न्यूज़

Bihar Labour Card Apply 2022 : मात्र 50 रुपये में बनेगा लेबर कार्ड, जानें आवेदन प्रक्रिया

बिहार श्रमिक विभाग के माध्यम से यह कार्ड श्रम विभाग के ठेका श्रमिकों की पहचान करने के लिए रजिस्ट्रेशन के बाद दिया जाता है। श्रम विभाग इसको फ्री में बनवाकर देता है। यदि आप बिहार में श्रमिक है और अपना लेबर कार्ड चाहते है तो इस लेख को पढ़कर बड़ी आसानी से कार्ड की ऑनलाइन प्रक्रिया को पूरा कर सकते है। इस कार्ड (Bihar Labour Card) को बनाने के बाद बिहार श्रम एवं निर्माण विभाग सभी कार्डधारक श्रमिकों को हर साल 5,500 रुपए और बच्चे की पढ़ाई के लिए 60 हजार रुपए की वित्तीय मदद देता है। इस प्रकार से श्रमिक का लगातार विकास होता रहे।

श्रम संसाधन विभाग की ओर से श्रम कार्य करने वाले स्त्री एवं पुरुषों को समानरूप से मज़दूरी दी जाती है। इसके साथ ही श्रमिक को संघठित सेक्टर में काम के अच्छे अवसर भी दिए जाते है। लेबर कार्ड की वैद्यता 5 वर्षो के लिए रहेगी और इसके लिए 50 रुपए आवेदन फीस देनी होगी। श्रमिक कार्ड को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से बनवा सकते है। सही प्रकार से आवेदन प्रक्रिया को पूर्ण करने के बाद 15 से 20 दिनों के बीच में आपको बिहार लेबर कार्ड तैयार हो जाता है।

बिहार लेबर कार्ड के लिए योग्यता

  • सबसे पहले वह श्रमिक बिहार राज्य का स्थाई निवासी हो।
  • श्रमिक की उम्र न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 60 वर्ष हो सकती है।
  • कार्ड के लिए श्रमिक को 1 साल में 90 दिनों तक श्रमिक कार्य करना अनिवार्य है।
  • श्रमिक के परिवार में किसी अन्य सदस्य का श्रमिक कार्ड नहीं बना हो।
  • वे ही श्रमिक लेबर कार्ड की योजना का लाभ ले सकेंगे जो असंघटित सेक्टर में कार्य करते है।

बिहार लेबर कार्ड के लिए आवश्यक प्रमाण-पत्र

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • एक पहचान-पत्र
  • राशन कार्ड
  • आधार लिंक्ड बैंक खाता पासबुक
  • नवीनतम रंगीन पासपोर्ट फोटो
  • 90 दिनों के कार्य करने का प्रमाण-पत्र

श्रमिक कार्ड के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन करना

  • सबसे पहले वेबपोर्टल के लिंक https://bocw.bihar.gov.in/WebLink/NotificationDoc/00001241_Doc.pdf से आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करके प्रिंट कर लें।
  • अब अपने आवेदन पत्र को ध्यान से पढ़कर भर लें।
  • इसे बाद आवेदन के साथ मांगे गए सभी प्रमाण-पत्रों की स्वप्रमाणित (Self verified) छायाप्रति को संलग्न करें।
  • यह सब कर लेने के बाद इस आवेदन पत्र और संलग्न प्रमाण पत्र को सम्बंधित विभाग के ऑफिस में जमा करके इसकी रसीद (पावती) ले लें।

