धर्मन्यूज़

Dhanteras 2023 Date: क्या खरीदें क्या नहीं, जानें शुभ मुहुर्त इतिहास विधि आदि

हिंदू धर्म में धनतेरस का त्यौहार भी एक महत्वपूर्ण पर्व है इस त्यौहार को पूरे भारत में कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। जिसे त्रयोदशी भी कहा जाता है। और यह त्यौहार दिवाली उत्सव के शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। आइए जानते है कि धनतेरस त्यौहार के शुभ अवसर पर क्या नहीं खरीदें और पूजनविधि करने का शुभ मुहुर्त।

Dhanteras 2023 इस वर्ष धनतेरस का त्यौहार सभी लोग 10 नवंबर शुक्रवार को मनाएंगे इस दिन सभी लोग अपने घर में माता लक्ष्मी, भगवान गणेश, कुबेर और भगवान धन्वंतरि की पूजा करते हैं। धनतेरस के त्यौहार के दिन लोग अपनी इक्छा के अनुसार सोना,चांदी के सिक्के व आभूषण भी खरीदते है। मान्यता है कि इस दिन के शुभ अवसर पर ही भगवान धन्वंतरि की उत्पत्ति हुई थी और कहते है कि इस दिन पर ही धन्वंतरि वैद्य समुद्र से अमृत कलश लेकर आये थे। इसलिए इस तिथि को धनतेरस, धनत्रयोदशी और ‘धन्वंतरि जयन्ती भी माना जाता है भगवान धन्वंतरि को देवताओं का वैद्य कहा जाता है।

धनतेरस 2023 शुभ मुहुर्त

हर वर्ष की तहर धनतेरस कार्तिक मास के कृष्‍ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। उसी प्रकार पंचांग के अनुसार साल 2023 में धनतेरस 10 नवंबर की दोपहर 12:35 बजे से शुरू होगा और त्योहार के दिन समाप्ति 11 नवंबर की दोपहर 01बजकर 57मिनट पर होगी। पूजा विधि करने का शुभ मुहुर्त शाम 06:02 बजे से लेकर रात 08:00 बजे तक लगभग 1 घण्टा 58 मिनट तक रहेगा त्यौहार की तिथियों की अदला-बदली की वजह से सभी लोग धनतेरस का व्रत 11 नवम्बर को ही रखेंगे क्योकि 11 नवम्बर की शाम तक प्रदोष काल है।

धनतेरस त्यौहार पर क्या खरीदे

धनतेरस भारत में मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण त्यौहार है। इस दिन पर कुछ नए वस्तुए खरीदना शुभ माना जाता है धनतेरस के दिन धन और समृद्धि के देवी और देवता यानि माता लक्ष्मी और भगवान कुबेर देव की पूजा होती है। ऐसा मानते है कि जो लोग धनतेरस के त्यौहार पर कुछ धातु की वस्तुओं को खरीदता है तो उसके धन में हमेशा वृद्धि होती है आइए जानते है कौनसी वस्तुए होती हैं।

  1. सोना और चांदी  धनतेरस के त्यौहार पर सोना और चांदी के सिक्के आभूषण खरीदना बहुत शुभ माना जाता है।
  2. झाडू धनतेरस के दिन नया झाड़ू खरीदना अच्छा शुभ माना गया है। क्योकि कहा जाता कि झाड़ू में भी माता लक्ष्मी का वास होता है लिए उस दिन झाड़ू खरीदने से घर में सुख समृद्धि आती है।
  3. बर्तन धनतेरस पर नए बर्तन खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। 
  4. रत्न इस दिन कीमती रत्न जैसे हीरे और माणिक को खरीदना भी अच्छा माना जाता है।

धनतेरस में क्या नहीं खरीदें

धनतेरस त्यौहार के शुभ अवसर पर भूलकर भी नहीं खरीदनी चाहिए ऐसी वस्तुए जानिए।

  1. धनतेरस के दिन लोहे और धारदार की वस्तुए नहीं खरीदनी चाहिए क्योकि लोहे को शनिदेव का कारक माना जाता है और धारदार वस्तुए जैसे चाकू, कैंची, पिन, सूई किसी को भी नहीं खरीदना चाहिए।
  2. कांच के बर्तन धनतेरस के दिन स्टील,चीनी मिट्टी,कांच से बने बर्तनों को बिल्कुल भी नहीं खरीदना चाहिए क्योकि ऐसा कहा जाता कि राहू का वास होता है जिससे घर पर बरकत नहीं होती है इसलिए इन सब वस्तुओं के बर्तन खरीदने पर अशुभ माना जाता है।
  3. प्लास्टिक का सामान  धनतेरस के दिन प्लास्टिक से बनी कोई भी चीज नहीं खरीदनी चाहिए।

कब है धनतेरस? नोट करें डेट और जानें क्या खरीदें क्या नहीं खरीदें

ये ख़बरें भी देखें –

सम्बंधित खबर

Leave a Reply

Back to top button
लहसुन दिलाएगा आपको फैट से राहत, तेजी से घटेगी पेट की चर्बी सोफिया अंसारी कौन है – Sofia Ansari Short Bio खाली पेट न करे इन 7 चीजों का सेवन, वरना हो सकती है आपकी सेहत ख़राब ज्यादा चीनी खाने से शरीर को हो सकते हैं ये 7 नुकसान बच्चे-बच्चे को पता होनी चाहिए अपने देश के बारे में ये 10 बाते