न्यूज़

Janam Praman Patra Online 2022 : ऑनलाइन यहां से बनाये जन्म प्रमाण पत्र, आसानी से

आज आपको इस लेख के अंतर्गत जन्म प्रमाण-पत्र बनाने की जानकारी मिलेगी। दोस्तों यह प्रमाण-पत्र उतना ही जरुरी है जितना आधार कार्ड एवं मतदाता पहचान-पत्र। साथ ही सरकार ने डिजिटलीकरण के दौर में जन्म प्रमाण-पत्र की प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया है। आप अपने 10 से 15 मिनट देकर जन्म-प्रमाण पत्र बना सकते है।

यदि आपको ऑनलाइन माध्यम से जन्म प्रमाण-पत्र बनाना है तो आपको इसकी प्रक्रिया की सही जानकारी होनी चाहिए। नए दौर में पहचान-पत्र, पैनकार्ड काफी जरुरी हो गया है। इसी प्रकार से बच्चों का Janam Praman Patra भी नितांत जरुरी हो चुका है। जन्म का प्रमाण-पत्र आपको आगे के सरकारी एवं निजी कर में प्रस्तुत करना पड़ता है। सबसे पहले तो आधार कार्ड के आवेदन में और इसके बाद स्कूल में प्रवेश के समय में भी इसकी माँग की जाती है। अगर आपसे आपका जन्म प्रमाण-पत्र खो गया है तो चिंता की बात नहीं है क्योकि आप घर बैठे ही अपना जन्म प्रमाण-पत्र बना सकते है।

जन्म प्रमाण-पत्र को बनाने की प्रकिया का डिजिटलीकरण कर दिया गया है। आप सभी उम्मीदवार बड़ी आसानी से इन प्रक्रियाओं के माध्यम से 10 से 15 मिनट का समय लगाकर ही जन्म प्रमाण-पत्र बना सकते है। इसके साथ ही आपको इस प्रक्रिया में कोई भी शुल्क भी अदा नहीं करना होगा।

जन्म प्रमाण-पत्र के लिए प्रमाण-पत्र

  • बच्चे का आधार कार्ड
  • बच्चे का हॉस्पिटल से प्रमाण-पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • माता-पिता की आईडी
  • माता-पिता का आधार कार्ड
  • शपथ-पत्र (यदि बच्चे के जन्म को 1 वर्ष का समय हो चुका है)

जन्म प्रमाण-पत्र बनने में कितना समय लगेगा

यदि आपके पास सभी जरुरी प्रमाण-पत्र मौजूद है और अपने सही प्रकार से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर दी है। सभी निर्देशों को फॉलो करने के बाद आप बड़ी आसानी से जन्म का प्रमाण-पत्र 10 से 15 मिनटों में तैयार करवा सकते है। यदि बात करें अधिक से अधिक समय की तो इस काम के लिए आपको 2 से 3 दिनों का समय लग सकता है। ध्यान रखें विभिन्न राज्यों की ऑनलाइन जन्म प्रमाण-पत्र की वेबसाइट अलग-अलग है।

जन्म प्रमाण-पत्र की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको जन्म प्रमाण-पत्र की आधिकारिक वेबसाइट को ओपन करना है।
  • वेबसाइट के होम पेज पर “How To Apply” विकल्प को चुने।
  • आपको एक नया विंडो पेज मिलेगा इस पेज में “साइन इन के लिए एक लिंक” मिलेगा, जिसको क्लिक कर दें।
  • एक साइन इन फॉर्म मिलेगा जिसको सही प्रकार से भरना है।
  • इस उम्मीदवार फॉर्म के अंतर्गत सभी जानकारी देने के बाद “Register” बटन दबा दें।

जन्म प्रमाण-पत्र की ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया

जो अभिभावक अपने बच्चों अथवा स्वयं का जन्म प्रमाण-पत्र ऑनलाइन माध्यम से नहीं बनवा पा रहे हो। वे चाहे तो प्रमाण-पत्र को ऑफलाइन मोड़ से भी बनवा सकते है। ऑफलाइन जन्म प्रमाण-पत्र को बनाने की प्रक्रिया निम्न प्रकार से है –

  • सबसे पहले आप नगर निगम अथवा नगर पालिका के ऑफिस में जाकर आवेदन फॉर्म प्राप्त करें।
  • यदि बच्चे की पैदाइश हॉस्पिटल में हुई है तो वहाँ के कर्मचारी आपको यह आवेदन-पत्र दे देंगे।
  • आवेदन में माँगी जा रही सभी जानकारी देने के बाद प्रमाण-पत्रों को संलग्न करके फॉर्म मिलने वाले ऑफिस में ही जमा करवा दें।
  • इसके बाद रजिस्टर में जन्म सम्बंधित रिकॉर्ड जन्म-तिथि, जन्म स्थान, माता-पिता का नाम, हॉस्पिटल का नाम आदि का सत्यापन होगा।
  • ये सभी जानकारी सत्यापित हो जाने के बाद जन्म प्रमाण-पत्र बन जायेगा।
  • इसके बाद 15 से 20 दिनों में रजिस्टर के एड्रेस पर जन्म प्रमाण-पत्र भेजा जायेगा।
  • आप चाहे तो स्वयं कार्यालय में जाकर भी जन्म प्रमाण-पत्र लें सकते है।

यह भी पढ़ें :- <strong>EWS Scholarship Yojana 2022 : EWS स्कॉलरशिप छात्रवृति योजना के लिए ऐसे करें आवेदन, अगर आपके हैं 10 और 12 में इतने नंबर</strong>

जन्म प्रमाण-पत्र के लाभ

  • जन्म प्रमाण-पत्र से आप विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थी बन सकते है।
  • बच्चों को स्कूल एवं कॉलेज की स्कॉलरशिप मिलेगी।
  • जन्म प्रमाण पत्र की सहायता से अन्य जरुरी प्रमाण-पत्र भी आसानी से बन सकेंगे।
  • कोई प्रॉपर्टी लेने में अथवा विरासत में मिलने वाली सपत्ति में जन्म प्रमाण-पत्र को प्रस्तुत कर सकते है।
  • बाल विवाह एवं नाबालिक शादी के मामलों को रोकने में जन्म प्रमाण-पत्र बहुत मददगार होगा।

सम्बंधित खबर

Leave a Reply

Back to top button
सिंगर जुबिन नौटियाल का हुआ एक्सीडेंट, पसली और सिर में आई गंभीर आई Jubin Nautiyal Accident Salman Khan Ex-Girlfriend Somy Ali :- Salman Khan पर Ex गर्लफ्रेंड सोमी अली ने लगाए गंभीर आरोप इन गलतियों की वजह से अटक जाती है PM Kisan Yojana की राशि, घर बैठें कराएं सही Mia Khalifa होंगी Bigg Boss की पहली वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट Facebook पर ये पोस्ट करना पहुंचा देगा सीधे जेल!