CUET UG Result 2022: कल घोषित होगा सीयूईटी यूजी रिजल्ट 2022, यहाँ से करें डाउनलोड

CUET UG Result 2022: साल 2022 के लिए CUET की परीक्षा सभी चरणों के लिए 30 अगस्त के दिन समाप्त को चुकी है। परीक्षा की समाप्ति के बाद अब 15 सितम्बर के दिन सीयूईटी परीक्षा 2022 (CUET UG Result 2022) रिजल्ट घोषित होने की उम्मीदे है। कॉमन युनिवेर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडर ग्रेजुएट (CUET UG-2022) परीक्षा के परिणाम अब जल्दी ही आ सकते है। खबरों के मुताबिक नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) 15 सितम्बर के दिन साल 2022 की सीयूटीटी यूजी परीक्षा के परिणाम जारी कर सकता है।
CUET UG Result 2022
मीडिया की रिपोर्ट्स में CUET रिजल्ट को लेकर बहुत सी खबरे निकलकर आ रही है। लेकिन अभी तक ऑफिसियल रूप से परिणाम के लिए कोई भी नोटिस नहीं दिया गया है।
रिजल्ट का नाम | सीयूईटी यूजी रिजल्ट 2022 |
सम्बंधित विभाग | NTA (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) |
कुल अभ्यर्थी | 14 लाख |
रिजल्ट की तारीख | 15 सितम्बर |
आधिकारिक वेबसाइट | https://cuet.samarth.ac.in/ |
ऐसे चेक करें CUET UG 2022
जब विभाग द्वारा सीयूईटी 2022 के परिणाम जारी हो जायेगे तो अभ्यर्थी नीचे दिए गए चरणों से अपना रिजल्ट चेक कर सकते है –
- सबसे पहले अभ्यर्थी को अपने ब्राउज़र पर ऑफिसियल वेबसाइट https://cuet.samarth.ac.in/ को ओपन करना है।
- इसके बाद वेबसाइट के होम पेज पर ‘CUET UG 2022’ रिजल्ट के लिंक को चुनना है।
- अपना लॉगिन क्रेडेंटियल डाल दें जैसे – रोल नंबर, डेट ऑफ़ बर्थ।
- अपना परीक्षा परिणाम डाउनलोड करने के बाद भविष्य की आवश्यकता के लिए प्रिंटआउट ले लें।
यह भी पढ़ें :- DU UG Admission 2022: दिल्ली युनिवर्सिटी पोर्टल ओपन, admission.uod.ac.in पर चेक करें पूरी डिटेल्स
मार्किंग प्रक्रिया की जानकारी
- सही और सबसे उचित उत्तर देने पर 5 अंक मिलेंगे।
- एक गलत उत्त्तर देने पर -1 अंक काउंट होगा।
- कोई उत्तर ना दिए और रिव्यु के लिए मार्क किये सवाल पर 0 अंक मिलेंगे।
- यदि किसी प्रश्न के एक से ज्यादा सही उत्तर है तो 5 अंक सिर्फ उन छात्रों को मिलेगा जिन्होंने किसी एक सही विकल्प को चुना होगा।
- यदि कोई भी विकल्प सही नहीं है तो 5 अंक सिर्फ उन छात्रों को मिलेंगे जिन्होंने प्रश्न का प्रयास किया है।
डीयू में प्रवेश के लिए कड़ी प्रतियोगिता
दिल्ली विश्वविद्यालय को सबसे अधिक CUET आवेदन पत्र मिले है। लगभग 6.63 लाख छात्रों ने प्रवेश के लिए डीयू को अपनी पहली पसंद चुना है। इसके बाद बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) लगभग 4.34 लाख के साथ दूसरे नंबर पर सबसे अधिक आवेदन पाने वाला महाविद्यालय रहा। इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय को तीसरे सर्वाधिक 2.62 लाख आवेदन प्राप्त हुए है।
ध्यान रखना होगा कि इस साल सीयूईटी यूजी 2022 परीक्षा के लिए 14 लाख से ज्यादा छात्रों के आवेदन मिले है। इसके लिए परीक्षा को 15 जुलाई से 30 अगस्त तक 259 शहरों के 489 परीक्षा केन्द्रो में 6 चरण में लिया गया था। साथ ही भारत के बाहर 9 शहरों में परीक्षा का आयोजन हुआ है।
इसी बीच 12 सितम्बर के दिन दिल्ली विश्विद्यालय ने अपना प्रवेश वेबपोर्टल CSAS जारी किया है। अब सभी उम्मीदवारों के पास अपने चुने गए स्नातक कोर्स के रजिस्ट्रेशन के लिए 3 अक्टूबर तक का समय है। द इंडियन एक्सप्रेस के सर्वे के अनुसार, पिछले कुछ सालों में बीकॉम (ऑनर्स), बीए (ऑनर्स ), राजनीति विज्ञान और बीए (ऑनर्स) – अंग्रेजी दिल्ली विश्विद्यालय के सबसे लोकप्रिय ग्रेजुएट कोर्स रहे है।