ISRO Recruitment 2022: इसरो में असिस्टेंट राजभाषा के पदों निकली भर्ती, 28 दिसंबर से पहले करें आवेदन, जाने डिटेल
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने असिस्टेंट (राजभाषा) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिएशन जारी किया है, इस भर्ती अभियान के तहत असिस्टेंट (राजभाषा) के कुल 7 पदों पर रिक्तियां भारी जाएगी, जिसमे आवेदन की अंतिम तिथि 28 दिसंबर, 2022 निर्धारित की गई है।

ISRO Recruitment 2022: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने सरकारी नौकरी पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर जारी किया है। इसरो ने रोजगार समाचार (10-16 दिसंबर) 2022 में असिस्टेंट (राजभाषा) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिएशन जारी किया है, ये भर्ती कर्नाटक और नई दिल्ली में स्थित इसरो के लिए असिस्टेंट (राजभाषा) के पद पर विभिन्न केंद्रों/यूनिट में निकाली गई है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है, जिसमे आवेदन के इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार इसकी ऑफिसियल वेबसाइट isro.gov.in पर आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।
इसरो असिस्टेंट (राजभाषा) भर्ती 2022
इसरो की और से असिस्टेंट (राजभाषा) के पदों पर भर्ती के लिए जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया अधिसूचना जारी होने के साथ ही शुरू हो गई है, इस भर्ती अभियान के तहत असिस्टेंट (राजभाषा) के कुल 7 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमे कर्नाटक के लिए कुल 4 रिक्तियां और नई दिल्ली स्थित केंद्रों के लिए 3 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 28 दिसंबर, 2022 निर्धारित की गई है, जिसमे आवेदन के लिए उम्मीदवारों को अंतिम तिथि से पहले आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करना होगा, इन सभी पदों पर वेतन मेट्रिक्स के सस्तर 4 में भर्ती की जाएगी।
भर्ती की योग्यता मानदंड
शैक्षणिक योग्यता – इसरो असिस्टेंट (राजभाषा) भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मानयता प्राप्त संस्थान से 60% अंकों के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए, इसके साथ ही उन्हें कंप्यूटर में 25 शब्द मिनट की गति से हिंदी टाइपिंग आनी चाहिए, अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिसियल नोटिफिएशन चेक कर सकते हैं।
आयु सीमा – भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 28 दिसंबर, 2022 से अधिक नहीं होनी चाहिए, अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।
Home Remedies: मुंह के छालों की समस्या से हैं परेशान? तो इन्हे दूर करने के लिए अपनाएं ये घरलू उपाय
ISRO असिस्टेंट (राजभाषा) भर्ती 2022 ऐसे देखें नोटिफिकेशन
- सबसे पहले उम्मीदवार इसरो की ऑफिसियल वेबसाइट isro.gov.in पर विजिट करें।
- अब होम पेज पर आपको “Careers Section” के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद ‘Advt. No. ISRO HQ:RMT:01:2022 dated 08.12.2022 for Recruitment to the Post of Assistant (Rajyasabha)’ के लिंक पर क्लिक कर दें।
- अब आपको एक नई विंडो में इसरो असिस्टेंट भर्ती 2022 नौकरी नोटिफिकेशन का पीडीएफ मिल जाएगा।
- यहाँ आप असिस्टेंट भर्ती 2022 के नोटिफिकेशन को डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट अपने पास रख सकते हैं।
आवेदन शुल्क
इसरो असिस्टेंट (राजभाषा) भर्ती 2022 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, आवेदन शुल्क की बात करें तो उम्मीदवारों को 100 रूपये का शुल्क देना होगा, हालांकि एससी, एसटी, भूतपूर्व सैनिक तथा बेंचमार्क दिव्यांगता वाले उम्मीदवारो (पीडब्ल्यूडी) के साथ-साथ सभी महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है।