Bank Holidays October: अक्टूबर में इतने दिन रहेंगे बैंक बंद, जरुरी काम के लिए ब्रांच जाने से पहले चेक कर लें पूरी लिस्ट

Bank Holidays October: अगर आप अगले महीने बैंक से संबंधित काम करने के लिए किसी भी दिन ब्रांच में जाने वाले हैं तो पहले ये खबर जरूर पढ़ लें। अक्टूबर के महीने कई त्यौहार आने वाले हैं, जिसके चलते अगले महीने कई दिनों तक बैंक बंद रहेंगे। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने अक्टूबर 2022 की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है, इस लिस्ट के अनुसार अक्टूबर के महीने कुल 21 दिन बैंक बंद रहे वाले हैं, ऐसे में यदि आप अक्टूबर में बैंक से संबंधित काम के लिए जाना चाहते हैं तो बैंक की छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक कर लें।
21 दिन रहेंगे बैंक बंद
अक्टूबर में बैंकों की छुट्टियों के लिए आरबीआई ने छुट्टियों की लिस्ट भी जारी कर दी है। आपको बता दें आरबीआई ने बैंक हॉलीडे लिस्ट को तीन श्रेणी में बाँटा हैं, जिनमे Negotiable Instruments Act, Real Time Gross Settlement Holiday और Bank Closing of Accounts शामिल हैं यानी राष्ट्रीय छुट्टियों के अतिरिक्त, कुछ राज्य-विशिष्ट छुट्टियां हैं, जिनमे सभी रविवार के साथ-साथ महीने के दूसरे और चौथे शनिवार भी हैं। चलिए जानते हैं अक्टूबर के महीने में कौन-कौन से दिन बैंक बंद रहने वाले हैं।
अक्टूबर 2022 बैंक हॉलिडे की पूरी लिस्ट
- 1 अक्टूबर 2022 – बैंक का अर्धवार्षिक क्लॉजिंग (पूरे देश में)
- 2 अक्टूबर 2022 – रविवार और गांधी जयंती की छुट्टी (पूरे देश में)
- 3 अक्टूबर 2022 – महाअष्टमी (दुर्गा पूजा) (अगरतला, भुवनेश्वर, गुवाहटी, कोलकाता, पटना, रांची और इंफाल अवकाश रहेगा)
- 4 अक्टूबर 2022 – महानवमी/श्रीमंत शंकरदेव का जन्मोत्सव (अगरतला, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, गुवाहटी, चेन्नई, गंगटोक, कानपुर, कोच्चि, लखनऊ, कोलकाता, पटना, शिलांग, तिरुवनंतपुरम, रांची) में अवकाश रहेगा।
- 5 अक्टूबर 2022 – दुर्गा पूजा/दशहरा (विजय दशमी) (पूरे देश में छुट्टी)
- 6 अक्टूबर 2022 – दुर्गा पूजा (दशाई) (गंगटोक में अवकाश रहेगा)
- 7 अक्टूबर 2022 – दुर्गा पूजा (दशाई) (गंगटोक में अवकाश रहेगा)
- 8 अक्टूबर 2022 – दूसरा शनिवार अवकाश और मिलाद-ए-शरीफ/ईद-ए-मिलाद-उल-नबी (पैगंबर महुम्मद का जन्मदिन) (भोपाल, जम्मू, कोच्चि, श्रीनगर और तिरुवनंतपुरम में अवकाश रहेगा।
- 9 अक्टूबर 2022 – रविवार
- 13 अक्टूबर 2022 – करवा चौथ (शिमला)
- 14 अक्टूबर 2022 – ईद-ए-मिलाद-उल-नबी (जम्मू, श्रीनगर में रहेगा)
- 16 अक्टूबर 2022 – रविवार
- 18 अक्टूबर 2022 – कटी बहू (गुवहाटी में छुट्टी)
- 22 अक्टूबर 2022 – चौथा शनिवार
- 23 अक्टूबर 2022 – रविवार
- 24 अक्टूबर 2022 – काली पूजा/दिवाली/नर्क चतुर्दशी) (गंगटोक, हैदराबाद और इंफाल को छोड़कर पूरे देश में)
- 25 अक्टूबर 2022 – लक्ष्मी पूजा/दिवाली/गोवर्धन पूजा (गंगटोक, हैदराबाद, जयपुर और इंफाल में छुट्टी)
- 26 अक्टूबर 2022 – गोवर्धन पूजा/विक्रम संवत नव वर्ष दिवस/भाई दूज/दिवाली (बाली प्रतिपदा)/लक्ष्मी पूजा/प्रवेश दिवस (अहमदाबाद, बेंगलुरु, देहरादून, गंगटोक, जम्मू, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, शिमला, श्रीनगर में अवकाश रहेगा।
- 27 अक्टूबर 2022 – भाई दूज/चित्रगुप्त जयंती/लक्ष्मी पूजा/दीपावली/निंगोल चक्कूबा (गंगटोक, इंफाल, लखनऊ, कामपुर में छुट्टी)
- 30 अक्टूबर 2022 – रविवार
- 31 अक्टूबर 2022 – सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिन/सूर्य षष्ठी डाला छठ (सुबह की अर्ध्य)/छठ पूजा (अहमदाबाद, रांची और पटना में अवकाश रहेगा)