न्यूज़

Karwa Chauth 2022: करवा चौथ पर आज कितने बजे निकलेगा चांद? जानें मुहूर्त और चंद्रोदय की टाइमिंग

इस साल का करवा चौथ (Karwa Chauth) का व्रत 13 अक्टूबर यानी गुरूवार के दिन रखा जाने वाला है। यह व्रत शादीशुदा महिलाओं के लिए बहुत महत्त्व रखता है चूँकि वे अपने पति की लम्बी आयु के लिए निर्जल व्रत रखती है। रात्रि में चाँद के दर्शन और पूजा के बाद ही महिलाऐं भोजन ग्रहण करती है। इस कारण से ही व्रती महिलाओं के लिए चंद्रोदय का समय काफी जरुरी हो जाता है।

व्रत का पारण

करवा चौथ का व्रत सूर्योदय के उपरांत शुरू किया जायेगा और चंद्रोदय के बाद इसकी पूर्णता हो जाएगी। इस व्रत में चाँद को अर्घ देना और पूजा करने दर्शन करना काफी शुभ है। चाँद के दर्शन के बाद ही व्रत खोला जा सकता है। पति के हाथ से पानी को लेना व्रत पूर्ण करते है।

करवा चौथ व्रत का शुभ मुहूर्त

करवा चौथ के व्रत को कार्तिक मास की चतुर्थी तिथि के दिन रखा जाता है। इस वर्ष चर्तुथी तिथि 12 अक्टूबर की रात्रि 01:59 बजे से शुरू होगी और 14 अक्टूबर की प्रातः 03:08 बजे पर ख़त्म हो रही है।

पूजन विधि को जाने

व्रती महिलाएँ दोपहर से शाम तक कथा को सुनती है। कथा करने के लिए पटरे पर जल को भरकर रख लें। एक थाली में रोली, गेंहू, चावल, मिट्टी का करवा, बायना की सामग्री आदि को एकत्रित करें। सर्वप्रथम गणेश भगवान की पूजा-अर्चना कर लें। विघ्नहर्ता होने के कारण सभी कार्यों में गणेश जी की प्रथम पूजा होती है। सभी करवों में रोली से सतियों को बना लें। करवे के अंदर जल रखे और इसके ढक्क्न पर चावल अथवा गेंहू रख दें। कथा के लिए पटरे पर चौकी में जल भरकर रखना होगा। शिव-पार्वती परिवार की पूजा अर्चना के बाद कथा को सुनना चाहिए। करवे को बदलने के बाद सास के पैर को छूते हुए बायना को दे दें। छलनी के माध्यम से चाँद का सही मुहूर्त पर दर्शन कर ले। इसके बाद पति के पैरो को छू कर जल ग्रहण करके व्रत को पूर्ण कर लें।

  • करवा चौथ वाले दिन व्रती महिला का सोना वर्जित होता है।
  • चाँद को उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर मुँह करके अर्घ देना होता है।
  • शाम को सोलह श्रृंगार के बाद विधि -विधान से पूजा करें।

प्रमुख शहरों में चंद्रोदय का समय

शहरसमयशहरसमय
मुंबई08 : 48 बजेदिल्ली08 : 09 बजे
जयपुर08 : 18 बजेनोएडा08 : 08 बजे
देहरादून08 : 02 बजेपटना07 : 44 बजे
लखनऊ07 : 59 बजेप्रयागराज07 : 57 बजे
शिमला08 : 03 बजेअसम07 : 11 बजे
गांधीनगर08 : 51 बजेकानपुर08 : 02 बजे
अहमदाबाद08 : 41 बजेचंडीगढ़08 : 06 बजे
गुरुग्राम08 : 21 बजेलुधियाना08 : 10 बजे
बंगलूरू08 : 40 बजेजम्मू08 : 08 बजे

यह भी पढ़ें :- karwa Chauth 2022: करवा चौथ के दिन सुहागिनें गलती से भी न करें ये 5 काम, व्रत के फल से रह जाएँगी वंचित

पिछले 5 वर्षों में चंद्रोदय का समय

  • साल 2021 – रात्रि 08 : 07 बजे
  • साल 2020 – रात्रि 08 : 12 बजे
  • साल 2019 – रात्रि 08 : 16 बजे
  • साल 2018 – रात्रि 07 : 55 बजे
  • साल 2017 – रात्रि 08 : 10 बजे

सम्बंधित खबर

Leave a Reply

Back to top button
लहसुन दिलाएगा आपको फैट से राहत, तेजी से घटेगी पेट की चर्बी सोफिया अंसारी कौन है – Sofia Ansari Short Bio खाली पेट न करे इन 7 चीजों का सेवन, वरना हो सकती है आपकी सेहत ख़राब ज्यादा चीनी खाने से शरीर को हो सकते हैं ये 7 नुकसान बच्चे-बच्चे को पता होनी चाहिए अपने देश के बारे में ये 10 बाते