न्यूज़

Karwa Chauth Mehndi: करवा चौथ पर इन मेहंदी डिजाइन को लगवाएं, बढ़ेगी रौनक

Karwa Chauth Mehndi: भारतीय संस्कृति में करवा चौथ का बेहद ही महत्व है। हर भारतीय महिला के लिए ये दिन बेहद ही खास और प्यारा होता है। क्योकि करवा चौथ के दिन सुहागिन महिला अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती है। ये त्यौहार काफी प्रचलित है। देश -विदेश में भी करवा चौथ प्रचलित है। इस दिन सुहागिन महिला अपने पति की लंबी उम्र और खुश समृद्धि के लिए दिन-भर न तो कुछ खाती है और न ही कुछ पीती है। ऐसी मान्यता है जो महिला इस व्रत को सच्चे भाव और मन से रखती है तो उनके पति की लंबी उम्र हो जाती है।

करवा चौथ के शुभ -अवसर पर महिलाएं सोलह श्रृंगार करके तैयार होती है। इस त्यौहार को और अधिक खूबसूरत बनाने के लिए महिला नई कपड़ों, गहने, सिंदूर, मंगलसूत्र, आलता और हाथों पर सुन्दर डिजाइन की मेहंदी लगवाती है। करवा चौथ के दिन मेहंदी का बहुत महत्व होता है। मेहंदी के बिना ये दिन अधूरा है। इसलिए इस दिन आप नई-नई तरह के डिजाइन बना कर अपनी सुंदरता में चार चाँद लगा सकते है।

यह भी देखे :- हिंदू कैलेंडर 2023: नवम्बर में आने वाले व्रत और त्यौहार कौन कौन से हैं देखें

करवा चौथ पर इन मेहंदी डिजाइन को लगवाएं

करवा चौथ के दिन हर महिला अलग-अलग तरह के डिजाइन बनाकर इस दिन को बेहतर बना सकती है। जो महिलाएं घर के कामों में व्यस्त रहती है, वह आसान से डिजाइन बना सकती है। मेहंदी कई प्रकार की होती है आप अपने अनुसार किसी भी मेहंदी का चयन करके उस फोटो को अपने मोबाइल में सेव करके आसानी से लगा सकते है।

1. फ्लावर बेल मेहंदी डिजाइन (Flower Bell Mehndi Design)

Flower Bell Mehndi Design

करवा चौथ के दिन सुन्दर मेहंदी लगाने का सपना हर महिला का होता है, लेकिन कई महिलाएं घर के कामों में इतना व्यस्त हो जाती है, उन्हें मेहंदी लगाने का समय ही नहीं मिलता है। इसलिए वह साधारण आसान डिजाइन जिसका नाम फ्लावर बेल मेहंदी है। ये डिजाइन बेहद ही आसान और खूबसूरत होता है।

  • इस डिजाइन को बनवाने के लिए केवल 20-30 मिनट का समय लगेगा।
  • महिला अपनी हथेली के मध्य में बड़े आकार के फूल डिजाइन बनाकर उसके आसपास पत्तिया और बॉक्स का डिजाइन बनाना है।
  • अब आप इसमें गोल-गोल आकार के सुन्दर फूल बना करके डिजाइन पूरा हो जाएगा।
  • ये डिजाइन थोड़ा खुला -खुला होता है। क्योकि ये केवल हथेली के मध्य में लगी जाती है।
  • आप अलग-अलग फूलों का आकार अपनी मेहंदी में दे सकती है।

2.फुल हैंड अरेबिक मेहंदी डिजाइन (Full Hand Arabic Mehndi Design)

Arabic Mehndi Design

अरेबिक मेहंदी का डिजाइन बहुत ही प्रसिद्ध और लोकप्रिय है। ये मेहंदी पुरे हाथों पर लगाई जाती है। इस डिज़ाइन के अंतर बोल्ड, एलिगेंट, फैमिनाइन और ग्रेसफुल डिज़ाइंस दिए जाते है। जिन महिलाओं को पुरे हाथों में मेहंदी लगाने का शौक है, वह इस मेहंदी का डिजाइन बन सकती है।

  • इस डिजाइन को बनाने के लिए विभिन्न फूलों की आकृति, पत्तियों और अलग -अलग पक्षियों के चित्र बनाएं जाते है।
  • पुरे हाथों को भरने के डिजाइन को बोल्ड आकार दिया जाता है। ताकि हाथ भरा -भरा लगे।
  • यदि आप इस मेहंदी का डिजाइन बाजार में जाकर लगवाती है तो आपको 500 -1000 रुपए देने होंगे।

3. राजस्थानी मेहंदी डिजाइन (Rajasthani Mehandi)

