जॉब्स

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2022 Bihar Police Constable Recruitment 2022 : एप्लीकेशन फॉर्म, एडमिट कार्ड, रिजल्ट आदि

CSBC बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2022 के अंतर्गत 689 मद्य निषेध कॉन्स्टेबलों के पदों पर भर्ती अभियान के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। सभी महिला एवं पुरुष उम्मीदवारवार निर्धारित शैक्षिक एवं शारीरिक योग्यता होने पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। सभी इच्छुक उम्मीदवार नीचे लेख में दी गयी जानकारी को पढ़ने के बाद ऑफिसियल वेबसाइट पर आवेदन कर सकते है।

Bihar Police Constable Recruitment बिहार प्रदेश में बहुत से नौजवान सरकारी नौकरियों की तैयारी में जुटे रहते है। इस प्रकार के छात्रों को हमेशा ही किसी सरकारी नौकरी के नोटिस का इंतजार रहता है। ऐसे नौजवानों के लिए एक अच्छी खबर है चूँकि बिहार सैन्य पुलिस, बिहार पुलिस, विशेषीकृत इण्डिया रिजर्व एवं बिहार राज्य औद्योगिक सुरक्षा में सिपाही पद के लिए भर्ती अभियान चलाया जा रह है। इस भर्ती अभियान के अंतर्गत 689 पुलिस सिपाही भर्ती होने वाले है। सभी योग्य उम्मीदवार सेन्ट्रल बोर्ड ऑफ कांस्टेबल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया को पूर्ण कर सकते है।

Table of Contents

Bihar Police Constable Recruitment 2022 : मुख्य बिंदु

भर्ती का नामबिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2022
बोर्ड बिहार सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल
पदों की संख्या689
आवेदकपुरुष, महिला एवं थर्ड जेंडर
आवदेन माध्यमऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://csbc.bih.nic.in//

Bihar Police Constable Recruitment 2022 : जरुरी शैक्षिक योग्यताएँ

पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा क लिए आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार को इंटरमीडिएट (10+2) परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अलावा सरकार के किसी मदरसा बोर्ड से प्रदान किये मौलवी प्रमाण-पत्र या फिर बिहार राज्य से संस्कृत बोर्ड से निर्गत शास्त्री (इंग्लिश सहित)/ आचार्य (इंग्लिश सहित) प्रमाण-पत्र। इसके अतिरिक्त प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त कोई अन्य शैक्षिक योग्यता।

Bihar Police Constable Recruitment 2022 : भर्ती में जरुरी प्रमाण-पत्र

  • आधार कार्ड
  • मूल निवासी प्रमाण-पत्र
  • पैनकार्ड
  • शैक्षिक योग्यता के प्रमाण-पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • नवीनतम पासपोर्ट आकार फोटोज

Bihar Police Constable Recruitment 2022 : भर्ती में आवेदन शुल्क

श्रेणी का नामआवेदन शुल्क
सामान्य/ ईबीसी/ बीसी/ ओबीसी675
अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति 180

भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड एवं नेट बैंकिंग के द्वारा आवेदन शुल्क देना होगा।

Bihar Police Constable Recruitment 2022 : पद में शारीरिक योग्यताएँ

अभ्यर्थी की ऊँचाई :

  • जनरल एवं पिछड़े वर्ग के पुरुषों की ऊँचाई कम से कम 165 सेमी हो।
  • सभी वर्ग की महिला उम्मीदवार की ऊँचाई कम से कम 155 सेमी होनी चाहिए।
  • अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग से सम्बंधित पुरुष आवेदको की ऊँचाई कम से कम 162 सेमी होनी चाहिए।
  • इसी प्रकार से अत्यंत पिछड़े समुदाय के उम्मीदवारों के लिए कम से कम ऊँचाई 162 सेमी निर्धारित की गयी है।

अभ्यर्थी का सीना :

  • जनरल, पिछड़े वर्ग एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए सीना बिना फुलाए 81 सेमी एवं फुलाकर 86 सेमी हो।
  • इसी प्रकार से अनुसूचित जाति/ जनजाति समुदाय के उम्मीदवार का सीना बिना फुलाए 79 सेमी एवं फुलाकर 84 सेमी होना चाहिए।
  • महिला अभ्यर्थियों का सीना मापन नहीं होगा।

वजन : सभी वर्ग की महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम वजन सीमा 48 किलो तय किया गया है।

विशेष : थर्ड जेंडर के उम्मीदवारों के लिए शारीरिक मापदण्ड या शारीरिक दक्षता परीक्षा के मापदण्ड पिछड़े वर्ग की महिला उम्मीदवार के समान ही रखे गए है।

