न्यूज़

Mulayam Singh Death News: सैफई में होगा मुलायम सिंह का अंतिम संस्कार, UP में 3 दिन का राजकीय शोक

सोमवार की सुबह में यूपी में समाजवादी पार्टी (SP) के संरक्षक एवं भूतपूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh) का 82 वर्ष की देहांत हो गया। ख़बरों के मुताबित उन्होंने सुबह 8:15 पर अंतिम साँस ली। उन्हों पिछले दिनों गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में ब्लड प्रेशर की बीमार, यूरिन संक्रमण एवं साँस लेने में समस्या के कारण भर्ती करवाया गया था। इसके बाद से ही उनका स्वास्थ्य नाजुक स्थिति में ही रहा है। अब मुलायम सिंह के पार्थिव शरीर को मेदांता हॉस्पिटल (Medanta Hospital) से सैफई ले जाया जायेगा। जानकारी के अनुसार 11 अक्टूबर यानी कल उनका अंतिम संस्कार कर दिया जायेगा।

अगस्त से ही अस्पताल में भर्ती होते रहे

22 अगस्त के दिन नेताजी को मेदांता हॉस्पिटल, गुरुग्राम में साँस की परेशानी और ब्लड प्रेशर में परेशानी के कारण भर्ती होना पड़ा था। इसके बाद से ही उनकी स्थिति में कोई बदलाव नहीं होने के कारण उन्हें 1 अक्टूबर की रात्रि को ICU में भर्ती करवा दिया था। यहाँ पर एक डॉक्टरों का दल उनका इलाज़ कर रहा था।

अखिलेश यादव ने पुष्टि की

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी अपने पिता एवं नेताजी की मृत्यु होने की पुष्टि कर दी है। अखिलेश ने बताया -” मेरे आदरणीय पिता और सबके नेताजी नहीं रहे।”

सोशल मीडिया पर लोगो की प्रतिक्रियाएँ

खबर के बाहर आते ही राजनैतिक एवं अन्य हस्तियों की ओर से सोशल मिडिया पर प्रतिक्रियाओं का ताँता सा लग गया है। इसमें सबसे पहला नाम देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का है। उन्होंने मुलायम सिंह के निधन पर शोक जताते हुए कहा – “उनकी मृत्यु देश के लिए एक ‘अपूरणीय क्षति’ है….।”

सीएम नीतीश कुमार की प्रतिक्रिया

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी निधन पर दुःख जताया है। उनके अनुसार – ‘मुलायम सिंह यादव का निधन राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति है। वह देश के बड़े समाजवादी नेता थे।’

प्रियंका गाँधी ने ट्वीट किया

कॉंग्रेस पार्टी से प्रियंका गाँधी (Priyanka Gandhi) ने ट्वीट किया – ‘ मुलायम सिंह यादव के निधन का दुःखद समाचार मिला। भारतीय राजनीती में यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री भारत सरकार के रक्षा मंत्री एवं सामाजिक न्याय के सशक्त पैरोकार के रूप में उनका अतुलनीय योगदान हमेशा याद रखा जायेगा।’

यह भी पढ़ें :- Gujarat CM: गहलोत के इस्तीफे पर रार के बीच BJP के पूर्व सीएम विजय रुपाणी का बड़ा खुलासा

मायावती ने निधन पर दुःख जताया

समकालीन नेता रही बसपा सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने भी निधन पर दुःख व्यक्त किया है। ‘समाजवादी पार्टी के वयोवृद्ध नेता व यूपी के पूर्व सीएम श्री मुलायम सिंह यादव जी के आज निधन हो जाने की खबर अति दुःखद। उनके परिवार एवं सभी शुभचिंतको से प्रति मेरी गहरी संवेदना। कुदरत उन सबको इस दुःख को सहन करने की शक्ति दे।’

सम्बंधित खबर

Leave a Reply

Back to top button
सिंगर जुबिन नौटियाल का हुआ एक्सीडेंट, पसली और सिर में आई गंभीर आई Jubin Nautiyal Accident Salman Khan Ex-Girlfriend Somy Ali :- Salman Khan पर Ex गर्लफ्रेंड सोमी अली ने लगाए गंभीर आरोप इन गलतियों की वजह से अटक जाती है PM Kisan Yojana की राशि, घर बैठें कराएं सही Mia Khalifa होंगी Bigg Boss की पहली वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट Facebook पर ये पोस्ट करना पहुंचा देगा सीधे जेल!