Bihar Apna Khata: बिहार भूमि, भूलेख नक्शा, जमाबंदी, खसरा संख्या ऐसे चेक करें ऑनलाइन
बिहार अपना खाता - राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के द्वारा Bihar Apna Khata Portal की शुरुआत की गयी है। इस पोर्टल को राज्य के लोगों के हित के लिए शुरू किया गया है। जिससे वो अपनी भूमि की जानकारी को घर बैठे प्राप्त कर सकें।

Bihar Apna Khata – राज्य सरकार के द्वारा सभी सुविधाओं को ऑनलाइन किया गया है, इसी के चलते बिहार सरकार ने भी अपने राज्य के सभी भूमि सम्बन्धित कार्यों को ऑनलाइन कर दिया है।
राजस्व विभाग द्वारा जारी इस पोर्टल पर राज्य के लोग अपने भूमि नक्शा, जमाबंदी, खसरा, खतौनी आदि जानकारी को देख सकते है। बिहार सरकार के द्वारा राज्य के लोगों को घर बैठ लाभ देने के उद्देश्य से यह पोर्टल (Bihar Apna Khata) शुरू किया गया है।
राज्य के सभी लोग अपने भू – अभिलेख इस पोर्टल के माध्यम से प्राप्त कर सकते है।

1. Bihar Apna Khata : बिहार भूमि, भूलेख नक्शा, जमाबंदी, खसरा संख्या
राजस्व विभाग के द्वारा जारी भू – लेख पोर्टल पर राज्य के स्थायी निवासियों को भूमि से जुडी जानकारी ऑनलाइन माध्यम से लिखित प्रारूप में प्राप्त होगी तथा यह सारा कार्य पारदर्शी होगा।
जैसे कि भू – लेख को विभिन्न नामों से जाना जाता है : भू – लेख, भू ब्यौरा, भूमि के कागज, भूमि खाता आदि। राज्य के सभी लोग अपना भू – अभिलेख ऑनलाइन बहुत ही सरलता से डाउनलोड कर सकते है।
बिहार में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के द्वारा इस पोर्टल का संचालन किया जा रहा है। बिहार राज्य के इच्छुक नागरिक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने भूमि सम्बन्धित सभी दस्तावेज देख और डाउनलोड भी कर सकते है। बिहार अपना खाता पोर्टल से डाउनलोड दस्तावेजों का उपयोग लोन लेने हेतु आदि कार्यों में भी किया जाता है।
2. Bihar Apna Khata पोर्टल का निर्माण
नेशनल इन्फार्मेटिक्स सेण्टर (NIC) ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की सहायता से लैंड रिकॉर्ड बिहार भू – लेख पोर्टल का निर्माण किया है जिससे राज्य के लोगों को ऑनलाइन सुविधा प्रदान की जा सकें। और इसके साथ में इस पोर्टल पर जमीन लगान रसीद निकालने की सुविधा भी दी गयी है।
3. Bihar Apna Khata : पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएं
- भूमि की जाँच
- बिहार भू – नक्शा ऑनलाइन जारी
- बिहार भू – लेख
- अपना खाता देखें
- बिहार जमाबंदी नक़ल
- भूमि की जांच
- भूमि अधिग्रहण अधिसूचना
- जमाबंदी पंजी खसरा वार विवरण
- दाखिल ख़ारिज आवेदन स्थिति
- DCLR म्यूटेशन अपील कोर्ट
- LPC आवेदन स्थिति आदि
4. बिहार भू – नक्शा ऑनलाइन देखने की प्रक्रिया
- बिहार भूमि नक्शा देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://land.bihar.gov.in/ror/RoR.aspx पर जाएं।
- होमपेज पर “भू – मानचित्र” पर क्लिक करें।
- इस पेज में पब्लिक “लॉगिन” विकल्प पर क्लिक करें।
- उसके बाद “new user registration” विकल्प पर क्लिक करें।
- अब अपना मोबाइल नंबर दर्ज करके ओटीपी वेरिफाई करें।
- रजिस्टर होने के बाद अपने यूजरनेम और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- लॉगिन करते ही एक नया डैशबोर्ड ओपन हो जाएगा।
- इस पेज में अपना डॉक्यूमेंट टाइप, मौजा, डिस्ट्रिक्ट आदि का चुनकर “Map” विकल्प क्लिक करें।
- उसके बाद “search and view map” पर जाएं।
- तत्पश्चात स्क्रीन पर आपकी भूमि का मानचित्र खुल जाएगा।
- आप अपने भू – अभिलेख को घर बैठे देख सकते है।
5. Bihar Apna Khata : खसरा संख्या चेक करना
- जमाबंदी, खसरा संख्या देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://land.bihar.gov.in/ror/RoR.aspx पर जाए।
- होमपेज पर अपना “खाता देखें” पर क्लिक करें।
- उसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक मेप ओपन हो जाएगा।
- इस मानचित्र में अपने “जिला और शहर” का चयन करें।
- अब आपको जिले के टोटल जोन दिखाई देंगे।
- अब आपको अपने “जोन” को सेलेक्ट करना है।
- उसके बाद अंचल में आपको आपकी भूमि जानकारी दिखाई देगी।
- अब आपके सामने एक पेज ओपन होगा, आपको इस पेज में विकल्पों का चयन करना है।
- किसी भी एक विकल्प पर क्लिक करने के बाद खाता खोजे पर जाएं।
- अब आपकी स्क्रीन पर खाता नंबर, खसरा संख्या आदि दिखाई देंगे।
- इस पेज में खसरा संख्या के आगे अधिकार अभिलेख पर जाएं।
- आपको स्क्रीन पर भूमि खसरा संख्या आदि से सम्बंधित जानकारी दिखाई देगी।
6. Bihar Apna Khata : जमाबंदी पंजीकरण देखना
- जमाबंदी को देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://land.bihar.gov.in/ror/RoR.aspx पर जाएं।
- होमपेज पर “जमाबंदी पंजी देखें” पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक न्यू पेज ओपन हो जाएगा।
- इस पेज में सभी जानकारी को दर्ज करके “सर्च” पर क्लिक करें।
- इस प्रकार से बिहार राज्य के लोग अपनी जमाबंदी देख सकते है।