Bihar Police Constable Recruitment 2022 : पद के लिए आयुसीमा

  • इस पद के लिए पुरुष एवं महिला आवेदकों की कम से कम उम्र 18 वर्ष निर्धारित की गयी है।
  • जनरल केटेगरी के पुरुष एवं महिला उम्मीदवारों के लिए अधिकतम उम्र 25 साल तक है।
  • अत्यंत पिछड़े वर्ग एवं पिछड़े वर्ग के पुरुष आवेदकों के लिए अधिकतम उम्र 27 वर्ष तय की गयी है।
  • पिछड़े वर्ग एवं अत्यंत पिछड़े वर्ग की महिला उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 28 वर्ष हो सकती है।
  • इसी प्रकार से अनुसूचित जाति (SC) एवं अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग से सम्बंधित उम्मीदवार के लिए अधिकतम उम्र 30 तय की गयी है।
  • बिहार में नियमित रूप से कम से कम 3 सालों तक सरकारी सेवा देने वाले लोगों को उच्चतर वेतनमान की सेवा/ संवर्ग के लिए आयोजित होने वाली परीक्षाओं में शामिल होने के लिए 5 वर्षों की आयु छूट दी गयी है।
  • असैन्य पदों पर नियुक्ति के लिए सेवानिवृत सैनिकों को अधिकतम उम्र में 03 सालों की रिहायत दी गयी है।
  • सभी उम्मीदवारों की आयु की गणना हाई स्कूल या किसी अन्य समकक्ष प्रमाण-पत्र के आधार पर होनी है।

Bihar Police Constable Recruitment 2022 : महत्वपूर्ण तारीखे

  • ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत – 14 नवम्बर 2022
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि – 14 दिसंबर 2022
  • आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख – 14 दिसम्बर 2022
  • भर्ती की परीक्षा होने की तारीख – शीघ्र ही घोषित होगी

Bihar Police Constable Recruitment 2022 : वर्ग के अनुसार पदों का विवरण

अनारक्षित वर्ग272ईडब्लूएस68
बीसी83ईबीसी124
बीसी (महिला)21एससी114
एसटी07कुल पद689

Bihar Police Constable Recruitment 2022 : आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले आप बिहार पुलिस कांस्टेबल मद्य-निषेध भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट http://csbc.bih.nic.in// को ओपन कर दें।
  • भर्ती के ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में सभी जानकारी दर्ज कर दें।
  • अपने पास उपलब्ध माध्यम से ऑनलाइन आवेदन शुल्क दें।
  • आपको आवेदन शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड/ डेबिट कार्ड या फिर नेट बैंकिंग के जरिये कर सकते है।
  • ये सभी चरण पूर्ण कर लेने के बाद आपने पास आवेदन पत्र का प्रिंट आउट रख लें।

Bihar Police Constable Recruitment 2022 : एडमिट कार्ड

इस कांस्टेबल भर्ती के लिए सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी करेगा। परीक्षा से 10 दिन पहले सभी आवेदकों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए जायेंगे। यद्यपि अभी तक बोर्ड ने परीक्षा के लिए अंतिम तिथि को जारी नहीं किया है। परीक्षा की आखिरी तारीख तय हो जाने के बाद जल्द ही बोर्ड वेबसाइट पर अपडेट कर देगा। आवेदन करने के बाद उम्मीदवार BSBC की आधिकारिक वेबसाइट से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

उम्मीदवार के एडमिट कार्ड में दर्ज़ विवरण :

पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में आवेदन करने वाले उम्मीदवार वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद निम्न जानकारी अवश्य चेक करें। इनमें से जानकारियों को अपने प्रमाण-पत्रों से मिलान अवश्य करें –

आवेदक का नामरोल नंबर
आवेदन के सिग्नेचरजन्म की तारीख
माता-पिता के नामआवेदक का फोटो
विषयविषय के कोड
परीक्षा-केंद्र का नाम एवं पतापरीक्षा शुरू होने का समय

Bihar Police Constable Recruitment 2022 : चयन प्रक्रिया

इस भर्ती अभियान के अंतर्गत आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा देनी है। इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता एवं योग्यता परीक्षाओं के लिए बुलाया जायेगा। इस परीक्षा के लिए भी एक तारीख को तय किया जायेगा। भर्ती अभियान की लिखित परीक्षा को देने वाले अभ्यर्थी फिजिकल टेस्ट की परीक्षा के लिए वेबसाइट पर अपडेट जरूर देखते रहे।

Bihar Police Constable Recruitment 2022 : चयन परीक्षा एवं प्रश्न-पत्र

  • नकारात्मक मार्किंग – नहीं
  • परीक्षा की समय अवधि – 1 घण्टा 30 मिनट
  • परीक्षा का माध्यम – ओएमआर आधारित बहुविकल्पीय परीक्षा
  • प्रश्न-पत्र का स्तर – हाई स्कूल स्तर का

