DVC GET Recruitment 2022-23: दामोदर घाटी निगम (DVC) की और से आधिकारिक वेबसाइट पर GATE-2022 के माध्यम से मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/सिविल/C&I/IT और संचार सहित अलग-अलग विषयों में 100 इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए भर्ती के नोटिफिकेशन जारी कर दिए हैं। इस भर्ती के लिए कुछ शैक्षणिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवार इन पदों के लिए 31 दिसंबर, 2022 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं। डीवीसी जीईटी भर्ती के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार ध्यान दें की इन पदों के लिए चयन गेट 2022 में उनके नंबरों के आधार पर किया जाएगा। जिसके लिए उम्मीदवारों को इसकी ऑफिसियल वेबसाइट www.dvc.gov.in पर आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करना होगा।
डीवीसी जीईटी भर्ती 2022
दामोदर घाटी निगम में इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के लिए निगम ने 2 दिसंबर को भर्ती की अधिसूचना जारी कर दी गई थी, जिसमे उम्मीदवार 31 दिसंबर तक आवेदन कर सकेंगे। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 100 इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमे मैकेनिकल के 27 पद, इलेक्ट्रिकल के 45 पद, सिविल के 9 पद, आईटी के 5 पद, कम्युनिकेशन के 5 पद और कंट्रोल एंड इंस्ट्रूमेंशन के 5 पद शामिल है।
शैक्षणिक योग्यता
डीवीसी जीईटी भर्ती में उम्मीदवार के पास गेट 2022 में वेल्डिंग नंबर, उम्मीदवार को GATE 2022 से संबंधित पेपर में अपीयर होना चाहिए जैसा की नोटिफिकेशन में दिखाया गया है और उसी में योग्य होना चाहिए। क्वालिफाइंग मार्क्स गेट 2022 आयोजन संस्थान द्वारा घोषित किए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है की वह पदों के लिए डीवीसी जीईटी भर्ती 2022-23 नौकरी अधिसूचना के तहत नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं। इन पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 56,100 रूपये से लेकर 1,77,500 रूपये महीना तक सैलरी मिलेगी।
आयु सीमा – भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 29 साल रखी गई है, वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
DVC GET भर्ती 2022-23 जॉब नोटिफिकेशन ऐसे करें चेक
- दामोदर घाटी निगम का नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार इसकी ऑफिसियल वेबसाइट www.dvc.gov.in पर विजिट करें।
- अब होम पेज पर आपको रिक्रूटमेंट नोटिस के सेक्शन में जाना होगा।
- अब आपको ‘Advertisement for recruitment of Graduate Engineer Trainees (GET) through GATE 2022’ के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर DVC GET Recruitment 2022-23 job Notification खुल जाएगा।
- यहाँ आपको इससे जुडी पूरी डिटेल मिल जाएगी।