श्रमिक कार्ड के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना

  • सबसे पहले बिहार श्रम विभाग एवं निर्माण विभाग के वेबपोर्टल लिंक https://bocw.bihar.gov.in/ को चुने।
  • होम पेज पर “Labour Registration” विकल्प को चुने।
  • पहली बार रजिस्ट्रेशन करने वाले श्रमिक “Apply For New Registration” विकल्प को चुने।
  • नए पेज में “Verify Adhaar” विकल्प को चुनें।
  • अपना आधार नंबर एवं मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • इसके बाद आपको ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म को भरना है। फॉर्म में श्रमिक को – नाम, आधार संख्या, लिंग, पति/ पिता का नाम, जन्मतिथि, विवाहित स्थिति, मोबाइल नंबर देना होगा।
  • यह सभी करने के बाद “OTP भेजे” बटन को दबाएँ।
  • आप जैसे ही OTP को डालकर रजिस्ट्रेशन करेंगे तो आपको Sign In करने का विंडो पेज मिल जायेगा।
  • इस पेज में अपना आधार कार्ड नंबर एवं मोबाइल नंबर डालने से OTP प्राप्त होगा।
  • इसके बाद आप वेबपोर्टल पर लॉगिन होंगे, अब आपको 4 चरणों में फॉर्म भरना होगा।
  • चार चरण यह होंगे – व्यक्तिगत जानकारी, कांटेक्ट डिटेल्स, योग्यता जानकारी, एडिशनल जानकारी।
  • सभी चरण को भरने के बाद “Submit” बटन को दबा दें और अपनी रसीद भी प्राप्त कर लें।

लेबर कार्ड की स्थिति देखना

  • सबसे पहले बिहार श्रम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट को ओपन करें।
  • वेबपोर्टल के होम पेज पर “View Registration Status” विकल्प को चुन लें।
  • आपको एक नया विंडो पेज मिलेगा, जिसमे आधार संख्या एवं मोबाइल नंबर देना होगा।
  • आपको स्क्रीन पर अपने बिहार लेबर कार्ड की स्थिति देखने को मिलेगी।

बिहार लेबर कार्ड को डाउनलोड करना

  • सबसे पहले बिहार श्रम विभाग के आधिकारिक वेबपोर्टल को ओपन करें।
  • वेबपोर्टल के होम पेज पर “Download Labour Card” विकल्प को चुने लें।
  • नए वेब पेज पर आपको कुछ जानकारियों को देना होगा।
  • सबसे पहले आपको एप्लीकेशन नंबर देना है, यह ऑनलाइन आवेदन के समय मिलता है।
  • नंबर डालने के बाद आपको “Submit” बटन को दबा दें।
  • जानकारी सही होने पर आप लेबर कार्ड को डाउनलोड कर सकेंगे।
  • कार्ड को डाउनलोड करने के बाद इसका प्रिंट ले सकते है।

यह भी पढ़ें :- Teacher Recruitment 2022: बिहार में टीचर के 40506 पदों पर बंपर भर्ती, आज से रजिस्ट्रेशन शुरू, जाने पूरी डिटेल

बिहार लेबर कार्ड की लाभार्थी सूची

श्रमिक वर्ग-1श्रमिक वर्ग-2श्रमिक वर्ग-3
मोचीप्लंबर, ईट-भट्टे पर इट बनाने वालेलोहार
कारपेंटरभवन निर्माण के अधीन श्रमिकबांध प्रबंधक
राजमिस्त्रीनिर्माण स्थल के चौकीदारबिल्डिंग पर काम करने वाले
छप्पर छाने वालेसड़क निर्माण मजदुरकुआं खोदने वाले
सीमेंट पत्थर ढुलाई करने वालेपत्थर तोड़ने वालेलेखाकार का काम करने वाले
चट्टान तोड़ने वालेहथोड़ा चलाने वालेइलेक्ट्रिशियन
चुना बनाने वालेपुताई करने वालेखिड़की, ग्रिल एवं दरवाजों की गड़ाई और फिटिंग करने वाले

सम्बंधित खबर

Leave a Reply

Back to top button
लहसुन दिलाएगा आपको फैट से राहत, तेजी से घटेगी पेट की चर्बी सोफिया अंसारी कौन है – Sofia Ansari Short Bio खाली पेट न करे इन 7 चीजों का सेवन, वरना हो सकती है आपकी सेहत ख़राब ज्यादा चीनी खाने से शरीर को हो सकते हैं ये 7 नुकसान बच्चे-बच्चे को पता होनी चाहिए अपने देश के बारे में ये 10 बाते