हमारे देश के नागरिकों के लिए राशन कार्ड एक महत्वपूर्ण एवं फायदेमंद दस्तावेज़ है। राशन कार्ड से निम्न एवं मध्यम वर्ग के परिवारों को सही रेट पर भोज्य पदार्थ मिल जाता है। राशन कार्ड बनवा लेने के बाद परिवार के नए सदस्य का नाम जोड़ना बहुत जरुरी है। देश में सभी राज्यों में राशन कार्ड में नए मेंबर का नाम शामिल करने की प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से होती है। जिन राशन कार्ड धारकों के कार्ड में किसी नए अथवा पुराने सदस्य का नाम जुड़ना रह गया है। वे ऑनलाइन प्रणाली से Ration Card में नाम जोड़ने की प्रक्रिया कर सकते है। आपके राशन कार्ड में जितने सदस्य होंगे आपको उसी के अनुसार राशन मुहैया करवाया जायेगा।
नाम जोड़ने के लिए आवश्यक प्रमाण-पत्र
यदि आप अपने परिवार के किसी मेंबर का नाम राशन कार्ड में जोड़ना चाहते है तो आपको यह काम करने में कुछ प्रमाण-पत्रों (Documents) की जरुरत होगी।
- नवजात बच्चे का नाम जोड़ने पर – राशन कार्ड की मूल प्रति, बच्चे का जन्म प्रमाण-पत्र, माता-पिता का आधार कार्ड।
- नयी पत्नी/ वधु का नाम जोड़ना पर – शादी का प्रमाण-पत्र, पति के राशन कार्ड की मूल प्रति, माता-पिता के राशन कार्ड से नाम हटने का प्रमाण-पत्र, पत्नी का आधार कार्ड।
ऑनलाइन माध्यम से नाम जोड़ना
अपने राशन कार्ड में ऑनलाइन तरीके से परिवार के सदस्य का नाम जोड़ने के लिए निम्न चरणों को फॉलो करना होगा –
- सबसे पहल खाद्य और आपूर्ति विभाग की आधिकारिक वेबसाइट को ओपन करें।
- वेबसाइट के होम पेज पर “लॉगिन सेक्शन” में जाकर लॉग-इन कर लें।
- लॉगिन करने के लिए आपको लॉगिन आईडी और पासवर्ड डालना होगा।
- इसके बाद आपको “परिवार के सदस्यों का नाम जोड़ने के लिए” विकल्प मिलेगा।
- इस विकल्प को चुनने के बाद आपको एक “आवेदन-पत्र” मिल जायेगा।
- आवेदन पत्र में मांगी जा रही सभी जानकारियों को दर्ज़ कर दें।
- इसे बाद आपने आवेदन के साथ माँगे गए प्रमाण-पत्र संलग्नित कर लें।
- अब सभी जानकारी देने के बाद आपको “Submit” बटन को दबा देना है।
यह भी पढ़ें :- Adhar Card Update:- आधार कार्ड को बने 10 साल हो गए हैं तो करना होगा ये काम, वरना हो सकता है रद्द
ऑफलाइन माध्यम से नाम जोड़ना
ऑफलाइन माध्यम से राशन कार्ड में परिवार के सदस्य का नाम जोड़ने के लिए निम्न बिन्दुओं को फॉलो करना होगा –
- सबसे पहले खाद्य और आपूर्ति विभाग के कार्यालय में जाए।
- वहां पर राशन कार्ड में नाम जोड़ने का आवेदन फॉर्म प्राप्त करें।
- अपने आवेदन फॉर्म में माँगी जा रही सभी जानकारी दें।
- इसके बाद नए सदस्य के बारे में भी सभी जानकारी भर दें।
- फॉर्म में सभी जानकारियों को देने के बाद सभी आवश्यक प्रमाण-पत्र संलग्न करें।
- अब अपने आवेदन फॉर्म को सम्बंधित कर्मचारी के पास जमा कर दें।
- इसके बाद माँगा जा रहा आवेदन शुल्क जमा कर दें।
- आपको नंबर के साथ एक रसीद दी जाएगी।
- आपके द्वारा दिए गए आवेदन पत्र का सत्यापन किया जायेगा।
- सत्यापन होने से 2 सप्ताह बाद ही आपको अपना राशन कार्ड मिल जायेगा।
कार्ड के लाभ
राशन कार्ड से आपको 1 रुपए में 1 किलो चावल और 2 रुपए में 1 किलो गेंहू मिल सकता है। राशन कार्ड से प्रति व्यक्ति को 5 किलो अनाज मिलता है। इसमें 2 किलों चावल और 3 किलो गेंहू है।