Diwali Date 2023:- दिवाली हिन्दू धर्म के पवित्र और मुख्य त्योहारों में से एक है। हर साल की तरह इस साल भी लोगो में दिवाली के लिए बहुत उत्साह है लेकिन सभी के लिए दिवाली की तैयारियां शुरू करने के लिए ये पता होना आवश्यक है कि आखिर दिवाली इस साल किस दिन है। यदि आपके मन में भी ये सवाल है तो अब हम आपको बताएगे 2023 में दिवाली कब है।
यह भी जाने :- Govardhan Puja 2023: क्यों भगवान श्रीकृष्ण को लगाया जाता है अन्नकूट और कढ़ी-चावल का भोग?
Diwali Date 2023: इस साल किस दिन है दिवाली? यहां देखें डेट
हिन्दुओ का पवित्र त्यौहार दिवाली 12 नवंबर (Diwali Date 2023) में है। कार्तिक अमवस्या को मनाये जाने वाले इस त्यौहार पर माता लक्ष्मी जी और गणेश जी की विशेष पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन माता लक्ष्मी पृथ्वी पर विचरण करती है। लक्ष्मी मता की पूजा शुभ मुहूर्त में करने से घर में वास होता है और घर में सुख समृद्धि आती है।
- धनतेरस 10 नवंबर 2023 को मनाया जायेगा। धनतेरस का त्यौहार कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की त्रियोदशी को मनाया जाता है। इस दिन भगवान धनवंतरी की पूजा की जाती है। इस दिन सोना, चंडी, बर्तन , झाड़ू, वाहन आदि खरीदना शुभ माना जाता है।
- छोटी दिवाली 12 नवंबर 2023 को मनाई जाएगी। कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को नरक चतुर्दशी (चौदस) के नाम से जाना जाता है। इसको छोटी दिवाली भी कहते है। इस दिन शाम को मां लक्ष्मी, कुबेर भगवान की पूजा करने के साथ यमराज की पूजा भी की जाती है। इस दिन शाम के समय दक्षिण दिशा में एक चौमुखा दीपक जलाया जाता है जिसे यम दीपक कहते हैं।
- Diwali Date 2023 12 नवंबर को है। पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी पंचांग भेद के कारण नरक चतुर्थी और दिवाली का त्यौहार एक ही दिन मनाया जायेगा। कार्तिक अमावस्या तिथि की शुरुआत – 12 नवंबर 2023, दोपहर 02 बजकर 44 और कार्तिक अमावस्या तिथि समाप्ति – 13 नवंबर 2023, दोपहर 02 बजकर 56 होगी।
दिवाली क्यों मनाई जाती है
दीपावली अंधकार मिटाकर रौशनी लाने का प्रतीक है। ये त्यौहार कार्तिक मास की अमवस्या को मनाया जाता है इस दिन भगवान राम रावण का वध करने के 22 दिन बाद और 14 साल का वनवास पूरा करके माता सीता और लक्ष्मण के साथ अयोध्या वापस लौटे थे। उनके आने की ख़ुशी चारो तरफ दीप जलाये गए उत्सव मनाये गए ओर तभी से दिवाली का ये पर्व मनाया जाता है।
दिवाली डेकोरेशन आइटम्स की लिस्ट
- रंगोली कलर से आप अपने घर को डेकोरेट करने के लिए रंगोली बना सकते है
- कैंडल से आप अपने पुरे घर को जगमगा सकते है।
- फ्लोटिंग कैंडल्स को आप एक फ्लोटिंग बाउल में करके डेकोरेट कर सकते है।
- डिज़ाइनर कैंडल्स को आप घर में लगा सकते हो।
- बैटरी से चलने वाले प्लास्टिक लैंप को हैंग कर सकते हो।
- रेडीमेट रंगोली को चिपका कर आप अपने घर के फर्श को डेकोरेट कर सकते हो।
- फूलो की रंगोली को बनाकर आप अपने घर को महका सकते हो।
- तोरण के बिना तो घर की सजावट अधूरी है। इसको आप अपने घर के गेट पर टांग सकते हो।
- गैंदे की फूलो की माला से आप अपना घर डेकोरेट कर सकते हो।
- लड़िया को सभी दरवाजो पर लगा सकते हो।
- कलरफुल लाइट्स से पूरा घर जगमगा सकते हो।
- घर को आप पेपर लैम्पशेड से सजा सकते है।
- मिटटी के दियो को खुद से डेकोरेट कर सकते है।
- कृत्रिम फूलो की माला से भी डेकोरेशन कर सकते हो।
- फ्रेगरेंस कैंडल को भी डेकोरेशन में शामिल कर सकते हो।
- रंगोली बनाने के लिए रंगोली टेम्पलेट से आसानी से रंगोली बनाई जा सकती है।
- हैंगिंग कैंडल होल्डर डेकोरेशन के लिए उचित है
- कर्टेन लाइट घर में बेहद सूंदर लगती है।
- गेंदे के फूल की पोम पोम
यह खबरे भी देखे :-
- सैलरी से सेविंग करने में फॉलो करें 50-30-20 फॉर्मूला, साल में जुड़ेंगे ढेरों रुपए
- नवंबर के महीने में परिवार के साथ इन हसीन जगहों पर हॉलिडे बिताए
- SBI CBO Recruitment 2023: बैंक में 5000 से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें पूरी डिटेल
- UP Electricity Per Unit Rate: यूपी में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका, अब इतना चुकाना होगा बिजली बिल
- Benefits Of Plums: जाने क्यों रोजाना खाना चाहिए आलूबुखारा और इससे मिलने वाले जबरदस्त फायदे