JoSAA Counselling 2022: दूसरी मॉक सीट अलॉटमेंट लिस्ट का रिजल्ट जारी, ऐसे करें डाउनलोड

JoSAA Counselling 2022: जॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी यानी (JoSAA) ने जोसा काउंसलिंग 2022 की दूसरी मॉक सीट अलॉटमेंट लिस्ट का रिजल्ट आज यानी 20 सितंबर 2022 को जारी कर दिया है। जोसा काउंसलिंग इस समय चल रही है, अब इसकी दूसरी मॉक सीट अलॉटमेंट लिस्ट आज सुबह 10 बजे जोसा की ऑफिसियल वेबसाइट josaa.nic.in पर जारी कर दी गई है। जिसमें काउंसलिंग में शामिल होने के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार जोसा काउंसलिंग का स्टेटस चेक कर सकते हैं।
दूसरी मॉक सीट अलॉटमेंट लिस्ट का रिजल्ट जारी
जोसा काउंसलिंग 2022 के लिए आज दूसरी सीट अलॉटमेंट लिस्ट आज इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर जारी हो गया है। इसके लिए जिन उम्मीदवारों द्वारा काउंसलिंग के लिए अप्लाई किया गया है, उन्हें अपना स्टेटस चेक करने के लिए अपने जेईई मेंस का एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके पोर्टल पर लॉगिन करना होगा। जोसा द्वारा जारी की गई ऑफिसियल सूचना के मुताबिक जोसा सेकेंड सीट अलॉटमेंट लिस्ट रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग की आखरी तारीख 21 सितंबर 2022 है।
23 सितंबर को होगा फर्स्ट सीट अलॉटमेंट रिजल्ट का ऐलान
बता दें जोसा फर्स्ट सीट अलॉटमेंट रिजल्ट का ऐलान 23 सितंबर 2022 को सुबह 10 बजे किया जाएगा। इसके बाद स्टूडेंट्स काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन रिपोर्टिंग कर सकेंगे, फर्स्ट सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट जारी होने के साथ ही उम्मीदवार 23 सितंबर से 26 सितंबर 2022 की शाम 5 बजे तक शुल्क भुगतान और डाक्यूमेंट्स अपलोड कर सकेंगे।
NEET UG Counselling 2022: इस दिन से शुरु होगी काउंसलिंग प्रक्रिया, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
इस दिन होगा जारी दूसरी सीट अलॉटमेंट लिस्ट रिजल्ट
जोसा दूसरी सीट अलॉटमेंट 2022 के रजिस्ट्रेशन के बाद सीट अलॉटमेंट लिस्ट का रिजल्ट 28 सितंबर 2022 को जारी किया जाएगा। बता दें तीसरी लिस्ट 3 अक्टूबर 2022 को जारी होगी, इसके बाद 6 वीं और आखरी अलॉटमेंट लिस्ट को 16 अक्टूबर 2022 तक जारी किया जाएगा। काउंसलिंग के लिए उम्मीदवारों को वरीयता के क्रम में मौजूद विकल्प में से जितने चाहे उन्हें ऑप्शन भरने की इजाजत है। इसके लिए जोसा काउंसलिंग ने ऑफिसियल ब्यान में कहा है की यदि छात्र अंतिम तिथि हुए समय तक अपनी पसंद को स्पष्ट रूप से लॉक नहीं करते हैं, तो उनके आखरी सहेजे गए विकल्प सिस्टम द्वारा खुद लॉक हो जाएँगे, ऐसे में उम्मीदवार समय पर इस प्रक्रिया को अवश्य ही पूरा कर लें।
जोसा काउंसलिंग 2022 वेरिफिकेशन के लिए जरुरी दस्तावेज
- जोसा द्वारा जारी किया गया जेईई में सीट अलॉटमेंट लेटर
- कक्षा 12 वीं की मार्कशीट
- डेट और बर्थ प्रूफ करने के लिए प्रमाण पत्र
- तीन पासपोर्ट साइज फोटो (रजिस्ट्रेशन के दौरान अपलोड की गई)
- फीस पेमेंट स्लिप
- जेईई मेन एडमिट कार्ड 2022
- जेईई मेन 2022 स्कोरकार्ड
- वैलिड फोटो आईडी प्रूफ पहचान पत्र
JoSAA सीट अलॉटमेंट ऐसे करें चेक
जोसा सीट अलॉटमेंट दूसरी लिस्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार यहाँ बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
- सबसे पहले उम्मीदवार इसकी ऑफिसियल वेबसाइट josaa.nic.in पर विजिट करें।
- अब होम पेज पर आपको मॉक एप्लीकेशन के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको जेईई में के एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन के साथ लॉगिन करना होगा।
- इसके बाद जोसा मॉक सीट अलॉटमेंट रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।
- यहाँ आप अपना मॉक सीट अलॉटमेंट रिजल्ट चेक करके इसका प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रख सकते हैं।