CLAT Result 2023: क्लैट परीक्षा का परिणाम पर consortiumofnlus.ac.in जारी, डायरेक्ट लिंक से ऐसे करें चेक
कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ युनिवर्सिटीज ने आज कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) 2023 के नतीजे जारी कर दिए हैं, उम्मीदवार अपना रिजल्ट कंसोर्टियम ऑफ NLU की ऑफिसियल वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

CLAT Result 2023: कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ युनिवर्सिटीज ने आज यानी 23 दिसंबर, 2022 को कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) 2023 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार जो रिजल्ट के जारी होने का इंतजार कर रहे थे, वह अपना रिजल्ट कंसोर्टियम ऑफ NLU की ऑफिसियल वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए पहले ही क्लैट 2023 की आंसर की जारी कर दी गई थी।
आपको बता दें CLAT 2023 यूजी में प्राप्त हाईएस्ट अंक 116.75 है, जिसमे दो उम्मीदवारों ने 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं, इसके बाद चार उम्मीदवारों ने 99.99 प्रतिशत और तीन ने 99.98 अंक प्राप्त किए हैं। जबकि क्लैट 2023 पीजी में प्राप्त हाईएस्ट अंक 95.25 है, जिसमे प्रत्येक ने क्रमशः 99.99, 99.98 और 99.97 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं और पांच ने 99.91 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
CLAT Result 2023 ऐसे करें चेक
क्लैट 2023 परीक्षा का रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार यहाँ बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
- सबसे पहले उम्मीदवार कंसोर्टियम ऑफ NLU की ऑफिसियल वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर विजिट करें।
- अब होम पेज पर आपको उपलब्ध CLAT Result 2023 के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब अगले पेज में अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।
- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर CLAT 2023 स्कोरकार्ड खुलकर आ जाएगा।
- यहाँ आप अपना रिजल्ट चेक करके इसका प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रख सकते हैं।
- इस तरह आप अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
क्लैट 2023 एंट्रेंस परीक्षा
कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट 2023 परीक्षा का आयोजन कंसोर्टियम ऑफ NLU की और से 18 दिसंबर, 2022 को किया गया था, इस परीक्षा का आयोजन यूजी और पीजी लॉ कोर्सेज में एडमिशन के लिए किया जाता है, इस स्कोर को 22 नेशनल लॉ युनिवर्सिटीज मान्यता देती है। बता दें कंसोर्टियम ऑफ NLU की तरफ से परीक्षा को लेकर मिली जानकारी के मुताबिक कुल 150 प्रश्नों में से क्लैट यूजी 2023 की अंतिम उत्तर कुंजी से एक प्रश्न वापस ले लिया गया था।
क्लैट 2023 की अंतिम उठता कुंजी 22 दिसंबर, 2022 को जारी की गई थी, इस परीक्षा के लिए जारी आंसर की के अनुसार मात्रात्मक तकनी की अनुभाग के प्रश्न संख्या 144 को मास्टर प्रश्न पत्र से वापस ले लिया गया था। एलएलएम में प्रश्न संख्या 47, 71 और 113 के उत्तर अपडेट किए गए हैं। इसके बाद क्लैट 2023 यूजी के लिए उम्मीदवारों का मूल्यांकन मूल रूप से घोषित 150 अंकों के स्थान पर 149 अंकों में से किया गया।
RRB Group D Result 2022: रेलवे ग्रुप डी रिजल्ट rrbcdg.gov.in पर जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक