हमारे देश भारत में नवंबर का महीना सैर-सपाटे के लिए काफी अच्छा होता है। इन दोनों मौसम सुहावना और प्रकृति अपनी खूबसूरती में होती है। ऐसे में जो लोग भी इस समय में घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं उनको भारत के इन बेहतरीन टूरिस्ट प्लेसेस के नाम देखने चाहिए। ये स्थल आपकी छुट्टियों को और भी रोमांचक बना सकते है।
जो लोग दोस्तों या फिर परिजनों के साथ नवंबर माह में यात्रा करने की योजना बना रहे हैं। तो उनको अच्छे टूरिस्ट स्पॉट्स को जानना चाहिए जहाँ वो इस दौरान जा सकते हैं। नवंबर को हॉलिडे और मौज-मस्ती के लिए अच्छा महीना मानते है। इस समय पर झूमने के लिए अच्छे स्थानों की खोज में हैं तो इन जगहों के नामो को देख सकते हैं।
नवम्बर महीने के बेस्ट टूरिस्ट प्लेस
कोडैकानल, तमिलनाडु
नवंबर के महीने में घूमने के लिए कोडैकानल एक रोमांचक जगह है चूँकि इन दिनों यहाँ का मौसम काफी सुखद होता है। हरे-भरे जंगल, लहरदार पहाड़ी ढलान, बहती नदियां, झरने और घाटियां इस जगह को एक प्राकृतिक सुंदरता प्रदान करते है। ये बाते यात्रियों को काफी लुभाती हैं। प्रकृति प्रेमियों के लिए यहाँ के नज़ारे अद्वितीय होते है।
गोवा
गोवा भारत में सर्वाधिक सुन्दरतम टूरिस्ट स्थलों में से एक में गिना जाता है। अभी नवंबर महीने के पर्यटन सीजन की शुरुआत हो रही है तो इस समय में गोवा जाना सुखद अनुभव हो सकता है। यहाँ आकर बहुत से अन्य टूरिस्ट स्थलों के बीच शांत समुद्री तटों, पुर्तगाली शैली की इमारतों और सुन्दर किलों का आनंद ले सकते है।
पुष्कर (राजस्थान)
नवंबर के महीने में यहाँ पुष्कर का प्रसिद्ध ऊंट मेला आयोजित होता है। आठ दिनों तक चलने वाला ये मेला हजारो सैलानियों के लिए आकर्षित का केंद्र बन जाता है। ये मेला इस महीने में घूमने के लिए पुष्कर को टॉप टूरिस्ट स्पॉट में से एक बनाता है। यहाँ भारतीय संस्कृति की अद्भुत झलक मिलती हैं। पुष्कर में इसके अलावा भी कई ऐसे स्थान है जिनको सैलानी देखना पसंद करते है।
ओरछा (मध्य प्रदेश)
नवंबर में ओरछा की यात्रा करना सैलानियों को काफी अच्छा अनुभव देती है। इस जगह के शाही स्मारक और मध्यकालीन वास्तुकला इसको एक अद्वितीय और आकर्षक जगह बनाते हैं। नवंबर महीने का मौसम तो यहाँ घूमने के लिए बिलकुल सही है। यह प्रमुख पर्यटन स्थल मध्य प्रदेश नदी के तट पर मौजूद है।
इन दोनों में ओरछा का तापमान मध्यम रहता है जोकि इस जगह की यात्रा के लिए सबसे अच्छा रहता है। यहाँ पर कुछ सुंदर स्मारके भी है जोकि राजाओं के बीच हुई लड़ाईयों की कहानियों की जानकारी देता है। ओरछा भ्रमण करने से आपको इतिहास को गहनता में जाने का मौका मिलेगा। यहाँ के मध्यकालीन स्मारक और नदी के किनारे की सुंदरता अद्वितीय है।
सिक्किम
भारत के इस नॉर्थ ईस्टर्न प्रदेश में सैलानियों को खूबसूरत घाटियाँ, अद्भुत नदियाँ एवं बर्फ से ढके पहाड़ देखें जाते है। सिक्किम को अपने खास व्यंजन और रंगीन बाजारों के लिए भी काफी लोकप्रियता मिली है।
भारत के उत्तर-पूर्वी में सिक्किम सालभर अपनी खूबसूरती कायम रखता है लेकिन नवंबर का महीना यहाँ (Sikkim) घूमने के लिए विशेष रूप से अच्छा है। खूबसूरत घाटियाँ, लाजवाब व्यंजन, नदियां, बर्फ से ढके पहाड़, मजेदार स्थल और अद्भुत बाजार देखने में शानदार जगह हैं।
मनाली (हिमाचल प्रदेश)
मनाली भारत में घूमने के लिए एक आकर्षक हिल स्टेशन है जोकि अपनी प्राकृतिक सुंदरता, मंदिरों और म्यूजियम के लिए लोकप्रिय है। नवंबर के दौरान यहाँ (Manali) की बर्फ से ढकी पहाड़ियाँ और सोलंग घाटी आपको मंत्रमुग्ध कर देंगे। यह हिल स्टेशन अपने मंदिरों, संग्रहालयों और हिप्पी गांवों के लिए लोकप्रिय है। नवंबर के महीने में यहाँ की ठंडी हवाएँ और सोलंग घाटी की सुंदरता आकर्षक रहती है।
यहाँ की सोलंग घाटी भी देखने लायक है जोकि धौलाधार और पीर पंजाल पर्वतमाला की बर्फ से ढकी चोटियों से घिरा हुआ है। इसके अलावा मनाली की सोलंग घाटी में आते वक्त बहुत सारे गर्म कपड़े पैक करना याद रखें क्योंकि नवंबर के दौरान यहां बर्फ पड़ सकती है।
यह भी पढ़े :- SBI की इस स्कीम में एक बार करें निवेश, हर महीने मिलेगा तगड़ा रिटर्न
अमृतसर (पंजाब)
पंजाब का ये शहर अपने धार्मिक स्थलों, ऐतिहासिक इमारतों, और विविध भोजन के लिए काफी लोकप्रिय है। नवंबर के महीने का मौसम भी अमृतसर घूमने के लिए उत्तम रहता है। अमृतसर धार्मिक जगहों, ऐतिहासिक इमारतों, भीड़भाड़ वाले बाजारों, रंगीन त्योहारों और स्वादिष्ट भोजन के साथ-साथ एक शानदार टूरिस्ट स्थल है। नवंबर के महीने में यह (Amritsar) घूमने के लिए सर्वोत्तम विकल्पों में से एक है।
इन जगहों पर घूमकर आप नवंबर के महीने का आनंद उठा सकते हैं और यात्रा का एक यादगार अनुभव प्राप्त कर सकते हैं। सो, अब आप अपने नवंबर की छुट्टियों की योजना बना सकते हैं और इन जगहों पर एक आदर्श यात्रा का आनंद ले सकते हैं।