JoSAA Counselling 2022: जोसा काउंसलिंग इस दिन से होगी शुरू, जानें पूरा टाइम टेबल

JoSAA Counselling 2022: ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JoSAA) 2022 के लिए काउंसलिंग शेड्यूल इसकी ऑफिसियल वेबसाइट josaa.nic.in पर जारी किया जा चुका है। जिन भी छात्रों द्वारा जेईई मेंस और जेईई एडवांस 2022 परीक्षा के लिए क्वालीफाई किया है वह परीक्षा के प्रवेश और काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए पात्र होंगे, परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को अपन रैंक और स्कोर के अनुसार इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए जोसा काउंसलिंग 2022 के लिए पंजीकरण करना होगा।
इस दिन से शुरू होगी JoSAA Counselling 2022
जोसा काउंसलिंग 2022 के शेड्यूल पर दी गई तारीखों के मुताबिक काउंसलिंग और चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया 12 सितंबर 2022 को सुबह 10 बजे से शुरू होगी। यह काउंसलिंग जेईई मेंस और जेईई एडवांस 2022 रैंक के आधार पर IIT, NIT, IIIT और जीएफटीआई में बीटेक पाठ्यक्रमों के लिए आयोजित की जाती है। JoSAA Counselling 2022 छह राउंड में केंद्रीकृत ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।
यह भी पढ़ें: क्रिकेटर शुभमन गिल क्या कर रहे हैं सारा अली खान को डेट
JoSAA Counselling 2022 डेट पूरा शेड्यूल
जोसा काउंसलिंग 2022 को जेईई एडवांस रिजल्ट के बाद शुरू किया जा रहा है, जेईई एडवांस रिजल्ट 11 सितंबर को जारी किया जाएगा। वह उम्मीदवार जिन्होंने अपना आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट (AAT) पास कर लिया है, वह AAT रिजल्ट जारी होने के बाद AAT विशिष्ट विकल्प 17 सितंबर 2022 से भर सकेंगे। JoSAA काउंसलिंग 2022 का पूरा शेड्यूल निम्नानुसार है।
- JoSAA काउंसलिंग 2022 पंजीकरण/विकल्प भरना शुरु – 12 सितंबर 2022
- पहला मॉक सीट आवंटन परिणाम – 18 सितंबर 2022
- जोसा मॉक सीट आवंटन का प्रदर्शन (अपनी पसंद को लॉक करें) – 20 सितंबर 2022
- जोसा 2022 पंजीकरण समाप्त – 21 सितंबर 2022
- JoSAA सीट आवंटन राउंड 1 – 23 सितंबर 2022
- जोसा सीट आवंटन राउंड 2 – 28 सितंबर 2022
- जोसा राउंड 3 सीट आवंटन – 03 सितंबर 2022
- JoSAA राउंड 4 सीट आवंटन – 08 सितंबर 2022
- जोसा राउंड 5 सीट आवंटन – 12 सितंबर 2022
- जोसा राउंड 6 सीट आवंटन – 16 सितंबर 2022
JoSAA Counselling 2022 के लिए ऐसे करें पंजीकरण
जोसा काउंसलिंग 2022 के लिए जो उम्मेदर पंजीकरण करना चाहते हैं वह यहाँ बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
- सबसे पहले उम्मीदवार JoSAA की ऑफिसियल वेबसाइट पर josaa.nic.in विजिट करें।
- अब होम पेज पर आपको JoSAA Counselling 2022 रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद सभी जरुरी डिटेल्स जैसे जोसा कॉलेज चॉइस फिलिंग का ऑप्शन आएगा।
- यहाँ आप अपनी चॉइस के हिसाब से कॉलेज का चयन कर लें।
- अब अपने रजिस्ट्रेशन फॉर्म में भरे गए सभी विकल्पों की समीक्षा करें और उन्हें लॉक कर दें।
- इस तरह आप पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
जोसा काउंसलिंग 2022 में ये संस्थान होंगे शामिल
JoSAA काउंसलिंग 2022 में देश के को 114 संस्थान शामिल होंगे, इन संस्थानों में आईआईटी के कुल 23, एनआईटी के 31 , IIIT के 26, गवर्नमेंट फंडेड टेक्निकल इंस्टिट्यूट (GFTI) के 29, IIEST शिबपुर के 1 और अन्य इंजीनियरिंग कॉलेज शामिल है। इसके लिए जिन आवेदक छात्रों को काउंसलिंग प्रकरिया में सीटें आवंटित की जाएगी उन्हें आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, इसके लिए उम्मीदवार इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं।
चॉइस फिलिंग राउंड में छात्रों द्वारा दर्ज किए गए कॉलेज और विषय की पसंद के आधार पर सींटों के लिए आवंटन सूची सांझा की जाएगी, जिसमे छात्रों को जेईई प्रवेश परीक्षा में सुरक्षित रैंक, प्रतियेक संस्थान की कटऑफ और प्रतियेक पाठ्यक्रम के तहत सीटों की संख्या के आधार पर ही सीटें आवंटित की जाएगी।