Bihar Police Constable प्रश्न-पत्र :

विषयों के नामप्रश्नो की संख्याअधिकतम अंक
हिंदी, इंग्लिश, गणित, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान, सामान्य ज्ञान एवं समसमायिक100100

यह भी पढ़ें :- SSC GD Constable 2022: एसएससी ने जीडी कांस्टेबल भर्ती के लिए ssc.nic.in पर जारी किया अहम नोटिस, इन अभ्यार्थियों के लिए है जरुरी

Bihar Police Constable Recruitment 2022 : शारीरिक परीक्षा विवरण

  • दौड़ : पुरुष उम्मीदवार को 1.6 किमी की दुरी तक की दौड़ को 6 मिनट के समय में पूरा करना है। दूसरी ओर महिला उम्मीदवार को 1 किमी की दुरी की दौड़ को 5 मिनट के समय में पूरा करना है। सभी उम्मीदवारों के लिए इस दौड़ परीक्षा के लिए 50 अंक तय किये गए है।
  • शॉट पुट (गोला पेंक) : पुरुष उम्मीदवार को 16 पाउंड का गोला 16 फ़ीट की दुरी तक फेकना है। वही महिला उम्मीदवार को 12 पाउंड का गोला 12 फ़ीट की दुरी तक फैकना है। इस शारीरिक परीक्षा के लिए सभी अभ्यथियों के लिए 25 अंक तय किये गए है।

Bihar Police Constable Recruitment 2022 : वेतनमान का विवरण

सभी परीक्षाओं (लिखित परीक्षा एवं शारीरिक परीक्षा) को उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों के प्रमाण-पत्रों को वेरीफाई किया जायेगा। इस प्रकार से अंतिम रूप चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को स्तर-3 के अंतर्गत 21,700 रुपए से लेकर 53,000 रुपए तक वेतन प्रदान किया जायेगा।

Bihar Police Constable Recruitment 2022 : भर्ती से संबधित प्रश्न

पुलिस भर्ती बिहार में कितने पदों पर भर्ती होगी?

इस पुलिस भर्ती अभियान के तहत 689 पदों पर रिक्तियाँ निकाली गयी है।

पुलिस सिपाही भर्ती को कौन घोषित करता है?

पुलिस कांस्टेबल भर्ती को बिहार सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल जारी करता है।

बिहार पुलिस सिपाही भर्ती अभियान में आवेदन करने की तारीख क्या है?

सभी उम्मदवारो के लिए इस भर्ती परीक्षा में आवेदन करने की तिथि 14 नवंबर 2022 से 14 दिसम्बर 2022 तय की गयी है।

उम्मीदवार को भर्ती परीक्षा के आवेदन के दौरान किन प्रमाण-पत्रों की जरुरत होगी?

एक उम्मीदवार को इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए आधार कार्ड, शैक्षिक प्रमाण-पत्र, मूल निवासी प्रमाण-पत्र, पैनकार्ड, मोबाइल नंबर, नवीनतम पासपोर्ट फोटो।

ये भर्ती परीक्षा किस तारीख को आयोजित होगी?

अभी तक बोर्ड ने भर्ती परीक्षा लेकर निर्णय नहीं लिया है। किन्तु आने वाले समय में परीक्षा तिथि को लेकर वेबसाइट पर अपडेट आ जायेगें।

कोई इच्छुक उम्मीदवार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के लिए आवेदन कैसे करें?

सभी इच्छुक उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूर्ण कर सकते है।

पुलिस कांस्टेबल बिहार के लिए एडमिट कार्ड कब जारी होंगे?

बोर्ड ने परीक्षा के प्रवेश पत्र (Admit Card) को जारी करने की तारीख तय नहीं की है। किन्तु पुलिस सिपाही भर्ती के एडमिट कार्ड को सभी आवेदक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते है।

बिहार सिपाही भर्ती 2022 के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता क्या है?

आवेदन करने लिए उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से बाहरवीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।

सम्बंधित खबर

Leave a Reply

Back to top button
लहसुन दिलाएगा आपको फैट से राहत, तेजी से घटेगी पेट की चर्बी सोफिया अंसारी कौन है – Sofia Ansari Short Bio खाली पेट न करे इन 7 चीजों का सेवन, वरना हो सकती है आपकी सेहत ख़राब ज्यादा चीनी खाने से शरीर को हो सकते हैं ये 7 नुकसान बच्चे-बच्चे को पता होनी चाहिए अपने देश के बारे में ये 10 बाते