Rajasthani Mehndi Design

कई महिलाएं अपनी सभ्यता और संस्कृति के अनुसार मेहंदी लगाना पसंद करती है। ऐसी ही आप राजस्थानी मेहँदी डिजाइन बना कर अपने हाथो और पैसों को सुंदर बना सकती है। राजस्थानी मेहँदी डिजाइन बनाने के लिए आप अपने हथेली पर राजस्थान के वेशभूषा के अनुसार महिला/पुरुष की आकृति बन सकती है। जो देखने में बेहद ही खूबसूरत होती है।

4. गुजराती मेहंदी डिजाइन (Gujarati Mehndi Design)

Gujarati mehandi designs

करवा चौथ के दिन सबसे अलग डिजाइन की मेहंदी लगाने के लिए आप गुजरती मेहंदी लगा सकती है। हाथों और पैरों पर इस प्रकार के डिजाइन बनाना थोड़ा जटिल होता है, लेकिन बनने के बाद ये बेहद ही खूबसूरत लगता है। इस डिजाइन को बनाने के लिए अधिकतम पति -पत्नी की आकृति, मोर, फूल, पत्तियों और गुजरती शैलियों को चित्रित करते हैं। जिन महिलाओं के पास मेहंदी लगाने का अधिक समय होता है वह इस डिजाइन को बना सकती है।

5. भारतीय मेहंदी डिजाइन (Indian mehndi designs)

Bhartiye Mehandi Design

जिन महिलाओं को विभिन्न डिजाइन से भरा हाथ पसंद आता है, वह भारतीय मेहंदी डिजाइन को लगा सकती है। इस डिजाइन को सुंदर बनाने के लिए शानदार मोर, छोटे -बड़े फूलों के चित्र, अनोखे घुंगराले, घुमावदार आकृति का प्रयोग कर सकती है। मेहंदी के अंदर विभिन्न डिजाइन देने के लिए दो डिजाइन व आकारों के बीच में ज्यादा दुरी नहीं की जाती है। जिस वजह से ये भरी -भरी होती है। इस डिजाइन को बाटिक डिजाइन के नाम से भी जाना जाता है।

6. पाकिस्तानी मेहंदी डिजाइन (pakistani mehndi designs)

pakistani mehndi designs

इस मेहंदी के अंतर भारतीय और अरेबिक कला का संगम दिखाई देता है। इस मेहंदी को आसान बनाने के लिए ज्यामितीय आकार, आसान फूलों जैसे आकारों का संतुलन दिखाई देता है। मेहंदी को आउटलाइन मोटी और अंदर का डिजाइन हल्के हाथों से भरा जाता है।

7. मोरक्कन मेहंदी डिजाइन (Moroccan Mehndi Design)

Moroccon Mehandi Design

करवा चौथ के शुभ अवसर पर जिन महिलाओं को अधिक फूल -पत्तिया बनाना पसंद नहीं है। वह इस ज्यामितीय डिजाइन का प्रयोग कर सकती है। इस शैली को बंनाने के लिए त्रिकोण, चौकोर और गोलाकार का अधिक इस्तेमाल होता है। जिन महिलाओं को अलग -अलग चित्र बनाने नहीं आते है वह मोरक्कन मेहंदी डिजाइन बना सकती है। क्योकि ये डिजाइन दोनों हाथों पर एक सामान बनाया जाता है।

8. स्टीकर मेहंदी डिजाइन (sticker mehndi design)

Sticker Mehandi design

अन्य सभी मेहंदी की तुलना में स्टीकर मेहंदी लगाना बहुत आसान होता है। इस स्टीकर को आप नजदीकी बाजार या ऑनलाइन से खरीद सकते है जो सस्ते और समय की बचत भी करते है। आप किसी भी डिजाइन के स्टीकर लेकर अपने हाथों पर चिपका कर ऊपर से मेहंदी लगाने के बाद उस स्टीकर को निकाल सकते है। बाजार में अनेक प्रकार के डिजाइन आसानी से मिल जाते है।

9. मुगलई मेहंदी डिजाइन (Mughlai Mehndi Designs)

Mughlai Mehandi Design

ये डिजाइन बहुत पुराना है। मुग़लई डिज़ाइन प्राचीन काल से ही काफी प्रचलित रहे है। पुराने ज़माने में मुग़ल साम्राज्य की सभी स्त्रियों के हाथो में ये ही मेहंदी लगाई जाती थी। यह हथेली पर एक सुन्दर डिज़ाइन स ढकी होती है जो कलाई तक फैली हुई होती है। उंगलियों पर भी उत्तम दर्जे और बढ़िया डिज़ाइन किया जाता है।

 

सम्बंधित खबर

Leave a Reply

Back to top button
लहसुन दिलाएगा आपको फैट से राहत, तेजी से घटेगी पेट की चर्बी सोफिया अंसारी कौन है – Sofia Ansari Short Bio खाली पेट न करे इन 7 चीजों का सेवन, वरना हो सकती है आपकी सेहत ख़राब ज्यादा चीनी खाने से शरीर को हो सकते हैं ये 7 नुकसान बच्चे-बच्चे को पता होनी चाहिए अपने देश के बारे में ये 10 बाते