DU PG Admission 2022: दिल्ली युनिवर्सिटी ने आज जारी किया पीजी एडमिशन की पहली मेरिट लिस्ट, ऐसे कर पाएंगे चेक
दिल्ली युनिवर्सिटी ने आज यानी 30 नवंबर, 2022 को पोस्टग्रेजुएट कोर्सेज के लिए एडमिशन की पहली मेरिट लिस्ट या एडमिशन लिस्ट जारी कर दी है, अभियार्थी इसकी ऑफिसियल वेबसाइट से लिस्ट को चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।

DU PG Admission 2022: दिल्ली युनिवर्सिटी की तरफ से आज यानी 30 नवंबर, 2022 को पोस्टग्रेजुएट कोर्सेज के लिए एडमिशन की पहली मेरिट लिस्ट या एडमिशन लिस्ट जारी कर दी गई है। डीयू पीजी एडमिशन 2022 के लिए आवेदन करने वाले अभियार्थी जो मेरिट लिस्ट जारी होने का इंतजार कर रहे थे, वह अब पीजी कोर्सेज में एडमिशन के लिए जारी पहली मेरिट लिस्ट को डीयू की ऑफिसियल वेबसाइट du.ac.in या entry.uod.ac.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। अभियार्थी पहली मेरिट लिस्ट के तहत एडमिशन के लिए 1 दिसंबर से 3 दिसंबर, 2022 तक आवेदन कर सकेंगे।
डीयू पीजी एडमिशन 2022 पहली मेरिट लिस्ट जारी
दिल्ली युनिवर्सिटी ने पीजी कोर्सेज में प्रवेश के लिए पहली मेरिट लिस्ट ऑफिसियल वेबसाइट पर जारी कर दी है, अभियार्थी पहली मेरिट लिस्ट को युनिवर्सिटी की वेबसाइट से चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। दिल्ली युनिवर्सिटी द्वारा जारी आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार डीयू पीजी दाखिले की प्रक्रिया आज से शुरू हो जाएगी। डीयू पीजी कोर्सेज में प्रवेश के लिए मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद छात्रों को अपनी सीटों को स्वीकार करने के लिए 1 दिसंबर, 2022 सुबह 10 बजे से 3 दिसंबर, 2022 शाम 5 बजे तक आवेदन करना होगा। वहीं उम्मीदवारों के पास अपनी फीस जमा करने के लिए 4 दिसंबर, 2022 तक का समय होगा।
DU PG Admission 2022 पहली मेरिट लिस्ट चेक ऐसे करें
डीयू पीजी एडमिशन की पहली मेरिट लिस्ट चेक करने के लिए अभियार्थी यहाँ बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
- सबसे पहले छात्र डीयू की ऑफिसियल वेबसाइट du.ac.in या entry.uod.ac.in पर विजिट करें।
- अब होम पेज पर आपको DU PG 1st Merit List के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर मेरिट लिस्ट का पीडीएफ खुलकर आ जाएगा।
- यहाँ से आप लिस्ट को चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।
- इस तरह आप मेरिट लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकेंगे।
इस दिन जारी होगी दूसरी मेरिट लिस्ट
डीयू पीजी एडमिशन के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद जिन भी अभियर्थियों द्वारा पहली मेरिट लिस्ट में सीट हांसिल की गई होगी, उन्हें संबंधित कॉलेजों में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए जाना होगा। डीयू पीजी एडमिशन 2022 की पहली लिस्ट जारी होने के बाद युनिवेर्सिटी 7 दिसंबर, 2022 को दूसरी लिस्ट जारी करेगी और एडमिशन 8 दिसंबर से 9 दिसंबर तक होंगे। डीयू के पोस्टग्रेजुएट कोर्सेज में एडमिशन एंट्रेंस और मेरिट दोनों के आधार पर दिया जाता है। एडमिशन के लिए दूसरे दौर के बाद सीटें खली रहने पर दिल्ली युनिवर्सिटी आगे और भी मेरिट लिस्ट जारी कर सकता है।