DU Academic Calendar 2022: दिल्ली विश्वविद्यालय ने जारी किया एकेडमिक कैलेंडर, यहां से करें चेक
दिल्ली विश्वविद्यालय की ओर से 13 अक्टूबर के दिन अंडर ग्रेजुएट प्रोग्राम के लिए एकेडमिक कैलेंडर घोषित कर दिया गया है

अगर आपको दिल्ली विश्वविद्यालय की ओर से जारी होने वाले एकेडमिक कैलेंडर का इंतज़ार है तो आपके लिए अच्छी खबर है। दिल्ली विश्वविद्यालय की ओर से 13 अक्टूबर के दिन अंडर ग्रेजुएट प्रोग्राम के लिए एकेडमिक कैलेंडर घोषित कर दिया गया। अब से छात्र अपने अंडर ग्रेजुएट प्रोग्राम 2022-23 के लिए कार्य्रकम को ऑनलाइन देख सकते है। 2 नवंबर से पहले साल के छात्रों की कक्षाएँ प्रारम्भ होने वाली है। DU Academic Calendar 2022 में दोनों सेमेस्टरों के बारे में डिटेल्स मिल जाएगी।
सेमेस्टर 2 की क्लास 20 मार्च 2023 से प्रारम्भ होनी है। छात्रों को 8 जुलाई से 16 जुलाई 2023 के दौरान परीक्षा की तैयारियों के लिए छुट्टी भी मिलेगी। डीयू ने शैक्षिक कैलेंडर को बुधवार के दिन घोषित किया। इसके अनुसार सेमेस्टर का प्रारम्भ 2 नवंबर से होगा। और पहले एवं दूसरे सेमेस्टर के दौरान सिर्फ 4 ही दिन का अवकाश मिलने वाला है।
शैक्षिक कैलेंडर को देखे तो पहले सेमेस्टर की लिखित परीक्षा 27 फरवरी से 15 मार्च तक होनी है और दूसरे सेमेस्टर की लिखित परीक्षा 17 जुलाई से 28 जुलाई तक होगी। विश्वविद्यालय के मुताबिक पहले सेमेस्टर की प्रैक्टिकल एग्जाम को 17 फरवरी से 26 फरवरी तक और दूसरे सेमेस्टर के लिए 8 जुलाई से 16 जुलाई तक करवाने की योजना है।
डीयू यूजी एकेडमिक कैलेंडर 2022 को डाउनलोड करना
- सबसे पहले डीयू की आधिकारिक वेबसाइट http://du.ac.in को ओपन कर लें।
- वेबपोर्टल के होम पेज पर “Academics” सेक्शन को चुन लें।
- इसके बाद एकेडमिक सेक्शन के अंतर्गत “Academic Calendar” के विकल्प को चुन लें।
- यहाँ पर “Academic Calendar for the first year of Undergraduate courses for the academic year 2022-23” लिंक को चुन लें।
- आपको किसी प्रकार का लॉगिन नहीं करना है और सीधे ही PDF फाइल पा सकते है।
- इस शैक्षिक कैलेंडर को अपने पास सुरक्षित रखें।
डीयू यूजी एकेडमिक कैलेंडर 2022 : पहले सेमेस्टर का कार्यक्रम
- कक्षाओं की शुरुआत – 2 नवंबर 2022 से।
- तैयारी का समय एवं प्रोगात्मक परीक्षा – 17 फरवरी से 26 फरवरी 2023 तक।
- लिखित परीक्षा – 27 फरवरी से 23 मार्च 2023 तक।
- सेमेस्टर ब्रेक का समय – 16 मार्च से 19 मार्च तक।
डीयू यूजी एकेडमिक कैलेंडर 2022 : दूसरे सेमेस्टर का कार्यक्रम
- कक्षाओं की शुरुआत – 20 मार्च 2023 से।
- तैयारी का समय एवं प्रोगात्मक परीक्षा की शुरुआत – 8 फरवरी से 16 जुलाई 2023 तक।
- लिखित परीक्षा – 17 जुलाई से 28 जुलाई 2023 तक।
- सेमेस्टर ब्रेक का समय – 29 जुलाई से 30 जुलाई 2023 तक।
साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय की तरफ से एक और खबर है कि डीयू ने गैर-कॉलेजियत महिला शिक्षा बोर्ड, NCWEB में पंजीकरण की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन जून में शुरू होकर 25 सितम्बर, 2022 में ख़त्म हो रहा था। लेकिन अब यूनिवर्सिटी ने इसकी अंतिम तिथि को 19 अक्टूबर तक बढ़ाया है। सभी इच्छुक अभ्यर्थी इस सुविधा का लाभ लेते हुए अपने को रजिस्टर्ड कर सकते है।