एजुकेशन

DU UG Admission 2022: अगले महीने से दिल्ली यूनिवर्सिटी का पहला सेमेस्टर, du.ac.in पर आया बड़ा अपडेट

इस साल केंद्रीय यूनिवर्सिटी की तरफ से घोषित प्रोग्राम के हिसाब से पहला सेमेस्टर नवंबर से शुरू होकर मार्च में ख़त्म हो जायेगा।

दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) शैक्षिक सत्र 2022-23 में पहले वर्ष के छात्रों के लिए 2 नवंबर से कक्षाएँ शुरू करने जा रहा है। इसमें आ रहे विद्यार्थियों को पहले और दूसरे सेमेस्टर में सिर्फ 4 ही दिनों का गैप मिलने वाला है। इस साल केंद्रीय यूनिवर्सिटी की तरफ से घोषित प्रोग्राम के हिसाब से पहला सेमेस्टर नवंबर से शुरू होकर मार्च में ख़त्म हो जायेगा। इसके बाद दूसरा सेमेस्टर मार्च 2023 से प्रारम्भ होकर जुलाई महीने में पूर्ण हो जायेगा। DU UG Admission 2022 के अंतर्गत मिले अपडेट के अनुसार सीट आवंटन की पहली सूची 18 अक्टूबर में और दूसरी सूची 30 अक्टूबर में और तीसरी सूची 10 नवंबर में आ जाएगी।

सीट अलॉटमेंट की तीसरी लिस्ट जारी होने के बाद ही शैक्षिक स्तर की शुरुआत हो जाएगी। अकादमिक कलैंडर के हिसाब से पहले सेमेस्टर के लिए थ्योरी एग्जाम 27 फरवरी से 15 मार्च और दूसरे सेमेस्टर के लिए थ्योरी एग्जाम 17 जुलाई से 28 जुलाई तक ली जायेगी। इसके अतिरिक्त सामान्य सीट आवंटन प्रणाली (CSAS) के तीसरे चरण में 5 से 7 नवंबर तक मिड-एंट्री विंडो खुल जाएगी। दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) की और से बीती तारीख को ही अपडेट जारी कर दिया गया था कि 14 अक्टूबर के दिन पहले सेमेस्टर के लिए एकेडमिक कैलेंडर और प्रवेश की सूचना जारी कर दी जाएगी।

जरुरी तारीखों को देखें

  • कक्षाएँ शुरू होंगी – 2 नवम्बर 2022।
  • प्रोगात्मक परीक्षा और तैयारी अवकाश – 17 फरवरी से 26 फरवरी 2023।
  • लिखित परीक्षाएँ – 27 फरवरी से 15 मार्च 2023।
  • सेमेस्टर ब्रेक का समय – 16 मार्च से 19 मार्च 2023 तक।

ऐसा पहली दफा हो रहा है जब विश्विद्यालय बाहरवीं कक्षा के रिजल्ट के स्थान पर विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (CUET) में मिले अंक के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया कर रही है। इस नए प्रवेश के स्कोर के अनुसार अभ्यर्थियों को प्रवेश देने के लिए विश्विद्यालय ने कॉमन सीट आवंटन प्रणाली (CSAS) के नाम से एक नए सेंट्रल वेबपोर्टल को शुरू किया है। इस वर्ष 67 कॉलेजों, विभागों एवं केंद्र में 79 UG-प्रोग्राम में एडमिशन दिए जा रहे है। इन प्रोग्राम में BA कोर्स से अंतर्गत 206 संयोजन शामिल है।

यह भी पढ़ें :- DU Admission 2022: डीयू के यूजी कोर्सेज के लिए रजिस्ट्रेशन की डेट कल तक बढ़ी, आवंटित सीटों की पहली लिस्ट 18 अक्टूबर को होगी जारी

डीयू यूजी एकेडमिक कैलेंडर 2022 को डाउनलोड करना

  • सबसे पहले डीयू की आधिकारिक वेबसाइटhttp://du.ac.in को ओपन कर लें।
  • वेबपोर्टल के होम पेज पर “शैक्षिक वर्ष 2022-23 के लिए एकेडमिक कैलेण्डर” के लिंक को चुन लें।
  • आपको किसी प्रकार का लॉगिन नहीं करना है और सीधे ही PDF फाइल पा सकते है।
  • इस शैक्षिक कैलेंडर को अपने पास सुरक्षित रखें।

CSAS वेबपोर्टल से 1.5 लाख उम्मीदवारों का चयन

DU-UG प्रवेश 2022 के अंतर्गत ग्रेजुएशन कोर्स में 2,17,653 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। लेकिन अंतिम रूप से 1.5 लाख से ज्यादा छात्रों ने अपने कोर्स एवं कॉलेज को प्राथमिकता के अनुसार चिन्हित किया है। यह जानकारी डीन ऑफ एडमिशन हनीत गाँधी ने दी।

सम्बंधित खबर

Leave a Reply

Back to top button
सिंगर जुबिन नौटियाल का हुआ एक्सीडेंट, पसली और सिर में आई गंभीर आई Jubin Nautiyal Accident Salman Khan Ex-Girlfriend Somy Ali :- Salman Khan पर Ex गर्लफ्रेंड सोमी अली ने लगाए गंभीर आरोप इन गलतियों की वजह से अटक जाती है PM Kisan Yojana की राशि, घर बैठें कराएं सही Mia Khalifa होंगी Bigg Boss की पहली वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट Facebook पर ये पोस्ट करना पहुंचा देगा सीधे जेल!