धर्मन्यूज़

हिंदू कैलेंडर 2023: सितम्बर में आने वाले व्रत और त्यौहार कौन कौन से हैं देखें

हिन्दू धर्म में प्रत्येक व्रत और त्यौहार की अपनी मान्यता होती है। 2023 का नौवा महीना यानि सितम्बर शुरू होने वाला है। हिन्दू कैलेंडर 2023 के अनुसार सितम्बर में बहुत से व्रत और त्यौहार आने वाले है। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार भारत में सितम्बर महीने में मनाये जाने वाले सभी व्रत और त्यौहार, शुभ मुहूर्त की जानकारी आदि की सूची यहाँ दी गयी है।

हिंदू कैलेंडर 2023: सितम्बर में आने वाले व्रत और त्यौहार कौन कौन से हैं देखें
Hindu Calender-September Mein Aane Wale Vrat Aur Tyohaar Kaun Kaun Se Hain

सितम्बर में आने वाले व्रत और त्यौहार कौन कौन से हैं देखें

कजरी तीज

कजरी तीज सितम्बर महीने में 02 तारीख को शनिवार के दिन पड़ रही है। हिन्दू पंचांग के अनुसार कजरी तीज का पर्व रक्षाबंधन के तीन दिन बाद आता है। इस दिन व्रत किया जाता है और भगवान शिव और पार्वती जी की पूजा की जाती है। ये व्रत विवाहित महिलाये अपने पति की दीर्घायु, संतान की खुशहाली और परिवार की सुख शांति के लिए रखती है। कजरी तीज का शुभ मुहूर्त पंचांग के अनुसार भाद्रपद माह की तृतीया तिथि को शुक्रवार 01 सितम्बर को रात 11:50 पर शुरू होगा और अगले दिन अर्थात 02 सितम्बर को रात 08:49 पर समाप्त होगा।

जन्माष्टमी

इस साल जन्माष्टमी का त्यौहार 06 सितम्बर, बुधवार के दिन मनाया जायेगा। इस वर्ष कृष्ण जी की 5250वीं जन्माष्टमी मनाई जाएगी। भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूम धाम से मनाया जाता है। मान्यताओं के अनुसार जन्माष्टमी का व्रत करने से कृष्ण जी का आशीर्वाद मिलता है और सभी दुःख-दुविधा से छुटकारा मिलता है। इस साल पंचांग के अनुसार जन्माष्टमी का शुभ मुहूर्त 6 सितम्बर को दोपहर 03:37 मिनट पर प्रारम्भ होगा और 7 सितम्बर को शाम 04:14 मिनट पर समाप्त होगा।

हरतालिका तीज

हरतालिका तीज का व्रत 18 सितम्बर सोमवार के दिन होगा। माना जाता है कि माता पार्वती ने ये व्रत करके भगवान शिव को अपने पति के रूप में प्राप्त किया था इसलिए सुहागिन अपने पति के लिए और कुवारी लड़किया अच्छे वर की प्राप्ति के लिए इस व्रत को रखती है। इस वर्ष पंचांग के अनुसार हरतालिका तीज का शुभ मुहूर्त 17 सितम्बर को सुबह 11:08 मिनट पर शुरू होगा और 18 सितम्बर 12:09 मिनट पर समाप्त होगा।

गणेश चतुर्थी

गणेश चतुर्थी का ये शुभ पर्व इस वर्ष 19 सितम्बर, मंगलवार को मनाया जायेगा। भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थ तिथि से 10 दिवसीय गणेश उत्सव की शुरुआत हो जाती है। ये उत्सव अनंत चतुर्थी तक जारी रहता है अनंत चतुर्थी वाले दिन गणेश जी की मूर्ति का विसर्जन कर दिया जाता है। गणेश चतुर्थी का शुभ मुहूर्त 19 सितम्बर 2023 को सोमवार के दिन 11 बजकर 01 मिनट पर शुरू होगा और दोपहर के 01 बजकर 28 मिनट तक रहेगा।

अनंत चतुर्थी

अनंत चतुर्थी सितम्बर महीने की 28 तारीख, गुरुवार के दिन मनाई जाएगी। इस दिन गणेश जी की मूर्ति का विसर्जन किया जाता है। इस दिन हाथो में अनंत सूत्र बांधे जाते है। इस दिन का हिन्दू धर्म में अपना ही एक अलग महत्व और प्रेम भावना है। इस पर्व को अनंत चौदस भी कहा जाता है। इस दिन गणेश विसर्जन के साथ साथ भगवान विष्णु के अनंत रूप की पूजा भी की जाती है। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार अनंत चतुर्थी का शुभ मुहूर्त 27 सितम्बर को रात 10:18 मिनट पर प्रारम्भ हो जायेगा और अगले दिन 28 सितम्बर 06:49 मिनट पर शुभ मुहूर्त का समापन हो जायेगा।

सितम्बर माह में आने वाले कुछ अन्य प्रमुख त्यौहारो की सूची

तारीखदिनव्रत और त्यौहार
02 सितंबरशनिवार कजरी तीज
03 सितंबररविवार संकष्टी चतुर्थी
06 सितंबरबुधवार जन्माष्टमी
10 सितंबररविवार अजा एकादशी
12 सितंबरमंगलवार प्रदोष व्रत (कृष्ण)
13 सितंबरबुधवार मासिक शिवरात्रि
14 सितंबरगुरुवार भाद्रपद अमावस्या
18 सितंबरसोमवार हरतालिका तीज
19 सितंबरमंगलवार गणेश चतुर्थी
25 सितंबरसोमवार परिवर्तिनी तीज
28 सितंबरगुरुवार अनंत चतुर्थी

सम्बंधित खबर

Leave a Reply

Back to top button
लहसुन दिलाएगा आपको फैट से राहत, तेजी से घटेगी पेट की चर्बी सोफिया अंसारी कौन है – Sofia Ansari Short Bio खाली पेट न करे इन 7 चीजों का सेवन, वरना हो सकती है आपकी सेहत ख़राब ज्यादा चीनी खाने से शरीर को हो सकते हैं ये 7 नुकसान बच्चे-बच्चे को पता होनी चाहिए अपने देश के बारे में ये 10 बाते