Haryana Police Recruitment 2022 : 12 वीं पास के लिए पुलिस में 2000 पदों पर भर्ती, जाने पूरी डिटेल

Haryana Police Recruitment 2022 : सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए हरियाणा पुलिस भर्ती का सुनहरा अवसर जारी करने वाली है, पुलिस भर्ती के लिए मिली रिपोर्ट के अनुसार हरियाणा पुलिस द्वारा जल्द ही विशेष पुलिस आधिकारी (एसपीओ) के पद पर भर्तियाँ जारी की जाएगी। इस भर्ती के माध्यम से कुल 2000 पदों पर रिकितियाँ भरी जाएँगी। इन पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी होने के बाद उम्मीदवार जारी पदों पर आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकेंगे।
12 वीं पास के लिए पुलिस में 2000 पदों पर भर्ती
हरियाणा पुलिस जल्द ही एसपीओ के 2000 पदों पर भर्तियाँ जारी की जाने वाली है जिसके लिए राज्य सरकार से मंजूरी मिलने के बाद हरियाणा पुलिस अधिनियम, 2007 की धारा 21 के प्रावधानों के तहत कांस्टेबल के खाली पदों के लिए राज्य भर में 2000 एसपीओ की नियुक्ति करने का फैसला लिया है। हरियाणा पुलिस भर्ती के पद हेतु उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता 12 वीं पास होनी चाहिए। भर्ती में उम्मीदवारों का चयन, बोर्ड द्वारा इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा, जिसमे अध्यक्ष के रूप में जिला पुलिस अधीक्षक और संबंधित जिले के एक पुलिस उपाधीक्षक सदस्य होंगे।
भर्ती के माध्यम से चयनित एसपीओ को उनके गृह पुलिस थानों में तैनात किया जाएगा, इसके लिए जहाँ तक संभव हो, चयनित उम्मीदवारों को उनके निवास स्थान के पास के पुलिस थानों के पास तैनात करने का ध्यान रखा जाएगा। हालाँकि यदि कोई दूसरे जिले में तैनात होने के इच्छुक है या उन्हें दूसरे जिले में कोई असुविधा नहीं है, वह वहाँ तैनात हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें :- Vande Bharat Update : वंदे भारत को लेकर रेलवे ने दिया बड़ा अपडेट! 7 सितंबर को मिलेगा तोहफा, अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी
कहाँ कितने पदों पर होगी भर्ती
हरियाणा पुलिस भर्ती के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों की भर्ती कहाँ कितने पदों पर भर्ती की जाएगी, इसकी जानकारी निम्नानुसार है।
- GGM 133
- FBD 141
- PKL 75
- AMB 86
- YNR 113
- KKR 85
- KNL 99
- KTL 44
- NUH 118
- PWL 109
- RWR 70
- NNI 97
- RTK 133
- SPT 141
- PPT 65
- JJR 77
- HSR 53
- FTB 41
- SRS 79
- BWN 52
- DDR 44
- HNS 65
- JND 80
हरियाणा पुलिस CPO सैलरी
हरियाणा पुलिस CPO भर्ती के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को को पुलिस विभाग की जरूरतों के लिए खुद को फिर से तैयार करने हेतु 15 दिनों के कैप्सूल कोर्स से गुजरना होगा। ऐसे पात्र सभी स्वयंसेवकों को एक साल की अवधि के लिए या नियमित आधार पर व्यक्तियों की नियुक्ति की तिथि तक, जो भी पहले हो नियोजित किया जाएगा, ऐसे सभी चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 18000 रूपये मानदेय दिया जाएगा। इसके लिए भर्ती के लिए आवेदन के इच्छुक व योग्य उम्मीदवार भर्ती की अधिसूचना जारी होने तक किसी भी लेटेस्ट अपडेट के लिए इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।