चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी को लेकर विरोध प्रदर्शन आज, टीडीपी पार्टी ने पूरे आंध्र प्रदेश में बंद की घोषणा की
आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू को कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायायिक हिरासत के आदेश दिए है। उनकी गिरफ़्तारी के विरोध में टीडीपी पार्टी आज राज्य बंद की घोषणा कर चुके है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने भूख हड़ताल एवं सड़क जाम भी किया।

Chandrababu Naidu Arrest: आंध्र प्रदेश के भूतपूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू को कोर्ट की ओर से 14 दिनों की न्यायिक हिरासत के आदेश मिले है। इसी बीच उनकी पार्टी टीडीपी ने आज नायडू के गिरफ्तार होने के विरोध में प्रदेश में बंध का आव्हान कर दिया है।
चद्रबाबू नायडू तेलगु देशम पार्टी (TDP) के शीर्ष नेता है जिन्हे (Chandrababu Naidu) सीआईडी ने सुबह ही अपने घर से अरेस्ट किया था। क्षेत्र में व्यवस्था बनाये रहने के लिए राजमुंदरी पुलिस ने भी धारा-144 लगा दी है।
चंद्रबाबू को 14 दिन की न्यायायिक हिरासत
गिरफ्तारी के बाद विजयवाड़ा एसीबी कोर्ट के नयायाधीश हिमबिंदु ने इस केस की सुनवाई के बाद चंद्रबाबू को 14 दिन की न्यायिक हिरासत का आदेश जारी किया है। साथ ही नायडू को राजमुंदरी सेन्ट्रल कारागृह में भेजने के सुझाव भी मिले है।
आंध्र के सीएम रहे चन्द्रबाहु नायडू को शनिवार की सुबह ही CID ने अरेस्ट कर लिया था। नायडू को प्रदेश में उत्कृष्ट केन्द्र समूहों को स्थापित करने के केस में अरेस्ट किया है और परियोजना का अनुमानित वैल्यू 3,300 करोड़ रुपए है।
नायडू पर धोखाधड़ी एवं भ्रष्टाचार के आरोप
अधिकारियों के अनुसार, इस मामले में प्रदेश सरकार को 300 करोड़ रुपयों से भी ज्यादा रुपयों की हानि हुई है। अपने पिता के अरेस्ट होने की सूचना मिलने पर नायडू के पुत्र नारा लोकेश भी पूर्वी गोदावरी की यात्रा से लौट आए। अपने पिता से मीटिंग की अनुमति न मिलने के बाद लोकेश ने सड़क पर बैठकर ही धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया और उन्हें पोलिस ने अरेस्ट कर लिया।
चन्द्रबाबू कुख्यात नेता है – IT मंत्री
आंध्र प्रदेश में इस समय के आईटी मंत्री गुड़ीवाड़ा अमरनाथ (Gudivada Amarnath) ने भी नायडू को लेकर बयान दिया है। वे कहते है कि नायडू के करप्ट नेता है और उन्होंने स्किल डेवलपमेंट में घाटाले से 371 करोड़ रुपयों का गबन किया है। ये उन पर करप्शन का पहला मामला नहीं है।
शादी की वर्षगाँठ वाले दिन ही गिरफ़्तारी
खबरों के अनुसार, चंद्रबाबू एवं उनकी पत्नी भुवनेश्वरी ने रविवार को परिजनों, पार्टी कार्यकर्ता एवं अन्य लोगो के साथ शादी की 42वीं वर्षगांठ की पार्टी की योजना बनाई थी। किन्तु इसमें खास बात ये रही कि इसी दिन यानी शनिवार को ही नायडू को अरेस्ट कर लिया गया।
NTR ने बेटी की शादी नायडू से की
शुरू में चंद्रबाबू नायडू काँग्रेस पार्टी के सिनेमेटोग्राफ, उद्योग एवं पुरातत्व के मंत्री के रूप में काम करते थे। किन्तु नायडू की कार्यकुशलता को देखते हुए NTR ने अपनी पुत्री भुवनेश्वरी की शादी उनसे कर दी। नायडू की शादी 10 सितम्बर 1981 को सरकारी एस्टेट (चेन्नई) में हुई थी।
राज्य के मुख्यमंत्री बदले की राजनीति कर रहे
इस समय टीडीपी पार्टी के अध्यक्ष अत्चन नायडू ने राज्य में बंद करने की घोषणा की है। उनके अनुसार ये बंद चंद्रबाबू की ‘अवैध’ गिरफ्तारी के विरोध में होगा। वे सीएम जगन मोहन रेड्डी (Jagan Mohan Reddy) के द्वारा हो रही बदले की राजनीति एवं पार्टी पर क्रूर हमला करने के खिलाफ है।
पार्टी ने प्रदेश में लोकतंत्र को बचाने का आव्हान किया है और ये मामला सीएम जगन मोहन रेड्डी की विकृत मानसिकता का नवीनतम उदाहरण है। अब आंध्र प्रदेश की आम जनता ही उनको जवाब देगी। तेलगु देशम पार्टी के वरिष्ठ नेता डी. नरेंद्र कुमार ने कहा 10 सितम्बर का दिन लोकतंत्र में काला दिवस है।
टीडीपी कार्यकर्ताओं की भूख हड़ताल
चंद्रबाबू नायडू के अरेस्ट होने के बाद तेलगु देशम पार्टी के कार्यकर्त्ता चित्तूर जिले में अपने विधानसभा क्षेत्र कुप्पम में भूख हड़ताल करने लग गए। उन्होंने नायडू के पक्ष में भूख हड़ताल की और अपनी पार्टी के झंडों के साथ रैली की करने के बाद सड़क जाम करते हुए भूख हड़ताल की।