2030 में भारत होगा तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी, 2021 से अभी तक अर्थव्यवस्था ने गति दिखाई है

कोरोना के बाद से ही भारत की गिनती विश्वभर में सबसे गति से विकसित होती अर्थव्यवस्था के रूप में हो रही है। IMF हो या फिर विश्व बैंक सहित सभी वैश्विक एजेन्सीज भारत को लेकर पॉजिटिव नजरिया रखे है। पीएम नरेंद्र मोदी का सपना देश को तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का है और अब इसके ऊपर एक और वैश्विक एजेंसी की मुहर लग चुकी है।

एस एन्ड पी ग्लोबल ने भारत को लेकर अपनी रिपोर्ट जारी की है जिसके अनुसार भविष्य के 7 वर्षो में देश कमाल करने वाला है। रिपोर्ट का दावा है कि साल 2030 तक भारत विश्व में तीसरे नम्बर की अर्थव्यवस्था हो सकता है।

तीसरे साल भी भारतीय इकोनॉमी गतिमान

एस एन्ड पी ग्लोबल इंडिया विनिर्माण ने अपने नए खरीद मैनेजमेंट इंडेक्स की रिपोर्ट में कहा है कि भारत की अर्थव्यवस्था में 2021 से 2022 तक निरंतर दो सालों तक तेज़ी दिखी है। साथ इस चालु वित्त वर्ष 2023 में भी देश काफी सशक्त तरीके से तरक्की कर रहा है। वर्तमान में देश विश्व की पाँचवे नम्बर की इकोनॉमी है। किन्तु 2030 तक यह जापान को पीछे करते हर दुनिया में तीसरा स्थान पा लेगी।

जापान से आगे हो जाएगा भारत

इस एजेंसी (S&P Global) ने ये भी गणना करके देश पर विश्वास व्यक्त किया है कि आने वाले 7 वर्षो में देश की GDP की ग्रोथ 7,300 अरब डॉलर तक पहुँचेगी। इस प्रकार से जापान की GDP भारत से कमतर होगी। एजेंसी के अनुसार देश की जीडीपी के 6.2% से 6.3% होने के अनुमान है। इस प्रकार से मार्च 2024 के अंत में भारत की अर्थव्यवस्था विश्व में सबसे तेज़ गति से बढ़ रही होगी।

घरेलु मांग से जीडीपी वृद्धि होगी

एस एन्ड पी की इस रिपोर्ट के अनुसार भारत की इकोनॉमी में लगातार तेज़ी होने के अनुमान है। इस गति में सबसे अधिक योगदान देश की डोमेस्टिक डिमाण्ड में बढ़ोत्तरी को ही होगा। यह भारत की अर्थव्यवस्था को ताकत देने का काम करेगी।

इस समय GDP के मामले में अमरीका ही विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना हुआ है फिर जापान एवं चीन का नम्बर है। इस समय भारत की अर्थव्यवस्था ब्रिटेन एवं फ़्रांस आदि देशो से अधिक है।

भारत की अर्थव्यवस्था तेज़ी से बढ़ रही है

एक तरफ एस एन्ड पी की रिपोर्ट से भारतीय अर्थव्यवस्था को अच्छी खबर मिल रही है वही दूसरी तरफ विश्व के दूसरे बड़े देशों ने अपनी GDP वृद्धि के आंकड़े को कम किया है। किन्तु भारतीय इकोनॉमी पर सभी का विश्वास बरकारर है। इस समय पर यूएसए की इकोनॉमी 25,500 अरब डॉलर है वैसे ही चीन की GDP 18 हजार अरब डॉलर एवं जापान की GDP का आकार 4,200 अरब डॉलर है।

कुछ ऐसा ही सपना है पीएम मोदी का

देश के पीएम नरेंद्र मोदी भी बहुत से अवसर पर भारत को लेकर अपने सपने की बात कह चुके है। उनके कैबिनेट के काफी मिनिस्टर भी इस बारे में काफी कह चुके है। पीएम (Narendra Modi) का सपना है कि साल 2047 तक देश विश्व के विकसित राष्ट्रों की पक्ति में शुमार हो। इसके लिए भारत भविष्य के 5 से 6 ववर्षो में विश्व की तीसरी इकोनॉमी बने।

PM Modi India's economy
PM Modi India’s economy

यह भी पढ़ें :- बेरोज़गारी को लेकर RBI की ताज़ा रिपोर्ट में अच्छी स्थिति देखने को मिली

10वें पायदान से 5वें पर आई अर्थव्यवस्था

पीएम मोदी और बीजेपी के कार्यकाल में यानी साल 2014 से 2023 तक के टाइमपीरियड ने भारत की इकोनॉमी ने बहुत से नये पायदान चढ़ें है। साल 2014 तक भारत की इकोनॉमी का नम्बर विश्वभर में सिर्फ 10वां ही था। किन्तु मात्र 8 सालो के ही समय में यह इकोनॉमी 5वां स्थान पा चुकी है।

खास बात ये है कि महामारी के दौर के बाद विश्व की अधिकांश अर्थव्यवस्थाएँ गिर चुकी थी किन्तु इसके बाद भारत की इकोनॉमी ने विकास की ऐसी गति दिखाई कि अन्य देश भी हैरान रह गए।

Leave a Comment

बालों के लिए अंडा एक बहुत फायदेमंद चीज है, इसे हेयर मास्क बनाकर इस्तेमाल करें। यहां जानें इस मास्क के फायदे। सर्दियों में ऐसे करें मेकअप, पार्टी में सभी की नजरें सिर्फ आप पर होंगी। यदि आप भी अपने WiFi का पासवर्ड भूल जाते हैं, तो तुरंत इसे कैसे पता करें, यहां जानें। रोज सुबह उठकर करें ये 4 काम, दिल और दिमाग दोनों रहेंगे स्वस्थ अगर आपका इंस्टाग्राम अकाउंट उर्फी जावेद की तरह सस्पेंड जो जाता है तो यहां जानें कि आप अपना अकाउंट कैसे रिकवर कर सकते हैं। क्या पति और पत्नी दोनों पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभ के लिए पात्र हैं? इस योजना के नियमों के बारे में जानिए। अगर आप भी Free Movie Ticket प्राप्त करना चाहते हैं, तो आप भी BookMyShow में ऐसे टिकट बुक करें। यहां जानें पूरी जानकारी सर्दियों में इन 5 खास चीजों को खाएं, ताकि शरीर गर्म रहे।