FCI Recruitment 2022 : भारतीय खाद्य निगम में 5000+ सरकारी नौकरी का विज्ञापन किया जारी, इस दिन से आवेदन शुरू, जाने डिटेल

FCI Recruitment 2022 : सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए भारतीय खाद्य निगम (FCI) ने भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। FCI द्वारा नार्थ, साऊथ, ईस्ट, वेस्ट और नॉर्थ ईस्ट जॉन में कैटेगरी 3 के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 6 सितंबर से शुरू किए जाने की जानकारी सांझा की है। इस कड़ी में निगम से असिस्टेंट ग्रेड 3 (AG III), जूनियर इंजीनियर (JE), स्टेनोग्राफर ग्रेड 2 और टाइपिस्ट के पदों पर सभी 5 जॉन में कैटेगरी 3 के पद की 5000 से अधिक रिक्तियों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है।
एफसीआई में 5000+ पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी
भारतीय खाद्य निगम द्वारा सरकारी नौकरी के इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों के लिए 5 जॉन में कैटेगरी 3 के पद के लिए बम्पर भर्ती जारी की है, जिसके लिए पदों का विवरण और उनके लिए घोषित रिक्तियों की संख्या भी विवरण भी विज्ञान में जारी कर दिया गया है। जिसके मुताबिक़ सबसे अधिक 2388 रिक्तियां नार्थ जाने में विज्ञापित की गई हैं, साउथ जाने में विभिन्न पदों की 989 रिक्तियां, ईस्ट जॉन में 768 रिक्तियां, वेस्ट जॉन में 713 रिक्तियां और नार्थ ईस्ट जॉन में 185 रिक्तियों समेत कुल 5,043 रिक्तियों के सापेक्ष उम्मीदवारों के चयन हेतु आवेदन और चयन प्रक्रिया का आयोजन किया जाएगा।
इन पदों पर रिक्तियां जल्द ही 6 सितंबर 2022 से शुरू हो जाएंगी, जिसमे आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार अपनी योग्यता अनुसार जारी पदों में इसकी ऑफिसियल वेबसाइट fci.gov.in पर आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकेंगे, भर्ती में आवेदन के लिए अंतिम तिथि 05 अक्टूबर 2022 निर्धारित की गई है, जिससे पहले उम्मीदवारों को आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करना होगा।
FCI Recruitment 2022 योग्यता मापदंड
पदों के नाम | शैक्षिक योग्यता | आयु सीमा |
AG-III (तकनीकी) | उम्मीदवार कृषि/जीव विज्ञान/बायोटेक/वनस्पति विज्ञान/फ़ूड आदि से ग्रेजुएट होने आवश्यक है। | 21 वर्ष से 27 वर्ष |
AG-III (सामान्य) | उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या युनिवेर्सिटी से ग्रेजुएट की डिग्री होने चाहिए साथ कंप्यूटर का ज्ञान होना चाहिए। | 21 वर्ष से 27 वर्ष |
AG-III (डिपो) | ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ बीकॉम की डिग्री के साथ कंप्यूटर का ज्ञान होना चाहिए। | 21 वर्ष से 27 वर्ष |
AG-III (लेखा) | बीकॉम की डिग्री के साथ कंप्यूटर की नॉलेज होनी चाहिए। | 21 वर्ष से 27 वर्ष |
JE (EME) | ईई/एमई इंजीनियरिंग में डिग्री या डिप्लोमा के साथ एक वर्ष का अनुभव होना चाहिए। | 21 वर्ष से 28 वर्ष |
JE (Civil) | उम्मीदवार के पास सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री डिप्लोमा के साथ एक वर्ष का अनुभव होना चाहिए। | 21 वर्ष से 28 वर्ष |
AG-III हिंदी टाइपिस्ट | ग्रेजुएट होने चाहिए और हिंदी टाइपिंग में 30 शब्द प्रति मिनट की स्पीड होनी चाहिए, साथ ही अनुवाद में एक वर्ष का अनुभव होना चाहिए। | 21 वर्ष से 28 वर्ष |
स्टेनो ग्रेड – II | ग्रेजुएशन डिग्री के साथ डीओईएसीसी ‘O’ लेवल का सर्टिफिकेट होने चाहिए साथ ही टाइपिंग और स्टेनो का काम आना चाहिए। | 21 वर्ष से 25 वर्ष |
FCI भर्ती 2022 चयन प्रक्रिया
एफसीआई भर्ती 2022 की चयन प्रक्रिया निम्नानुसार है :-
- लिखित परीक्षा (प्रारम्भिक/या मुख्य)
- स्किल टेस्ट/टाइप टेस्ट ( पद अनुसार)
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
- मेडिकल टेस्ट
FCI भर्ती 2022 वेतन
- जेई – 34,000 से 1,03,400 रूपये
- स्टेनो ग्रेड 2 – 30,500 से 88,100 रूपये
- एजी ग्रेड 3 – 28,200 से 79,200 रूपये