाइंट आर्थर सीट है जोकि ‘क्वीन ऑफ प्वाइंट’ के नाम से काफी फेमस है। इसके (Arthur’s Seat) बाईं तरफ ही ‘सावित्री नदी’ भी बह रही है और दायी तरफ आपको ‘ब्रह्म अरण्य’ का जंगल में मन को खुश करने वाले व्यू देखने को मिलेंगे।

महाबलेश्वर की वेना लेक

महाबलेश्वर से सिर्फ 2 किमी. दूर ही आपको एक झील भी देखने को मिलेगी जिसको ‘वेना लेक’ के नाम से पुकारा जाता है। इसी लेक में काफी सारे टूरिस्ट बोटिंग करने के भी मजे लेते देखे जाते है। यहाँ (Wena Lake) पर सुंदर परिदृश्य और शान्तिमय माहौल के बीच बोटिंग का अनुभव पर्यटकों के लिए अद्वितीय और आनंददायक रहता है।

यह भी पढ़ें :- Budget Wedding: ऋषिकेश में 10 लाख रूपए के बजट के कैसे प्लान करे डेस्टिनेशन वेडिंग

महाबलेश्वर के ये सभी आकर्षक स्पॉट भारतीयों सैलानियों के साथ ही दुनियाभर के टूरिस्टों का एक मन पसंदीद टूरिस्ट स्पॉट है। यहाँ की विविधता से परिपूर्ण सुंदरता, ऐतिहासिक महत्व एवं प्राकृतिक दृश्य इसको एक यादगार यात्रा का स्थल बनाती है।

Leave a Comment