न्यूज़

करेंसी, स्टांप, झंडा, राष्ट्रगान, महारानी की मौत के बाद ब्रिटेन में बहुत कुछ जाएगा बदल

गुरूवार का दिन ब्रिटेन के निवासियों के लिए एक दुःखद खबर देकर गया। इस दिन उनकी महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय (Elizabeth-II) ने बीमारी से संघर्ष के बाद अलविदा का दिया। वे ब्रिटेन के इतिहास में सबसे अधिक शासन करने वाली शासक रही। उनकी मृत्यु के बाद पूर्व प्रिंस चार्ल्स (Prince Charles) को ब्रिटेन का राजा बनना है। बदलाव की कड़ी में ब्रिटेन में करेंसी, स्टाम्प, ध्वज और राष्ट्रगान को भी बदला जायेगा। आने वाले कुछ दिनों में ही इन सभी चीजों में बदलाव शुरू होने की उम्मीद है।

करेंसी में बदलाव की जानकारी

आने वाले समय में यूनाइटेड किंगडम और अन्य देशों के सिक्कों एवं नोटों पर किंग चार्ल्स की छवि आनी शुरू हो जाएगी। मुद्रा (Currency) के परिवर्तन को ईस्ट कैरेबियन, कनाडा, न्यूजीलैंड के साथ अन्य देशों की मुद्राओं पर देखा जायेगा। द गार्डियन के अनुसार वर्तमान समय में 80 बिलियन यूरो की कीमत के 4.5 बिलियन स्टर्लिंग नोट चलन में है, इन नोटों पर महारानी एलिज़ाबेथ-II की छवि है।इनमे नए राजा के चेहरे के साथ बदलने में कम से कम 2 सालों का समय लगने का अनुमान है।

यह भी पढे :-Lalit Modi-Sushmita Sen के ब्रेकअप की खबरें सुन खुशी से झूमे यूजर्स, वायरल हुए फनी मीम्स

God Save The Queen की जगह God Save The King होगा

ब्रिटेन के राष्ट्रगान (National Antham) में ‘गॉड सेव द क्वीन’ की जगह ‘गॉड सेव द किंग’ हो जायेगा। साल 1952 अभी तक गॉड सेव द क्वीन की गाया जा रहा है। इसके अलावा ‘गॉड सेव अवर ग्रेसियस क्वीन’ के स्थान पर ‘गॉड सेव अवर न्यू ग्रेसियस किंग’ चूँकि किंग जॉर्ज की मृत्यु के बाद एलिज़ाबेथ सिंहासन पर बैठी थी। अब 70 सालों के बाद एक पुरुष (किंग चार्ल्स) गद्दी सम्हालेगा। यह न्यूजीलैंड का राष्ट्रगान है और साथ ही ऑस्ट्रेलिया और कनाडा का रॉयल एंथम भी है।

झण्डे में होंगे बदलाव

महारानी के देहांत के बाद ब्रिटेन में पुलिस स्टेशनों और नौसेना जहाजों के झंडों (Flag) को भी बदला जायेगा। ब्रिटेन में मौजूद इन हजारों झंडों में महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय के शासन की तस्वीर दिखती है। शाही घरानो में लगे झण्डे को भी बदले जाने की सम्भावना है। नए झण्डे में वेल्स को भी जगह देने की आशा कर सकते है चूँकि वर्तमान झंडे में स्कॉटलैंड, आयरलैंड और इंग्लैण्ड को ही जगह मिलती दिखती है।

ब्रिटिश पासपोर्ट में बदलाव होंगे

ब्रिटिश पासपोर्ट (British Passport) के अंदरूनी कवर में अंकित शब्दों को भी बदला जायेगा। चूँकि वे क्राउन के नाम पर इशू होते है। पासपोर्ट के अंदुरनी कवर पर ब्रिटेन की महारानी की ओर से कुछ सम्बोधन वाला सन्देश अंकित रहता है। यह सन्देश ऑस्ट्रेलिया, कनाडा एवं न्यूज़ीलैंड के पासपोर्ट पर भी मिलता है।

कुछ अन्य चीजों में भी बदलाव हो सकते है

महारानी के देहांत के बाद ब्रिटेन की अन्य चीजों में भी बदलाव होने के अनुमान है। इसमें प्रार्थना के शब्द, रॉयल आर्म का डिज़ाइन, रॉयल वॉरंट, पोस्ट बॉक्स, स्टाम्प इत्यादि है। रॉयल मेल बॉक्स में महारानी का सिम्बल ER स्थित है। यद्यपि इसको भी बदले जाने की उम्मीदे है। हालाँकि कुछ मने अभी भी किंग जॉर्ज चतुर्थ का GR निशान अंकित है। रॉयल आर्म्स के डिज़ाइन अथवा ढाल में वेल्स की आकृति डाल सकते है।

सम्बंधित खबर

Leave a Reply

Back to top button
सिंगर जुबिन नौटियाल का हुआ एक्सीडेंट, पसली और सिर में आई गंभीर आई Jubin Nautiyal Accident Salman Khan Ex-Girlfriend Somy Ali :- Salman Khan पर Ex गर्लफ्रेंड सोमी अली ने लगाए गंभीर आरोप इन गलतियों की वजह से अटक जाती है PM Kisan Yojana की राशि, घर बैठें कराएं सही Mia Khalifa होंगी Bigg Boss की पहली वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट Facebook पर ये पोस्ट करना पहुंचा देगा सीधे जेल!