न्यूज़

Ban on PFI: केंद्र सरकार ने पीएफआई को पांच सालों के लिए किया बैन

गृह मंत्रालय ने बड़ी कार्यवाही करते हुए करते हुए पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया पर प्रतिबन्ध (Ban on PFI) लगा दिया है। एजेंसियों से मिले खुफिया इनपुट के बाद इस संघठन पर 5 सालों का बैन लगा दिया है। इसके साथ ही इसके अन्य सहयोगी संघठनों प्रतिबंधित कर दिया है। केंद्र सरकार ने गैर-कानूनी गतिविधियों में PFI की सलिप्तता पाई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गजट जारी करते हुए पीएफआई को गैर-कानूनी संस्था घोषित कर दिया है।

central government banned pfi for five years
Ban on PFI: केंद्र सरकार ने पीएफआई को पांच सालों के लिए किया बैन

प्रतिबन्ध का क्या असर होगा

इसका यह मतलब है कि PFI देश में किसी भी प्रकार की गतिविधियों को नहीं कर पायेगा। अब इस संघठन का न ही कोई सदस्य होगा, ना ही ऑफिस, ना ही कोई फंडिंग और ना ही ये कोई सदस्यता कार्यक्रम कर सकेगा। केंद्र सरकार ने पिछले दिनों से सख्ती की हुई थी, अभी तक देशभर में 2 बार पीएफआई पर छापेमारी हो चुकी है। छापेमारी के समय संघठन के बड़े नेताओं को हिरासत में लिया गया है।

आतंकी लिंक के कारण कार्यवाही हुई

विभिन्न राज्यों ने केंद्र सरकार को पीएफआई पर प्रतिबन्ध लगाने माँग की थी। गृह मंत्रालय ने इस संघठन के टेरर लिंक के सबूत मिलने के कारण यह कार्यवाही की है। इसी कड़ी में ED और NIA ने पहले चरण की कार्यवाही में 106 लोगो को और दूसरे चरण की कार्यवाही में 247 लोगों को हिरासत में में लिया है। मंगलवार को देश के 8 राज्यों (महाराष्ट्र, असम, मध्य प्रदेश, दिल्ली, गुजरात, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, केरल) में पीएफआई के लगभग 25 ठिकानों पर छापेमारी की कार्यवाही को किया गया।

यह भी पढ़ें :- Hindi Diwas 2022: भारत के अलावा इन 5 देशों में बोली जाती है हिंदी, यहां घूमने का बनाया जा सकता है प्लान

इन संगठनों पर भी कार्यवाही

सरकार ने PFI के साथ को भी प्रतिबंधित किया है। इसके बाद सरकार ने दर्शा दिया है कि देश को किसी भी प्रकार का नुकसान करने की मंशा रखने वाले संगठनों को बक्शा नहीं जायेगा। PFI के इन साथी संगठनों पर भी कार्यवाही –

  • रिहैब फाउंडेशन(केरल)
  • जूनियर फ्रंट
  • एम्पावर इंडिया फाउंडेशन
  • रिहैब इंडिया फाउंडेशन (RIF)
  • कैंपस फ्रंट ऑफ इंडिया (CFI)
  • ऑल इंडिया इमाम काउंसिल (AIIC)
  • रिहैब फांउडेशन केरल नेशनल विमेंस फ्रंट
  • नेशनल कॉन्फेडरेशन ऑफ ह्यूमन राइट्स ऑर्गनाइजेशन (NCHRO)

गिरिराज सिंह ने PFI को बाय-बाय कहा

गृह मंत्रालय की PFI पर कार्यवाही के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ट्वीट भी किया है। वे लिखते है – ‘बाय-बाय पीएफआई’। इसके साथ ही उन्होंने गृह मंत्रालय की विज्ञप्ति की एक प्रति भी शेयर की है।

आपत्तिजनक दस्तावेज और सबूत मिले

ADG (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने बताया कि छापेमारी की कार्यवाही में बहुत से आपत्तिजनक दस्तावेज और सबूत बरामद हो चुके है। इन्ही सबूतों को आधार बनाते हुए आगे की कार्यवाही को किया जायेगा।

महाराष्ट्र के इमाम काउंसिल प्रमुख गिरफ्तार

नासिक पुलिस (अपराध शाखा) ने आल इंडिया इमाम काउंसिल के राज्य प्रमुख मौलाना इरफ़ान दौलत नदवी को हिरासत में लिया है। पुलिस को नदवी के PFI से संलिप्तता के सबूत मिले है, साथ ही एक और व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है।

सम्बंधित खबर

Leave a Reply

Back to top button
सिंगर जुबिन नौटियाल का हुआ एक्सीडेंट, पसली और सिर में आई गंभीर आई Jubin Nautiyal Accident Salman Khan Ex-Girlfriend Somy Ali :- Salman Khan पर Ex गर्लफ्रेंड सोमी अली ने लगाए गंभीर आरोप इन गलतियों की वजह से अटक जाती है PM Kisan Yojana की राशि, घर बैठें कराएं सही Mia Khalifa होंगी Bigg Boss की पहली वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट Facebook पर ये पोस्ट करना पहुंचा देगा सीधे जेल!