बॉलीवुड एक्टर KRK गिरफ्तार, विवादित ट्वीट के चलते हुई कार्रवाई, एयरपोर्ट से पकड़ा गया

फिल्म जगत के जानेमाने और विवादित अभिनेता और आलोचक कमाल आर खान (KRK) इन दिनों खबरों का हिस्सा बन गए है। केआरके को मलाड पुलिस ने हिरासत ने ले लिया है। उनके विरुद्ध मलाड पुलिस थाने में रिपोर्ट की गयी थी। इसके तुरंत बाद पुलिस एक्शन में आयी और केआरके को गिरफ्तार करके ले गयी।
केआरके की गिरफ्तारी की वजह
इस विवाद की मुख्य वजह केआरके का साल 2020 में किया गया एक विवादित ट्वीट है। दो साल पहले कमाल ने एक नामी व्यक्ति पर विवादित ट्वीट कर दिया था। इसके अलावा सोशल मीडिया पर धर्म के लिए आपत्तिजनक ट्वीट पोस्ट किया है।
मुंबई में युवा सेना के अध्यक्ष राहुल कनाल ने कमाल के ट्वीट पर एफआईआर करवाई है। दो सालों के बाद गिरफ़्तारी हो जाने के बाद अब राहुल खुश है।
यह भी पढ़ें :- आलिया भट्ट ने अपनी गर्भावस्था के कारण फिल्मों के स्थगित होने की खबरों पर नाराजगी व्यक्त की
दो सालों से मुंबई पुलिस तलाश रही थी
मुंबई पुलिस केआरके को दो सालों से ढूंढ रही थी। कमाल के मुंबई लौटते ही पुलिस ने एयरपोर्ट पर ही उन्हें अरेस्ट कर लिया। अब मंगलवार के दिन बोरीवली कोर्ट में पेश किये जायेंगे।
केआरके और उनसे जुड़े विवाद
केआरके हिंदी फिल्मों के स्टार्स पर भी निशाना लगाते रहे है। एक बार सलमान ने केआरके पर मानहानि का मुकदमा कर दिया था। कमाल ने सलमान की राधे मूवी पर नकारात्मक बाते कही थी।
Hahaha! Good morning! pic.twitter.com/uJkgIOUUQd
— Kamal Rashid Kumar (@kamaalrkhan) August 28, 2022
केआरके ने अभिनेता इरफान और ऋषि कपूर की मृत्यु पर विवादित बयान दिए थे।
ट्वीट – ‘ मैंने कुछ दिन पहले कहा था कि कोरोना कुछ फेमस लोगो को लिए बगैर नहीं जायेगा। मुझे पता था कि इरफान और ऋषि जायेंगे। मुझे पता है कि अगला नंबर किसका है।’