न्यूज़

Dhanteras 2022: धनतेरस के दिन खरीदे इस धातु के बर्तन, आपकी सेहत को मिलेंगे कई चौकाने वाले फायदे

धनतेरस के दिन धातु की खरीद करना बेहद ही शुभ माना जाता है, जिसके पीछे की वजह सेहत भी होती है, ऐसे में किन बर्तनों की खरीद आपको धनतेरस के दिन करना बेहद ही फायदेमंद होगा चलिए जानते हैं विस्तार में।

Dhanteras 2022: दोस्तों जैसा की आप सभी जानते ही होंगे की पूरे भारत में कार्तिक माह की अमावस्य को दीपावली का त्यौहार मनाया जाता है। दिवाली की शुरुआत धनत्रयोदशी यानी धनतेरस से होती है, जिसे दिवाली से दो दिन पहले मनाया जाता है। धनतेरस के दिन भगवान कुबेर, धनवंतरी और माता लक्ष्मी की पूजा का विधान बताया गया है, इस दिन शुभ मुहूर्त पर पूजा करने से आर्थिक संपन्नता बढ़ती है और धन का लाभ होता है। इस दिन धातु खरीदना बेहद ही शुभ माना जाता है। इसके पीछे की वजह सेहत भी होती है, क्योंकि कई धातु ऐसी होती है जो आपकी अच्छी सेहत के लिए बेहद ही फायदेमंद मानी जाती है।

धनतेरस के दिन खरीदे ये बर्तन

आपको बता दें धनतेरस के दिन खरीदे गए बर्तनो को पूजा में रखने से पूजा संपन्न मानी जाती है, धनतेरस के मौके पर खास तरह के बर्तन खरीदने का एक विशेष महत्तव बताया गया है। क्योंकि अलग-अलग धातुओं के बर्तन आपको कई तरह के स्वास्थ्य लाभ देते हैं, ऐसे में इस दिन आप किस धातु के बर्तन खरीद सकते हैं, चलिए जानते हैं इसकी पूरी जानकारी।

चांदी के बर्तन देंगे ये फायदे

चांदी के बर्तन की खरीद करना धनतेरस के बेहद ही शुभ माना जाता है, चांदी के बर्तन महंगे होने की वजह से हर कोई इनकी खरीद नहीं कर पाते, लेकिन इन बर्तनों पर खाना खाने के कई फायदे होते हैं। इन बर्तनों में खाना खाने से आप कई संक्रमण से बच सकते हैं, क्योंकि चांदी में एक खास गुण होता है जो बर्तनों में बैक्टीरिया नहीं जमने देता, इससे आपको पेट दर्द और प्यास को लंबे समय तक कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है। अगर आप चांदी के बर्तन खरीदना चाहते हैं तो आप चांदी की थाली, कटोरी या छोटे गिलास की खरीद कर सकते हैं।

पटल के बर्तन के ये हैं फायदेमंद गुण

पीतल के बर्तनों को उपयोग कई साल पहले से किया जाता आया है। पीतल के बर्तन पूजा के लिए बेहद ही शुभ और सेहत के लिए बेहद ही फायदेमंद माने जाते है। पीतल के बर्तनों में खाना पकाने और खाए जाने से पाचन क्रिया दुरुस्त होती है। पीतल के बर्तन में खाना खाने से खासी, जुखाम या कृमि रोग से भी राहत मिलती है।

Ration Card Update: दिवाली से पहले सरकार ने लिया बड़ा फैसला, फ्री राशन लेने वालों को अब ये सामान भी मिलेगा मुफ्त!

तांबे के ये हैं फायदे

आपको बता दें धनतेरस के दिन तांबे के बर्तन खरीदना बेहद ही शुभ माना जाता है, तांबे में एंटी-बैक्टेरियल गुण पाए जाते हैं जो पेट की सूजन को कम करने और पेट में मौजूद खराब बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करता है। ऐसे में आप चाहें तो तांबे के बर्तन में खाना पकाकर या तांबे की बोतले की खरीद करके भी उसमे रोजना पानी पीते हैं तो आप बीमारियों के खतरे से दूर रहेंगे।

स्टील के बर्तन के लाभकारी गुण

आज के समय में हर कोई मिटटी के बर्तनों का उपयोग करता है, स्टील के बर्तनों में खाना पकाना बेहद ही आसान होता है। स्टील के बर्तनों को काफी स्टाइलिश तरीके से डिजाइन किया जा रहा है, ऐसे में धनतेरस के दिन आप पुराने डिनर सेट को नए स्टील के डिनर सेट से रिप्लेस कर सकते हैं।

सम्बंधित खबर

Leave a Reply

Back to top button
सिंगर जुबिन नौटियाल का हुआ एक्सीडेंट, पसली और सिर में आई गंभीर आई Jubin Nautiyal Accident Salman Khan Ex-Girlfriend Somy Ali :- Salman Khan पर Ex गर्लफ्रेंड सोमी अली ने लगाए गंभीर आरोप इन गलतियों की वजह से अटक जाती है PM Kisan Yojana की राशि, घर बैठें कराएं सही Mia Khalifa होंगी Bigg Boss की पहली वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट Facebook पर ये पोस्ट करना पहुंचा देगा सीधे जेल!