गौतम अडानी ने रचा इतिहास, बने दुनिया के दूसरे सबसे बड़े अरबपति, इतनी है संपत्ति

अडानी ग्रुप के चैयरमैन गौतम अडानी (Goutam Adani) एक महीने से भी कम समय में एक और अरबपति को पीछे कर चुके है। अब वे दुनिया के दूसरे नंबर के धनी व्यक्ति बन चुके है। फ़ोर्ब्स रियल टाइम बिलिनियर्स के अनुसार, 155.5 अरब डॉलर मूल्य की संपत्ति के साथ अडानी ने यह उपलब्धि हासिल की है। अडानी ने फ्रांस के बिज़नेसमैन बर्नार्ड ऑरनॉल्ट को भी पीछे किया है। यद्यपि ब्लूमबर्ग बिलियनर्स के अनुसार, वे 149 अरब डॉलर की संम्पत्ति के साथ अभी भी दुनिया के तीसरे सबसे रईस व्यक्ति है।

gautam adani created history became the second largest billionaire in the world this is the wealth

यह भी पढें :- PNB FD Interest Rates: पीएनबी ने लाखों सीनियर सिटीजन्स को दिया तोहफा,अब से खाते में आएंगे ज्यादा पैसे, जाने क्या है खास

गौतम अडानी ने इतिहास बनाया

सबसे जरुरी बात तो यह है कि पहली बार कोई भारतीय ब्लूमबर्ग बिलिनियर की सूची (Bloomberg Billionaires Index) में अपना नाम बना पाया है। अब अडानी से आगे केवल टेस्ला के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एलन मस्क (Elon Musk) है। खबरे है कि ब्लूमबर्ग बिलेनियर सूची के अनुसार अडानी का नाम 100 अरब डॉलर से अधिक सम्पत्ति वाले अरबपतियों में आता है।

वर्तमान समय में विश्व के 5 शीर्ष धनी व्यक्ति

क्रमांकनामसंपत्ति (डॉलर में)देश
1एलन मस्क273.5 अरबअमेरिका
2गौतम अडानी एंड फैमिली155.5 अरबभारत
3बर्नार्ड अर्नाट एंड फैमिली155.2 अरबफ्रांस
4जेफ बेजोस149.7 अरबअमेरिका
5बिल गेट्स105.3 अरबअमेरिका

अडानी ग्रुप कंपनी के शेयर मूल्य में उछाल

इस समय गौतम अडानी विश्व के सबसे अधिक अमीर व्यक्ति की सूची में दूसरे और भारत के सबसे अमीर व्यक्ति है। फ़ोर्ब्स पत्रिका के अनुसार, शुक्रवार को 60 साल के अडानी की कुल संपत्ति में 5.2 अरब डॉलर यानी 3.49 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। अडानी ग्रुप (Adani Group) से सम्बंधित कंपनियों के शेयर बाजार मूल्य में आये उछाल के कारण अडानी की संपत्ति में इजाफा हुआ है। इस वर्ष आयल एन्ड नेचुरल गैस के मूल्यों में बढ़ोत्तरी होने से अडानी ग्रुप की संपत्ति में 70 अरब डॉलर से भी अधिक की वृद्धि हुई है।

अडानी की संपत्ति में तेज़ी से बढ़ोत्तरी

इसी साल फरवरी में गौतम अडानी ने रिलायन्स इंडस्ट्री (Reliance Industries) के चेयरमैन मुकेश अम्बानी को पीछे करके एशिया के सबसे धनी आदमी होने की उपलब्धि पाई थी। इसके दो ही महीनों बाद अप्रैल में अडानी की कुल सम्पत्ति 100 अरब डॉलर से अधिक हो गयी। जुलाई महीने में उन्होंने Microsoft कंपनी के बिल गेट्स को पीछे कर दिया और विश्व के चौथे धनी व्यक्ति बन गए। इसके बाद उन्होंने फ्रांस के अरबपति बर्नार्ड अरनॉल्ड को पीछे करके सूची में तीसरे नंबर की जगह बना ली।

कभी कमोडिटी ट्रेडिंग करते थे अडानी

कॉलेज की पढ़ाई को बीच में छोड़ने वाले अडानी ने हीरा कारोबार से शुरुआत की थी। एक आम आदमी से बिज़नेस टाइकून बनने की उनकी यात्रा बहुत प्रेरणादायक है। उनकी बढ़ती हुई संपत्ति सभी लोगों के लिए कौतुहल का विषय बन चुकी है। साल 1980 के दौर में गौतम अडानी कमोडिटी ट्रेडिंग के काम में जुटे हुए थे।

Leave a Comment

आप भी प्रोफेशनल की तरह फोटो खींच सकते हैं, ये 5 एप्स को आजमा कर देखें। यदि आपको भी अपना पासपोर्ट जल्दी चाहिए, तो ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई, और जानें कि इसमें कितना आएगा खर्च। इन ऐप्स के जरिए आप अपनी बीमारी के बारे में डॉक्टर से मुफ्त में सलाह ले सकते हैं। यहां जानें पूरी जानकारी. क्या आप भी इस प्रक्रिया के जरिए अपने फोन में Emergency SOS सेट करना चाहते हैं, तो यहां जानें पूरी जानकारी। अमीर बनने का आसान तरीका! जानें इंस्टाग्राम से कैसे कमाएं लाखों। अगर आप भी नए साल पर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इन बुकिंग साइट्स पर डिस्काउंट पा सकते हैं। जानिए पूरी जानकारी।